Crime


एशिया कप 2025 से पहले भारत की टी20 क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपा रहे हैं.

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Aug 2025, 10:37 am
 वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं. सैमसन की बल्लेबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है, जो भारतीय टीम के लिए काफी अच्छी बात है. सैमसन आगामी एशिया कप में भारत के लिए अहम पारी खेल सकते हैं. संजू सैमसन इस समय केरल क्रिकेट लीग 2025 यानी केसीएल में खेल रहे हैं. इसी लीग में खेलते हुए संजू ने त्रिशूर टाइटन्स के खिलाफ 1 गेंद पर 13 रन बना डाले, आइए जानते हैं ये कैसे संभव हुआ.दरअसल, ये वाक्या पिछले मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए संजू सैमसन की टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स और त्रिशूर टाइटन्स के बीच मैच का है. कोच्चि की पारी का 5वां ओवर सिजोमन जोसेफ कर रहे थे. उनके ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर संजू सैमसन थे और उन्होंने एक शानदार छक्का जड़ा. हालांकि, बाद में पता चला कि वह नो बॉल थी. फिर संजू ने एक स्पिनर गेंदबाज की लीगल गेंद पर छक्का जड़ दिया. नो बॉल पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 1 रन मिलता है. ऐसे में 2 छक्के और 1 नो बॉल मिलाकर 1 गेंद पर 13 रन बन गए.संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत करते हुए महज 46 गेंदों में 4 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 193.48 का रहा. हालांकि, इस पारी के बाद भी कोच्चि ब्लू टाइगर्स हार गई. त्रिशूर टाइटन्स ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया. संजू की टीम ने 7 विकेट पर 188 रन बनाए थे.89 रनों की पारी खेलने से पहले संजू सैमसन ने पिछले मैच में भी तूफानी शतक लगाया था. सैमसन ने एरीज कोल्लम सेलर्स के खिलाफ 51 गेंदों में 121 रन बनाए थे. एशिया कप से पहले संजू सैमसन का इतना दमदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है.

पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-30 ए स्थित बुढंनीचक गांव के पास

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 08:42 am
पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-30 ए स्थित बुढंनीचक गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि थार चालक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के नवादा जिले में साइबर ठगी के विवाद ने एक दिल दहलाने वाली घटना को जन्म दिया, जहां 14 वर्षीय किशोर सूरज कुमार उर्फ सुंदरम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी सूरज का 19 अगस्त को अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने प

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 10:38 am
बिहार के नवादा जिले में साइबर ठगी के विवाद ने एक दिल दहलाने वाली घटना को जन्म दिया, जहां 14 वर्षीय किशोर सूरज कुमार उर्फ सुंदरम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी सूरज का 19 अगस्त को अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन रकम नहीं मिलने पर उन्होंने किशोर की निर्मम हत्या कर दी। गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की। फरीदाबाद पुलिस और यूपी एसटीएफ के सहयोग से पांच आरोपियों—सूरज कुमार, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार और एक अन्य शिवम कुमार—को फरीदाबाद के पल्ला से गिरफ्तार किया गया है।

लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Aug 2025, 05:49 am
लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया। पवन कुमार, उसकी पत्नी नेहा और उसका ममेरा भाई अंशु तमिलनाडु के एक धागा फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। इस दौरान नेहा को अंशु से प्यार हो गया। इसकी भनक पवन को लग गई और उसने एक दिन दोनों को साथ देखकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह पत्नी को लेकर अपने घर लौट आया। लेकिन इन दोनों के पीछे-पीछे अंशु भी सिकंदरा पहुंच गया। इसके बाद पवन की पत्नी नेहा एक दिन मंदिर जाने का बहाना बनाकर अपने घर से अंशु के साथ भाग गई। फिर दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया। इस घटना को लेकर पवन कुमार की ओर से लछुआड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नेहा और अंशु को शेखपुरा जिले के देवरा गांव से बरामद कर लिया।

जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याणबीघा ओपी के बड़ी आमर गांव में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 12:06 pm
जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याणबीघा ओपी के बड़ी आमर गांव में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतका बड़ी मेघन मांझी की 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी है। मृतका के भतीजे मनोज मांझी ने बताया कि मेघन मांझी ने मोकीमपुर गांव के कुछ बदमाशों के साथ शराब पी थी। इसके दौरान दो–तीन सौ रुपये का विवाद हो गया।रुपये नहीं देने पर सोमवार को तीन–चार बदमाश घर पर चढ़ आए और परिजनों से मारपीट करने लगे। बदमाश उनकी बच्ची को जबरन उठा ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली संजू देवी के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ,कल्याणबीघा ओपी प्रभारी और हरनौत थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं। डीएसपी ने बताया कि मोकीमपुर गांव के बदमाशों द्वारा रुपये के विवाद में घर पर हमला कर फायरिंग की गई, जिसमें महिला की मौत हो गई है। परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। खासकर इसलिए भी कि सोमवार की शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत प्रखंड के पाकड़ पंचायत के नूरनगर गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उससे पहले ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शराब के खिलाफ छापेमारी करने विक्रमगंज के धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 12:05 pm
शराब के खिलाफ छापेमारी करने विक्रमगंज के धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दरोगा अजिताभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल उनका इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर गांव के वार्ड नंबर 21 की बताई जाती है।मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान शराब तस्करों ने जब्त शराब को भी पुलिस से छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बिक्रमगंज उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, इसके बाद सूचना का सत्यापन कर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो अचानक शराब तस्करों ने हमला कर दिया। घटना में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं।मामले में उत्पाद विभाग ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार की देर रात जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर में छापेमारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम को भेजा गया था, तभी कुछ मनचलों ने शराब तस्करों के साथ मिलकर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और बरामद शराब छीन ले गए। प्रभारी भिखारी राम के अनुसार घायल अजिताभ कुमार को सिर में गंभीर चोट है। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है तथा जल्द हीं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।