मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाए जिले का मान :
मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली दो बहने ने जिला का नाम एक बार फिर से ऊंचा कर दिया है।और अब 38 वी नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए बिहार टीम में मुजफ्फरपुर जिले की ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा का किया गया है चयन।आपको बता दें कि बिहार वुशु संघ के महासचिव श्रीमती सुमन मिश्रा के साथ ही मुजफ्फरपुर जिला वुशु संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार में ही नेशनल गेम्स उत्तराखंड के लिए वुशु खेल स्पर्धा से मुजफ्फरपुर की ईशा मिश्रा एवं अपराजिता मिश्रा का चयन किया गया है।गौरतलब है कि यह दोनों बहने जिले के मार्शल आर्ट गुरु के रूप में शुमार गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट अकैडमी मुजफ्फरपुर की खिलाड़ी है और दोनो ने ही अपने पिता के सपने को पूरा किया है।बिहार के लिए इन दोनों बहनों ने लगभग अब तक 10 वर्षों की एक अथक प्रयास और मेहनत के बल पर अनेको गोल्ड सिल्वर एवं कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।वही वुशु खेल स्पर्धा 28 जनवरी से 1 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होगी।और यह बिहार से 8 बालक और बालिका वुशु खिलाड़ियों का चयन भी 38वी नेशनल गेम्स के लिए हुआ है।अब वही खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 3 जनवरी से 24 जनवरी तक का एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिहार पाटलिपुत्र खेल परिसर पटना में किया गया है।आपको बता दें नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों के च्यन पर बिहार वुशु संघ के ही अध्यक्ष डॉ अमूल्य कुमार सिंह, सीनियर उपाध्यक्ष मुकुट मनी के साथ में उपाध्यक्ष डॉ सतीश झा, उपाध्यक्ष डॉ बी प्रियम महासचिव श्रीमती सुमन मिश्रा एवं संघ के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है और साथ ही साथ में ही मुजफ्फरपुर जिला वुशु संघ के सदस्यों खिलाड़ियों ने भी हर्ष व्यक्त किया और इसको एक बेहतर संकल्प के साथ ही जिले और बिहार के लिए एक बड़ी मुकाम के रूप में माना है।

देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है. झारखंड में इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का आगाज 1 मई 2026 से होगा. पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (self-enumeration) और 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर सर्वे होगा. प्रथम चरण में मकानों की स
Fri 24th Apr 2026, 05:51 am
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई
Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य
Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm