जून के महीने में झारखंड में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक :
जून का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में अगर आपको बैंक जाकर अपने कुछ जरूरी काम निपटाने हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है, क्योंकि जून के महीने में ऐसे कई दिन हैं जब बैंक बंद रहेंगे. बैंक की हॉलिडे लिस्ट देखकर आप अपने काम का शेड्यूल उसी हिसाब से तय कर सकते हैं.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई होलीडे नोटिफिकेशन के मुताबिक, झारखंड में जून के महीने में 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें 5 रविवार, 2 सेकंड सेटरडे व एक बकरीद को लेकर छुट्टी दी गई है. हालांकि, इस दौरान आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.छुट्टी की बात करें तो, 2, 9, 16, 23 और 30 जून को रविवार पड़ रहा है. 8 और 22 जून को सेकंड सेटरडे की छुट्टी और इसके साथ ही 17 जून को बकरीद की छुट्टी दी गई है. कुल मिलाकर इस बार 8 छुट्टियां रहेंगी. यानी 8 दिन बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे. इस दौरान कोई भी जरूरी काम आप ब्रांच जाकर नहीं निपटा पाएंगे.एटीएम और ऑनलाइन ऐप के जरिए आप पैसे का आदान प्रदान कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई ऑफलाइन काफी जरूरी काम है, तो इसके लिए आप इन छुट्टी को ध्यान में रखकर प्लान बना सकते हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm