Jharkhand


रांची, 21 अप्रैल झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। राज्य के छह जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:02 am
रांची, 21 अप्रैल झारखंड में गर्मी ने अपने तेवर तीखे कर लिए हैं। राज्य के छह जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सरायकेला में 43 डिग्री, जमशेदपुर में 42.6 डिग्री, बोकारो में 42.2 डिग्री, चाईबासा में 41.4 डिग्री और रांची में 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राज्य के पलामू प्रमंडल सहित कई क्षेत्रों में लू चल रही है, जबकि अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई।

राज्य की राजधानी रांची के पंडरा इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में भार्गव सिंह नाम का युवक घयाल हो गया है. गोलीबारी की वारदात में घायल युवक को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया.रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:41 am
राज्य की राजधानी रांची के पंडरा इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में भार्गव सिंह नाम का युवक घयाल हो गया है. गोलीबारी की वारदात में घायल युवक को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया.रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास के पास वाली गली में अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी. इस वारदात में भार्गव सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया. अपने घर के पास गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद रक्षा राज्य मंत्री खुद मौके पर पहुंचे और अपने सुरक्षाकर्मियो की सहायता से गंभीर रूप से घयाल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को पीछे से गोली मारी गई है.दिनदहाड़े हुई गोलीबारी के बाद एक तरफ पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी की सुरक्षा पर सवाल उठाया है. उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल भेज दिया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.

रिम्स छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में बीजेपी ने SSP कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की : रिम्स डेंटल छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में महानगर भाजपा ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्

News Pratyaksh | Updated : Mon 20th Apr 2026, 11:41 am
रिम्स छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में बीजेपी ने SSP कार्यालय का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की : रिम्स डेंटल छात्रा सामूहिक दुष्कर्म मामले में महानगर भाजपा ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से जुलूस निकाला और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस द्वारा मुख्य गेट बंद किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने उसे तोड़ने का प्रयास किया.इस घटना के विरोध में आंदोलन करने पहुंची महिलाओं का आक्रोश खुलकर दिख रहा था. महिलाएं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं और दोषी लोगों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी. भाजपा नेता आरती कुजूर ने कहा कि जिस तरह राज्य में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और सरकार नींद से सोई हुई है इससे साफ पता चलता है कि राज्य में शासन प्रशासन कैसे चल रहा है.उन्होंने कहा कि एक मेडिकल डेंटल छात्रा का दुष्कर्म होता है और शर्म की बात है कि पुलिस एफआईआर करने में 2 दिन लगा देती है. महानगर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पायल सोनी कहती हैं कि यह सरकार महिला विरोधी है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जब से राज्य में सरकार बनी है, महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित हो गई हैं. अपराध चरम पर है, जिसकी शिकार आए दिन महिलाएं हो रही हैं.

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर हरिद्वार में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रशासन ने बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण काउंटर स्थापित किए हैं और यात्रा मार्ग पर ढाबों व होटलों में LPG सिलेंडर की प

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Apr 2026, 12:42 pm
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर हरिद्वार में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. प्रशासन ने बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण काउंटर स्थापित किए हैं और यात्रा मार्ग पर ढाबों व होटलों में LPG सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. इस बार लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं. चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन शामिल होते हैं, जो हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं.

झारखंड में आज मौसम का रुख मिला-जुला देखने को मिल सकता है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं रांची समेत राज्य के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौसम साफ और शुष

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Apr 2026, 12:38 pm
झारखंड में आज मौसम का रुख मिला-जुला देखने को मिल सकता है. राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं रांची समेत राज्य के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे दिन में गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है.‌ मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.हालांकि आज के लिए किसी तरह का कोई खास मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है. लेकिन लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है क्योंकि 19 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जबकि और 20 अप्रैल को इन चार जिलों के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र, रांची का कहना है कि फिलहाल हल्के बादल और छिटपुट बारिश से कुछ इलाकों को राहत मिल सकती है लेकिन ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा और तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में मतदाता सूची का SIR के नाम पर 35 लाख से अधिक गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द किए जाना कोई साधारण प्रशासनिक त्रुटि नहीं है बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Apr 2026, 01:11 pm
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में मतदाता सूची का SIR के नाम पर 35 लाख से अधिक गरीब परिवारों के राशन कार्ड रद्द किए जाना कोई साधारण प्रशासनिक त्रुटि नहीं है बल्कि एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है.मनोज पांडेय ने कहा कि यह केवल दस्तावेजों की जांच नहीं बल्कि यह लोगों के अस्तित्व पर प्रहार है. किसी परिवार का नाम सूची से हटता है, तो केवल एक कार्ड से नाम नहीं कटता, उस परिवार की रसोई बुझ जाती है. बुजुर्गों की पेंशन रुक जाती है और बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है.जेएमएम नेता विनोद पांडेय ने कहा कि यह सब अत्यंत सुनियोजित और शांत तरीके से किया जा रहा है. बिना सार्वजनिक चर्चा, बिना जवाबदेही और बिना पारदर्शिता के इतने लोगों का राशन कार्ड से नाम काट देना अमानवीय है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यह समय सतर्क रहने, आवाज उठाने और हर उस व्यक्ति के साथ खड़े होने का है, जिसका अधिकार छीना जा रहा है. यह लड़ाई केवल SIR के खिलाफ नहीं बल्कि सम्मान, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई है.