पत्नी को पति ने मार डाला, विवाद के बाद धारदार हथियार से काटकर हत्या की :
सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के धमसेनी गांव में गुरुवार को विवाहिता की उसके पति दबिया से काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद मृतिका को घर में ही छिपा कर रखा था। गुरुवार की देर रात शव को ठिकाने लगाए जाने की कोशिश की जा रही थी कि अचानक किसी ने मामले की जानकारी सौर बाजार थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी फरार हो गए। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित धमसैनी गांव की है।जानकारी के अनुसार, धमसैना गांव वार्ड नंबर 6 निवासी रबेन यादव के पुत्र विकास कुमार गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी को ही दबिया से काट कर हत्या की घटना को अंजाम दे दिया और शव को घर में ही छुपाए था। लोगों को इस वीभत्स घटना की जैसे ही भनक लगी। सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची सौरबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों द्वारा घटना के बारे में तरह तरह की चर्चाए की जा रही है। हालांकि यह लोगों के बीच की चर्चा है। हकीकत पुलिस के अनुसंधान में ही सामने आ पाएगा।आरोपी युवक दो वर्ष पूर्व ही मृतक महिला को दिल्ली से अपनी प्रेम जाल में फंसाकर गांव लाकर शादी किया था। वह पूर्व से भी शादीशुदा था। इस बाबत पूछे जाने पर सौर बाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि ससुरालवालों द्वारा महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई की जा रही है। ससुरालवाले फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कीं जा रही है। मृतिका के मायके वाले को मामले की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm