भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्याकांड के बाद पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. एनकाउंटर के बाद पकड़े गए शूटर रोहित वर्मा ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं. शूटर रोहित वर्मा के पिता ने भी पुलिस को कई अहम जानकारियां उपलब्ध करवाई है, जिसके आधार पर आगे की करवाई की जा रही है. पुलिस की जांच और गिरफ्तार शूटर के बयान से इतना तो साफ हो चुका है कि अनिल टाइगर की हत्या का सीधा लिंक लोहरदगा में हुए सुभाष जायसवाल हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि गिरफ्तार शूटर रोहित वर्मा 13 जनवरी के बाद से ही घर से गायब था.पुलिस की पूछताछ में रोहित के पिता ने बताया है कि रोहित सुभाष जायसवाल की हत्या के बाद घर ही नहीं लौटा. जब वह कांके में हुए एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया तब उन सब को रोहित के बारे में जानकारी मिली. 14 जनवरी को सुभाष जायसवाल की हत्या लोहरदगा के कुडू बस स्टैंड में गोली मारकर कर दी गई थी.पकड़े गए रोहित को यह भय था कि अनिल टाइगर उसकी हत्या करवा देंगे. इसी वजह से उसने अनिल को मार डाला. रोहित वर्मा ने यह भी बताया है उसे यह संदेह था कि सुभाष की हत्या में अनिल टाइगर का हाथ है. इसलिए उसने सुभाष जायसवाल की हत्या का बदला लेने के लिए अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी. अब इस बात का सत्यापन रांची पुलिस कर रही है.रांची पुलिस ने अनिल टाइगर पर हमले में शामिल दूसरे शूटर अमन सिंह की तलाश कर रही है. अमन के पकड़े जाने के बाद सच्चाई पूरी तरह से सामने आ पाएगी. आपको बता दें कि रोहित वर्मा रांची के पुनदाग इलाके का रहने वाला है. कुछ अपराधी कांडों में हाल ही में उसका नाम सामने आया था. वहीं 14 जनवरी को लोहरदगा में सुभाष जयसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह रांची के पंडरा में हुए 13 लाख रुपए लूट कांड का आरोपी भी था.अनिल टाइगर की हत्या करने रोहित और अमन दोनों ही बाइक से कांके चौक पहुंचे थे. गोली मारकर फरार होने की कोशिश में लगे दोनों अपराधियो का सामना पुलिस से हुआ, जिसके बाद फायरिंग में रोहित को गोली लगी और पकड़ा भी गया. हालांकि दूसरा शूटर अमन सिंह फरार होने में कामयाब रहा.इस घटना में पुलिस ने एक अपराधी को तो आधे घंटे के अंदर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरे अपराधी अमन सिंह की तलाश की जा रही है. डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा खुद ही पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. एसएसपी ने बताया की पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा.अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज यानी गुरुवार को रांची बंद का एलान किया गया है. रांची पुलिस के द्वारा आम लोगों से यह अपील की गई है कि वे लोग बंद के दौरान किसी भी तरह का उपद्रव ना करें. कानून को अपने हाथ में ना ले. प्रदर्शन को पूरी तरह से शांतिपूर्ण रखें. कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm