News Pratyaksh


राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर एक और अहम पहल देखने को मिली. मोरहाबादी मैदान में रोड सेफ्टी मैराथन 2026 का आयोजन किया गया. इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयो

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Jan 2026, 11:15 am

राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को लेकर एक और अहम पहल देखने को मिली. मोरहाबादी मैदान में रोड सेफ्टी मैराथन 2026 का आयोजन किया गया. इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, स्कूली बच्चों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. आयोजन का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को यह संदेश देना था कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.यह मैराथन जिला प्रशासन और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसका थीम सीख से सुरक्षा रखी गई थी. मैराथन के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन और संदेश लिखी तख्तियां दिखाई दीं, जिनमें सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट और सीटबेल्ट के इस्तेमाल, ओवरस्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक नियमों के पालन पर जोर दिया गया. आयोजन स्थल से लेकर पूरे रूट पर सड़क सुरक्षा का संदेश गूंजता रहा.