Jharkhand


#newspratyaksh #jharkhand #scam जिलों में अवैध तरीके से वेतन निकासी मामले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब एक-एक कर घोटाले की परत-दर-परत खोल रही है। तकनीकी साक्ष्य व दस्तावेज के हर पन्ने को पलट रही है।जिलों में जालसाजी मामले में महाले

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Apr 2026, 11:41 am
#newspratyaksh #jharkhand #scam जिलों में अवैध तरीके से वेतन निकासी मामले की जांच कर रही सीआइडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब एक-एक कर घोटाले की परत-दर-परत खोल रही है। तकनीकी साक्ष्य व दस्तावेज के हर पन्ने को पलट रही है।जिलों में जालसाजी मामले में महालेखाकार कार्यालय की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। घोटाला वर्षों से चल रहा था। कई बार आडिट भी हुए होंगे, लेकिन महालेखाकार कार्यालय अब तक गड़बड़ी क्यों नहीं पकड़ सका।पूर्व के आडिट की बात छोड़ें, ताजा मामला इसी वर्ष फरवरी महीने की है। महालेखाकार कार्यालय की एक टीम बोकारो में आडिट करने गई थी। टीम में एक महिला सदस्य भी थी, जिसने गड़बड़ी पकड़ी थी, इसके बावजूद टीम ने बोकारो एसपी कार्यालय को आडिट में क्लीन चिट दे दी थी।टीम रांची पहुंची और क्लीन चिट दिए जाने के बावजूद टीम की उस महिला सदस्य ने बोकारो में वित्तीय अनियमितता की शिकायत अपने वरीय पदाधिकारी से कर दी। उस महिला सदस्य की बदौलत ही इस मामले का भंडाफोड़ हुआ और अब एक-एक कर अन्य जिलों में भी भ्रष्टाचार व घोटाले उजागर होते जा रहे हैं।अवैध वेतन निकासी मामले में पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के मुफ्फसिल थाने में 26 अप्रैल को कांड संख्या 69/2026 में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीआईडी थाना रांची में कांड संख्या 07/2026 के तहत केस री-रजिस्टर्ड किया गया है।अवैध वेतन निकासी मामले में सीआइडी थाना रांची में यह तीसरा केस है। इससे पहले सीआइडी ने बोकारो स्टील सिटी थाना व हजारीबाग के लोहसिंघना थाने में दर्ज दो प्राथमिकियों को टेकओवर करते हुए केस री-रजिस्टर्ड किया था। चाईबासा के कोषागार पदाधिकारी सुमित कुमार के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि प्रधान महालेखाकार कार्यालय ने डेटा की समीक्षा के क्रम में चाईबासा जिला कोषागार के अंतर्गत एसपी चाईबासा के डीडीओ कोड के माध्यम से कुछ बैंक खाता में मल्टीपल पेयी बनाकर वित्तीय कुछ वर्षों से 26 लाख 21 हजार 717 रुपये का अवैध लेन-देन पाया था।और इसकी विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके लिए चाईबासा डीसी ने एक सात सदस्यीय जांच दल बनाया। जांच दल ने महालेखाकार कार्यालय की रिपोर्ट का सत्यापन किया था। जांच दल ने पाया था कि प्रथम दृष्ट्या एसपी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के लेखा शाखा में पदस्थापित सिपाही देवनारायण मुर्मू की संलिप्तता पाई गई है।उसने सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ कर कंप्यूटर के माध्यम से डेटा में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी के उद्देश्य से सरकारी राशि का गबन व अवैध निकासी की है। उसने पद का दुरुपयोग कर विभिन्न खाता धारकों की मिलीभगत से साजिश के तहत धोखाधड़ी की है।

#newspratyaksh #BSNL सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। हाल ही में अब कंपनी ने अपने एक और जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जो किफायती लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इस प्लान

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Apr 2026, 11:40 am
#newspratyaksh #BSNL सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्रीपेड प्लान लेकर आती रहती है। हाल ही में अब कंपनी ने अपने एक और जबरदस्त प्लान के बारे में बताया है जो किफायती लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है। इस प्लान की कीमत 997 रुपये है और इस प्लान में कंपनी लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रही है।ये प्लान उन ग्राहकों के लिए खास बन जाता है जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। चलिए इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं।BSNL के इस जबरदस्त प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी 150 दिनों की लंबी वैलिडिटी है। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको करीब 5 महीने तक किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं रहेगी। इतना ही नहीं इस प्लान में हर रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। ये ज्यादा इंटरनेट यूज करने वाले ग्राहकों के लिए भी बेस्ट प्लान हो सकता है।

लौहनगरी में साइबर अपराधियों की संवेदनहीनता का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। ठगों ने न केवल एक परिवार की गाढ़ी कमाई लूटी, बल्कि उनकी मदद की उम्मीद तोड़कर एक मरीज की जान भी जोखिम में डाल दी।मानगो निवासी आरएन चौहान से ठगों ने एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के नाम

News Pratyaksh | Updated : Thu 30th Apr 2026, 11:37 am
लौहनगरी में साइबर अपराधियों की संवेदनहीनता का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। ठगों ने न केवल एक परिवार की गाढ़ी कमाई लूटी, बल्कि उनकी मदद की उम्मीद तोड़कर एक मरीज की जान भी जोखिम में डाल दी।मानगो निवासी आरएन चौहान से ठगों ने एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण मरीज को हैदराबाद नहीं ले जाया जा सका, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।शिकायतकर्ता आरएन चौहान के अनुसार, उनके रिश्तेदार मोहन सिंह की स्थिति गंभीर थी और वे जमशेदपुर के TMH (टाटा मुख्य अस्पताल) के CCU में भर्ती थे। चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर करने की सलाह दी थी।परिजनों ने आनन-फानन में इंटरनेट पर एयर एंबुलेंस सेवा की तलाश शुरू की। सर्च इंजन (Google) पर मिले एक नंबर पर संपर्क करने पर अपराधियों ने खुद को एक प्रतिष्ठित एयर एंबुलेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया। सौदा 8 लाख रुपये में तय हुआ, जिसे परिजनों ने तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।रकम ट्रांसफर होने के बाद, कथित कंपनी ने एंबुलेंस भेजने के नाम पर टालमटोल शुरू कर दी। कभी तकनीकी खराबी तो कभी क्लीयरेंस का बहाना बनाया गया। परिजन परेशान होते रहेजब तक परिजनों को ठगी का अहसास हुआ और वे वैकल्पिक व्यवस्था करते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पर्याप्त चिकित्सा संसाधनों के अभाव और समय पर शिफ्टिंग न होने के कारण मरीज मोहन सिंह ने दम तोड़ दिया।      

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बत

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Apr 2026, 11:56 am
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने 27 अप्रैल को मीरा रोड के नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास दो सुरक्षा गार्ड पर हुए हमले की जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियां ​​इसे एक संभावित 'लोन वुल्फ' टेरर अटैक मान रही हैं.महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि, 31 साल का आरोपी जुबैर अंसारी ने वहां ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड को निशाना बनाया. वहीं चश्मदीदों का दावा है कि, आरोपी ने पहले गार्ड से रास्ता पूछा और फिर उनका धर्म पूछने के लिए लौटा.साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी ने एक गार्ड को इस्लामिक कलिमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और जब वह नाकाम रहा, तो आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. घायल गार्ड अभी अस्पताल में भर्ती हैं.जब पुलिस ने अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली, तो जांच टीम को हाथ से लिखे नोट मिले जिनमें उसने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी. महाराष्ट्र ATS के मुताबिक, सूत्रों के मुताबिक, इन नोटों में आरोपी ने इस हमले को एक आतंकवादी संगठन में शामिल होने की दिशा में अपना पहला कदम बताया.महाराष्ट्र एटीएस ने यह भी कहा कि जांच में पता चला कि आरोपी, जबर जुबैर अंसारी, साइंस ग्रेजुएट था और कई सालों तक अमेरिका में रहा था. अमेरिका में नौकरी न मिलने पर, वह भारत लौट आया और मीरा रोड में अकेले रहकर ऑनलाइन केमिस्ट्री कोचिंग दे रहा था. माना जा रहा है कि एकांत में रहने के दौरान, आरोपी इंटरनेट के जरिए कट्टरपंथी हो गया. एजेंसियां ​​अब उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप के डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह बॉर्डर पार किसी हैंडलर के सीधे संपर्क में था या नहीं.

#newspratyaksh #sharemarket सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. पिछले तीन दिनों की गिरावट पर विराम लगाते हुए बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. वैश्विक बाजारों म

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 12:33 pm
#newspratyaksh #sharemarket सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. पिछले तीन दिनों की गिरावट पर विराम लगाते हुए बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और घरेलू स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण कारोबारी समझौतों ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ाने का काम किया.शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 457 अंक (0.59%) उछलकर 77,121.97 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 150 अंकों (0.62%) की बढ़त के साथ 24,047 के पार निकल गया. बाजार की शुरुआत तो मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते लिवाली (buying) तेज हो गई.आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चमक रियल्टी (2%) और फार्मा (1.75%) सेक्टर में देखी जा रही है. फार्मा सेक्टर में तेजी की मुख्य वजह सन फार्मा द्वारा अमेरिकी कंपनी ऑर्गनन (Organon) के अधिग्रहण की घोषणा है. यह डील करीब 11.75 अरब डॉलर की है, जिसने निवेशकों के भरोसे को मजबूती दी है. इसके अलावा आईटी, ऑटो और सरकारी बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है.

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएलएड, बीएड, एमएड कोर्स के लिए मई-जून 2026 में वार्षिक परीक्षा होने वाली है. इसके लिए योग्य छात्रों को फॉर्म भरना होगा, जिसकी अंतिम तारीख बिल्कुल करीब है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दि

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 12:30 pm
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएलएड, बीएड, एमएड कोर्स के लिए मई-जून 2026 में वार्षिक परीक्षा होने वाली है. इसके लिए योग्य छात्रों को फॉर्म भरना होगा, जिसकी अंतिम तारीख बिल्कुल करीब है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा. इन पाठ्यक्रमों के पार्ट-I, II, III या IV के छात्रों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है.विश्वविद्यालय के सर्कुलर के अनुसार, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) रात 11:55 बजे तक है. हालांकि यह तिथि लेट फीस के साथ है. जिन छात्रों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास यह आखिरी मौका है. कॉलेज और विभागों को निर्देश दिया गया है कि वह 1 मई 2026 तक सभी भरे हुए फॉर्म का सत्यापन और कन्फर्मेशन पूरा कर लें.छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय ने आधिकारिक पोर्टल लिंक: https://durslt.du.ac.in/.../StudentPortal/IndexPage.aspx... जारी किया है. इस लिंक के जरिए छात्र अपनी जरूरी जानकारी भरकर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं.