Jharkhand


देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है. झारखंड में इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का आगाज 1 मई 2026 से होगा. पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (self-enumeration) और 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर सर्वे होगा. प्रथम चरण में मकानों की स

News Pratyaksh | Updated : Fri 24th Apr 2026, 05:51 am
देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है. झारखंड में इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का आगाज 1 मई 2026 से होगा. पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (self-enumeration) और 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर सर्वे होगा. प्रथम चरण में मकानों की सूची और हाउस लिस्टिंग होगी वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या गणना की जाएगी. पहला चरण (हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सर्वे)भारत सरकार के जनगणना निदेशालय ने राज्य में शुरू हो रहे जनगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है. इसके लिए पूरा शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है. भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक प्रभात कुमार ने ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सीसीएल माइंस के अंदर बाइक के साथ कोयला तस्कर घुस जाते हैं. न सिर्फ माइंस से कोयला की चोरी करते हैं बल्कि उत्पादन भी ठप कर दिया जाता है. ऐसी ही हरकत गुरुवार की सुबह लगभग 3 बजे की गई. दर्जनाधिक बाइक के साथ तस्कर माइंस में दाखिल हो गए.इसकी सूचना सीसीएल सुरक्षा विभाग ने जीएम गिरीश कुमार राठौर के साथ परियोजना पदाधिकारियों गोपाल सिंह मीणा को दी. सूचना पर पीओ ने तुरंत ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को दी. इसके बाद पुलिस और सीसीएल की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा. इस छापेमारी में 16 बाइक जब्त की गई. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहे. अब इन बाइक के सहारे तस्करों की पहचान में पुलिस और प्रबंधन जुटी है.      

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों से संवाद स्थापित किया. इस दौरे का उद्देश्य विश्वविद्यालय में मानवाधिकार, लैंगिक समानता और संस्थागत व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन करना रहा.भ्रमण के बाद शहीद चौक स्थित कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों, जागरूकता और विश्वविद्यालय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई. कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां लगभग 75 प्रतिशत छात्राएं हैं और स्वर्ण पदक प्राप्त करने में भी वे आगे हैं.उन्होंने विश्वविद्यालय में हाल ही में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सराहना की और इसमें आयुर्वेद व होम्योपैथी सेवाएं जोड़ने की सलाह दी, ताकि समग्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके. कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय इन सुझावों पर गंभीरता से अमल करेगा. उन्होंने बताया कि मानवाधिकार और समानता एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं और विश्वविद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है. विशाखा दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लीगल स्टडीज जैसे विभागों में मानवाधिकार शिक्षा को और मजबूत किया जाएगा.

रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.स्थानीय लोगों ने किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पर पोल संख्या 368/12 के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी थी. प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटकर मौत का प्रतीत हो रहा है. हालांकि यह हादसा है या आत्महत्या, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.

रांची में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. तेज धूप और तपती सड़कों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में राहत की तलाश में लोग अब एक बार फिर पुराने और देसी उपायों की ओर लौट रहे हैं और यही वजह है कि सड़कों के किनारे घड़ों का बाजार सजने लगा है. लोग घड़ा

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:09 am
रांची में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. तेज धूप और तपती सड़कों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. ऐसे में राहत की तलाश में लोग अब एक बार फिर पुराने और देसी उपायों की ओर लौट रहे हैं और यही वजह है कि सड़कों के किनारे घड़ों का बाजार सजने लगा है. लोग घड़ा खरीदकर अपने घर ले जा रहे हैं, क्योंकि लोगों का मानना है कि फ्रिज में रखा पानी गले को खराब कर सकता है, जबकि घड़े का पानी गले के लिए नुकसानदायक नहीं होता. वहीं, दुकानदारों का कहना है कि इस बार घड़े की मांग काफी तेज हो गई है और लोग फ्रिज के बजाय घड़े का उपयोग करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सीएम आवास में लगातार दूसरे दिन झामुमो की बैठक आयोजित किया गया है. लगातार दूसरे दिन झामुमो के बाकी बचे 12 जिले के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी बैठक होगी. बैठक मे

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Apr 2026, 11:08 am
झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सीएम आवास में लगातार दूसरे दिन झामुमो की बैठक आयोजित किया गया है. लगातार दूसरे दिन झामुमो के बाकी बचे 12 जिले के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी बैठक होगी. बैठक में पार्टी मजबूती के साथ साथ एसआईआर और सेन्सस को लेकर चर्चा होगी.