Crime


सनकी पिता ने मासूम बेटी का गला घोंट कर की हत्या

News Pratyaksh | Updated : Wed 23rd Apr 2025, 11:07 am
सनकी पिता ने मासूम बेटी का गला घोंट कर की हत्यामुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक सनकी पिता ने अपनी दस महीने कि मासूम बेटी शिवानी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पिता बेटी के शव को मकई के खेत में रखकर वहीं चैन से सो गया। देर रात तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच किनारे एक बाइक एजेंसी के बगल के खेत में मासूम बच्ची का शव मिला। उसके पास ही हत्यारा पिता सोया हुआ था। ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़कर जमकर पीटा। बच्ची के जीवित होने की आस में 112 को बुलाया गया और उसे एसकेएमसीएच भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची के चाचा जगलाल सहनी ने अपनी भतीजी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पिता अरुण सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

लोकसभा चुनाव में मेरी पार्टी के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया: मांझी

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 07:01 am
लोकसभा चुनाव में मेरी पार्टी के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया: मांझीकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को आरोप लगाया कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में मांझी ने दावा किया कि उन्होंने इस मामले को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित अन्य के समक्ष उठाया है।

बरकट्ठा में दो पक्ष के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात सामान्य

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 07:01 am
बरकट्ठा में दो पक्ष के बीच हिंसक झड़प के बाद हालात सामान्य :जिला के बरकट्ठा में रविवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के बाद स्थिति सामान्य हो रही है. रातभर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर कैंप किए रहे. सुबह जनजीवन सामान्य होता दिखा. दरअसल रविवार को शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी की घटना हुई थी. जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए थे.दरअसल बरकट्ठा के झुरझूरी में 9 दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था. रविवार को 7वें दिन तय कार्यक्रम के अनुसार नगर भ्रमण का कार्यक्रम था. नगर भ्रमण करने के दौरान ही लोगों पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी. दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी की थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जामकर दिया था. कई महिलाएं भी इस घटना में घायल हुई थी. उपद्रवियों ने पुआल, मोटरसाइकिल और घरों में आग लगा दी. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. इस घटना में हुई आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान है.इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिल रहा था. स्थिति को देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. घटना के बाद यज्ञ कार्यक्रम में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है. रातभर पंडाल में लोगों का आने जाने का सिलसिला जारी था. सुबह भी तय कार्यक्रम के अनुसार पूजा शुरू हुई.दूसरी ओर फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि आग काफी भयावह था. 1 घंटे से अधिक का समय आग पर काबू पाने में लग गया. कोई भी व्यक्ति अग्निकांड में हताहत नहीं हुआ है. जिस घर में आग लगी थी वहां गृहस्थी का सामान जरुर जला है.

प्रदूषण का विरोध कर रहे लोगों से मिले सांसद

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Apr 2025, 11:00 am
प्रदूषण का विरोध कर रहे लोगों से मिले सांसद : शहर में छावनी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के लोगों ने वहां स्थापित प्लांट पर बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया है. जिसके खिलाफ पूर्व में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया. इस बीच प्लांट प्रबंधन ने एक महीने के भीतर प्रदूषण खत्म करने का आश्वासन हजारीबाग सांसद और स्थानीय लोगों को दिया. लेकिन प्रबंधन अपनी बातों पर खरा नहीं उतर सका. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के साथ आगे की रणनीति पर बैठक की.लोगों ने प्लांट के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है ताकि प्लांट द्वारा प्रदूषण ना फैलाया जाए. क्योंकि प्रदूषण से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. प्लांट द्वारा फैलाया जा रहा प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसे लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने स्थानीय लोगों की बैठक की. जिसमें पिछले 30 दिनों में प्लांट द्वारा प्रदूषण पर कितना कंट्रोल हुआ है, उसकी समीक्षा की गई.इस बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने सांसद से कहा कि प्लांट के प्रदूषण से उनका बुरा हाल है. घरों की खिड़कियां नहीं खोल सकते हैं. प्रदूषण से संबंधित स्वास्थ्य समस्या आसपास के क्षेत्र में काफी देखने को मिल रही है. प्रदूषण से लोगों को बीमारियां हो रही है. लेकिन प्लांट ने अभी तक प्रदूषण को नियंत्रित नहीं किया है. सांसद भी घरों की छत और अंदर के हालात को देखा दंग रह गए.इस मामले में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि प्लांट के पदाधिकारी द्वारा कहा गया था कि 30 दिनों में किसी तरह का कोई प्रदूषण प्लांट से नहीं होगा. लेकिन 30 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुधार मिल हुआ है. पूरे मामले को उचित प्लेटफार्म पर ले जाएंगे. सांसद ने मीडिया को बताया कि रामगढ़ डीसी ऑफिस में डीसी और प्रदूषण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके इस संबंध में ठोस निर्णय लिया जाएगा. फैक्ट्री प्रबंधन को फैक्टरी के प्रदूषण को हर हाल में बंद करना होगा.

ममता बनर्जी अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को भड़का रही हैं :

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Apr 2025, 06:28 am
ममता बनर्जी अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को भड़का रही हैं : शाहनवाज हुसैनभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी नाकामी छिपाने के लिए वक्फ विधेयक की आड़ में मुसलमानों को भड़काने का काम कर रही हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ही एक कार्यक्रम में कहा है कि यह विधेयक गरीब मुसलमानों और महिलाओं को अधिकार देने वाला है, यह मुस्लिम भाइयों के हित में है। सीएए पर जिस तरह कुछ लोग मुसलमानों को भड़काने का काम कर रहे थे, उसी तरह इस बिल पर मुसलमानों को भड़काया जा रहा है।

झाड़ियों में मिला महिला का शव

News Pratyaksh | Updated : Wed 09th Apr 2025, 11:25 am
तालझारी थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है. मामले के संबंध में परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर के हत्या करने की आशंका जताई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते दिन महिला, रामनवमी का मेला देखने गई थी. जब वह देर रात तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने मेले में जाकर महिला को ढूंढा. जब महिला कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई.इधर सुबह गांव की कुछ महिलाओं की नजर महिला का शव पर पड़ा. महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद तालझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. पुलिस ने मामले में बताया है कि घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं. इसके साथ ही मृतक महिला के शरीर पर जख्म के निशान भी हैं. घटनास्थल के आसपास महिला के कई सामान और शराब की बोतलों को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है.ग्रामीणों ने बताया कि गांव और हॉल्ट के बीच काफी सुनसान इलाका पड़ता है. जहां शाम से ही शराबियों एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. महिला का शव भी इसी स्थान पर मिला है. जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला इसी रास्ते से मेला से वापस घर लौट रही होगी और असामाजिक तत्वों का शिकार हो गई. इस घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है. ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories