Crime


पटना में चर्चित गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Jul 2025, 12:08 pm
पटना में चर्चित गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह सहित पांच आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इन सभी को ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जा रहा है। इस मामले में पटना के समनपुरा निवासी नीशू खान, जो तौसीफ का मौसेरा भाई है, उसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की साजिश नीशू के घर पर रची गई थी और हत्याकांड में इस्तेमाल गाड़ी भी उसी की थी। SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि तौसीफ बादशाह, मोनू सिंह, बलवंत सिंह, अभिषेक और नीलेश नामक अन्य शूटरों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। इन लोगों ने अस्पताल की पहले से रेकी की थी और उसी आधार पर चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम दिया गया।

भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार शाम नहाने के दौरान पोखरा में डूबने से छात्र समेत 2 की मौत हो गई।

News Pratyaksh | Updated : Mon 21st Jul 2025, 12:07 pm
आरा: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार शाम नहाने के दौरान पोखरा में डूबने से छात्र समेत 2 की मौत हो गई। मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी स्व. दीपक कुमार सिन्हा का 22 वर्षीय बेटा मोहित कुमार और उसी गांव के निवासी सनोज कुमार का 16 वर्षीय बेटा सुधांशु कुमार है। मोहित कुमार प्राइवेट काम करता है और सुधांशु कुमार 10वीं कक्षा का छात्र था। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई और काफी देर तक अपरा तफरी मची रही, बताया जा रहा है कि दोनों छात्र नहाने के लिए पोखर में गए हुए थे, तभी अचानक पानी अधिक होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई।

30 जून झारखंड में हूल क्रांति के जनक शहीद सिदो-कान्हू को नमन

News Pratyaksh | Updated : Sat 28th Jun 2025, 06:22 am
30 जून झारखंड में हूल क्रांति के जनक शहीद सिदो-कान्हू को नमन करने का दिन है. इस दिन को पूरे झारखंड में हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है. साहिबगंज में इस दिन सिदो-कान्हू के वंशज अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं. इस बार प्रशासन ने हूल दिवस पर पूजा करने के समय में बदलाव किया है. जिससे सिदो-कान्हू के वंशजों में आक्रोश है.जिला प्रशासन का कहना है कि 30 जून को शांतिपूर्वक पूजा करना है लेकिन सुबह 10 बजे से पहले और शाम चार बजे के बाद पूजा करने की अनुमति है. इसी तकरार को लेकर शहीद के वंशज मंडल मुर्मू और सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन और आतु मांझी बैसी भोगनाडीह के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. उन्होंने प्रशासन के विरोध में जमकर धरना-प्रदर्शन किया.सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन के अध्यक्ष मंडल मुर्मू ने भोगनाडीह गांव के मांझी थान में ग्राम प्रधान बबलू हांसदा सहित अनेक लोगों की उपस्थिति में पूजा अर्चना करते हुए रैली निकालकर पूरे भोगनाडीह परिसर का भ्रमण किया. इसके साथ नारेबाजी करते हुए स्टेडियम पहुंचकर प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष विरोध जताया. सभी के हाथों में तीर-धनुष, भाला, तलवार मौजूद था. इस अवसर पर मनोज मुर्मू, राजा हांसदा, फुलमूनी मरांडी, बाबूजी हांसदा, सुरुज किस्कू आदि मौजूद रहे.मंडल मुर्मू ने कहा कि हूल फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष हूल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है. जिसका विरोध किया गया है. उन्होंने बताया कि सिदो-कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन और आतु मांझी बैसी भोगनाडीह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम को आमंत्रित किया गया है. हमलोग भी शांति पूर्व तरीके से पूजा करने चाहते हैं. हर साल पूजा करने की अनुमति मिलती थी लेकिन इस बार प्रशासन हमें रोक रही है, जिसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा.इस बाबत जिला प्रशासन कुछ भी बोलने से मना कर दिया है. हालांकि एक सीनियर पदाधिकारी ने कहा कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से पूजा करें. इसके लिए सुबह 10 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद पूजा करने की अनुमति दी गई है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories