झारखंड में मौसम का उतर चढ़ाव जारी है. शाम के बाद और अहले सुबह धूप निकलने तक ठंडी हवाओं के चलने से सिहरन का दौर जारी है. हालांकि धूप में गर्माहट बढ़ रही है. दिन के वक्त भारी भरकम गर्म कपड़ों की जरुरत नहीं पड़ रही है. पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है. इसका मतलब यह नहीं कि सर्दी खत्म हो गई है. मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार से मौसम फिर करवट लेने को बेताब है.मौसम केंद्र, रांची की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 6 फरवरी से मौसम के करवट लेने के आसार हैं. इस पूरे सप्ताह यानी 6 फरवरी से 12 फरवरी तक न्यूनतम पारा के सामान्य से नीचे जाने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान एक बार फिर 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. हालांकि कुछ जिलों में यह 14 डिग्री तक रह सकता है. इसी तरह इसके बाद वाले सप्ताह में न्यूनतम पारा सामान्य से कम रह सकता है. हालांकि तब पारा 8 डिग्री से 16 डिग्री तक जा सकता है. इससे साफ है कि 19 फरवरी तक न्यूनतम पारा के कम होने की वजह से सर्दी का सितम जारी रहेगा.राहत की बात है कि 6 फरवरी से 12 फरवरी और 13 फरवरी से 19 फरवरी के बीच अधिकतम पारा सामान्य से ऊपर या ज्यादा ऊपर रह सकता है. इस सप्ताह अधिकतम तापमान 24 से 31 डिग्री तो अगले सप्ताह 26 से 33 डिग्री तक जा सकता है. लिहाजा, दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. हालांकि, ओवर ऑल मौसम सुहावना रहेगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm