Crime


सवारी गाड़ी ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Fri 07th Feb 2025, 12:13 pm
सवारी गाड़ी ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत : लातेहार : जिले के मनिका और पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे बकोरिया गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. इस घटना में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए.इनमें से पांच की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. सभी का इलाज मनिका अस्पताल में चल रहा है. मृतक की पहचान मजहर हुसैन के रूप में हुई. जबकि घायल असमीना बीवी, रानी खातून, सुहानी परवीन, गफ्फार हुसैन आदि की हालत काफी गंभीर बनी हुई है. सभी मनिका थाना क्षेत्र के रेवत गांव के रहने वाले हैं.दरअसल, मनिका प्रखंड के रेवत गांव के रहने वाले एक परिवार के लोग कव्वाली सुनने के लिए पलामू के लेस्लीगंज गए थे. कव्वाली सुनने के बाद सभी लोग यात्री वाहन पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बकोरिया पेट्रोल पंप के पास अचानक यात्री वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया. हादसा इतना भीषण था कि यात्री गाड़ी चकनाचूर हो गई. वहीं गाड़ी पर सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए.इधर, टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की और घटना की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी. सूचना के बाद सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से मनिका अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर उमेश और सत्येंद्र कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया. इलाज के दौरान मजहर हुसैन की मौत हो गई.इधर, इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में पांच की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कई लोगों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं. घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं. शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर है.इधर, स्थानीय लोगों की मानें तो देर रात तक कव्वाली सुनने के कारण चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी. इसी कारण यह हादसा हुआ होगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

सीएचओ परीक्षा फर्जीवाड़ा का मुख्य आरोपी नालंदा से गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Feb 2025, 12:14 pm
सीएचओ परीक्षा फर्जीवाड़ा का मुख्य आरोपी नालंदा से गिरफ्तार :सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की ऑनलाइन परीक्षा में हुए फर्जीवाड़ा मामला में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने रविभूषण गिरोह के सदस्य और मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त आदित्य कुमार उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में यह 38वीं गिरफ्तारी है. आदित्य की गिरफ्तारी नालंदा जिले के नगरनौसा थाना स्थित महानंदपुर गांव से हुई. आवश्यक पूछताछ के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आदित्य ने अपने सहयोगियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा आयोजित करा रही अधिकृत कंपनी वी शाइन टेक के साथ ही विभिन्न परीक्षा केंद्रों के मालिक व उनके संचालकों को मोटी रकम देकर मैनेज किया था.आदित्य ने ही प्रॉक्सी सर्वर बना कर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट परीक्षा केंद्र के परीक्षा नियंत्रक व आइटी स्टाफ को इनके प्रयोग की ट्रेनिंग दी. यह ट्रेनिंग अयोध्या इंफोसोल सीबीटी परीक्षा केंद्र पर दी गयी. आदित्य और उसके सहयोगियों द्वारा अपने ही गिरोह के अन्य सदस्यों को संबंधित केंद्रों पर एजेंसी का पहचान पत्र देकर परीक्षा नियंत्रक व आइटी स्टॉफ के रूप में नामित कर संबंधित परीक्षा केंद्रों में भेजा गया. इन प्रशिक्षित व्यक्तियों ने मॉक टेस्ट के क्रम में परीक्षा से पहले ही संबंधित परीक्षा केंद्रों के नेटवर्क में प्रॉक्सी सर्वर और रिमोट एसेक्स सॉफ्टवेयर को डाला. रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन से धांधली की गयी.सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की ऑनलाइन परीक्षा में हुए फर्जीवाड़ा मामला में गिरफ्तार मुख्य प्राथमिकी अभियुक्त आदित्य कुमार उर्फ अंशु से पूछताछ में इस तथ्य की भी पुष्टि हुई कि संगठित गिरोह के सरगना रवि भूषण के द्वारा मेसर्स ब्रेंकाइज टेक्नोलॉजी प्रा लि. नाम के ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने वाले कंपनी का संचालन किया जा रहा था जो कि आरओसी मुंबई से पंजीकृत है. इस कंपनी के द्वारा दिसंबर 2024 में एम्स मंगलागिरी आंध्र प्रदेश में भर्ती हेतु ऑनलाइन परीक्षा का टेंडर प्राप्त किया था, परंतु बिहार में सीएचओ परीक्षा फर्जीवाड़ा मामला में रवि भूषण एवं अन्य अभियुक्तों का नाम आने के बाद इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. गिरोह द्वारा इस कार्य को करने हेतु किये गये रुपयों के लेन-देन से संबंधित साक्ष्य भी प्राप्त हुए है, जिनका अलग से विश्लेषण किया जा रहा है. इओयू के मुताबिक इस संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं.

खूंटी एसपी ने खुद संभाली ऑपरेशन अफीम की कमान : खूंटी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Feb 2025, 12:08 pm
 नक्सलवाद के खात्मे के बाद खूंटी पुलिस ने अफीम को जड़ से उखाड़ने और जिले को अफीम मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन अफीम शुरू किया है. एसपी अमन कुमार ने मंगलवार से ऑपरेशन अफीम की कमान संभाल ली है. मंगलवार को 11 किसानों को जेल भेजने के बाद वे खुद लाठी लेकर खेतों में पहुंच गए और लाल-गुलाबी रंग से लहलहा रही फसलों को नष्ट करना शुरू कर दिया. उनके साथ डीएसपी वरुण रजक, खूंटी थानेदार मोहन कुमार समेत दर्जनों जवान मौजूद थे.एसपी के खेत में पहुंचते ही जवानों का मनोबल बढ़ गया और जवानों ने भी एसपी के साथ 20 एकड़ जमीन पर लगी फसलों को नष्ट कर दिया. खूंटी थाना क्षेत्र के कुंदी गांव के जंगल और झाड़ियों के बीच एक बड़े भूखंड पर 100 एकड़ से अधिक जमीन पर लगी फसल की सूचना मिलने पर एसपी अचानक खेत में पहुंच गए. उनके पीछे-पीछे खूंटी डीएसपी और थानेदार समेत बड़ी संख्या में जवान कुंदी पहुंच गए.एसपी के पहुंचते ही खेतों में तीन ट्रैक्टर दौड़ने लगे और उसी खेत में एसपी ने लाठी लेकर फसलों को हिलाना शुरू कर दिया. एसपी ने बताया कि खेत में जाने का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि अफीम नष्ट करने के दौरान कार्रवाई का तरीका क्या है और खेत नष्ट करने के बाद सैंपल कैसे इकट्ठा करना है और खेत का जीआर कैसे लेना है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और खेत नष्ट करने के बाद खेत मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कर जमीन मालिकों को गिरफ्तार किया जा सकता है.गौरतलब है कि जिले के खूंटी, मुरहू, अड़की, सायको और मारंगहादा थाना क्षेत्रों में गांव, मुहल्लों से लेकर जंगल और पहाड़ों तक दस हजार एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती की आशंका है, जिसमें पुलिस ने अब तक मात्र 3800 एकड़ जमीन में लगी लहलहाती फसलों को नष्ट किया है. जबकि 34 प्राथमिकी दर्ज कर 38 किसानों को जेल भेजा गया है. इतना ही नहीं पुलिस दर्जनों जमीन मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की रणनीति के तहत काम कर रही है.एसपी अमन कुमार ने डीएसपी समेत जिले के सभी थाना प्रभारियों और जवानों को निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में अफीम की खेती नहीं छोड़ी जानी चाहिए. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को सख्त लहजे में कहा है कि अगर अफीम की खेती होती है और गलती से एक ग्राम भी अफीम पाई जाती है, तो ऐसे पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई तय है.

पढ़ाई के लिए पिता ने डांट लगाई तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान :

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:37 am
पढ़ाई के लिए पिता ने डांट लगाई तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान :पूर्णिया में पढ़ाई के लिए पिता के डांटने पर बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने यह कदम उस वक्त उठाया जब पिता काम करने के लिए गए थे। रविवर रात घर लौटने पर पिता ने छात्र को कमरे में फंदे के सहारे झूलता हुआ पाया। इसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद मां दहाड़ मारकर रोने लगी। घटना के हाट थाना क्षेत्र के जनता के पास एक भाड़े के मकान में हुई हैं। मृतक छात्र लव कुमार (12 वर्ष) श्रीनगर थाना क्षेत्र के जंगेली निवासी चंदन गोस्वामी का पुत्र था।घटना के संबंध में छात्र के पिता चंदन गोस्वामी ने बताया कि लव कुमार कक्षा छह में पढ़ता था। मैं काम में व्यस्त में रहने के कारण लव के पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता था। लव की मां ने मेरे पास शिकायत की लव इधर से पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता है। इसी बात को लेकर वह अपने बेटे लव को पढ़ने के लिए दबाव डाला और कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो। लेकिन, लव को यह बात नागवार गुजरी और देर शाम घर में पिता और मां का नहीं रहने के कारण गमछे से फांसी लगा लिया। घर आते ही मां जब बेटा को लटकता हुआ देखा तो हल्ला करने लगी।हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद मां दहाड़ मारकर रोने लगी। मृतक छात्र दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था और स्थानीय जनता चौक पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। के हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाए।पूर्णिया में पढ़ाई के लिए पिता के डांटने पर बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने यह कदम उस वक्त उठाया जब पिता काम करने के लिए गए थे। रविवर रात घर लौटने पर पिता ने छात्र को कमरे में फंदे के सहारे झूलता हुआ पाया। इसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद मां दहाड़ मारकर रोने लगी। घटना के हाट थाना क्षेत्र के जनता के पास एक भाड़े के मकान में हुई हैं। मृतक छात्र लव कुमार (12 वर्ष) श्रीनगर थाना क्षेत्र के जंगेली निवासी चंदन गोस्वामी का पुत्र था।घटना के संबंध में छात्र के पिता चंदन गोस्वामी ने बताया कि लव कुमार कक्षा छह में पढ़ता था। मैं काम में व्यस्त में रहने के कारण लव के पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता था। लव की मां ने मेरे पास शिकायत की लव इधर से पढ़ाई पर ध्यान नहीं देता है। इसी बात को लेकर वह अपने बेटे लव को पढ़ने के लिए दबाव डाला और कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो। लेकिन, लव को यह बात नागवार गुजरी और देर शाम घर में पिता और मां का नहीं रहने के कारण गमछे से फांसी लगा लिया। घर आते ही मां जब बेटा को लटकता हुआ देखा तो हल्ला करने लगी।हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इसे आननफानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होने के बाद मां दहाड़ मारकर रोने लगी। मृतक छात्र दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़ा था और स्थानीय जनता चौक पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। के हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाए।

पति ने कहा- तीन दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद मुंंह में मिट्टी डालकर मारा :

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:36 am
पति ने कहा- तीन दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद मुंंह में मिट्टी डालकर मारा :जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र की एक महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। आरोप है कि पहले उसका दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब मृत महिला के पति ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस महिला के शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में दो पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महिला शौच के लिए अपने घर से निकली थी इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने खोजबीन किया काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला नहीं मिली तो इसकी सूचना थाना में दिया ।सुबह में लोगों ने देखा कि गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक पैन के किनारे महिला का शव पड़ा हुआ मिला। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गांव के ही तीन लोगों के साथ अवैध संबंध था। इसका वह विरोध करता था। रविवार रात वह घर से शौच करने के लिए निकली थी। आशंका है कि दो-तीन युवकों ने उसके पत्नी के साथ पहले रेप किया फिर उसके उसकी हत्या गला दाबकर एवं मुंह में मिट्टी डालकर कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।इधर, घटना के बाद महिला के मायके लोगों ने शव उठाने के दौरान काफी हंगामा किया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़कर चली गई। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने की फायरिंग

News Pratyaksh | Updated : Mon 03rd Feb 2025, 11:32 am
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने की फायरिंग : जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास रविवार की देर रात फायरिंग की गई. जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पीयूष यादव और मिस्टी मरांडी शामिल है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीयूष यादव और मिस्टी मरांडी ने रविवार की देर रात मोहल्ले के एक युवक पर बंदूक तान कर फायरिंग कर दी. हालांकि युवक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी.इधर, सूचना मिलते ही तिलैया थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीयूष यादव को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही फायरिंग की घटना में संलिप्त मिस्टी मरांडी नामक युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि पीयूष यादव हाल ही में जेल से रिहा हुआ है. फिलहाल, दोनों आरोपियों को तिलैया थाना में हिरासत में रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.वहीं इस मामले के प्रत्यक्षदर्शी रोहित कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पहले दोनों आरोपियों ने उसके घर में चोरी की थी. उक्त मामले में दोनों जेल भी गए थे. जेल से बाहर निकलने के बाद दोनों आरोपी लगातार उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. इस क्रम में रविवार की रात उसके भाई पर आरोपियों ने पहले तलवार से हमला किया और बाद में पिस्तौल से गोली मारने का प्रयास किया.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories