News Pratyaksh


झारखंड में हो रहे शहरी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने फुलप्रूफ व्यवस्था कर ली है.

News Pratyaksh | Updated : Fri 06th Feb 2026, 12:58 pm
झारखंड में हो रहे शहरी निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने फुलप्रूफ व्यवस्था कर ली है. दलीय आधार पर चुनाव नहीं होने के बावजूद झारखंड कांग्रेस की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा शहरी नगर निकाय चुनाव में पार्टी विचारधारा से जुड़े लोग वार्ड पार्षद, डिप्टी मेयर, मेयर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनें. इसके लिए पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिलों में चुनाव कंट्रोल रूम खोलने का फैसला किया है.सोनाल शांति ने कहा कि अब कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार से लेकर मतगणना तक कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ सभी जिला कांग्रेस कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला जा रहा है. रांची पार्टी मुख्यालय के कंट्रोल रूम से सभी 48 शहरी निकाय चुनाव के लिए पार्टी समर्थित मेयर और अध्यक्ष के उम्मीदवारों की किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा और चुनाव पर नजर रखी जाएगी. वहीं जिला कांग्रेस मुख्यालय से संबंधित जिलों में पड़ने वाले शहरी निकाय के वार्ड के वार्ड पार्षद के चुनाव पर नजर होगी. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कंट्रोल रूम से चुनाव के दौरान चुनाव क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी.
इस संबंध में झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति उर्फ रिंकू तिवारी कहते हैं कि पार्टी नेतृत्व को इस बात की खुशी है कि दलीय आधार पर चुनाव नहीं होने के बावजूद 48 शहरी निकायों में उम्मीदवारी के लिए भाजपा या अन्य दलों की तरह कांग्रेस में कोई घमासान नहीं है. ज्यादातर जगहों पर कांग्रेस की जिला पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी ने जो नाम तय किए, वही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बना है.