Crime


कुख्यात सोनू कुमार का एनकाउंटर:

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Mar 2025, 11:58 am
बिहार के पटना जिले के मनेर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार सुबह 3 से 4 बजे के दौरान पूरी घटना हुई है. पुलिस ने पटना जिले के टॉप अपराधियों में शामिल सोनू कुमार का एनकाउंटर किया है. सोनू के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके हथियार को भी जब्त कर लिया है. फरार हुए 3 से 4 अपराधियों को खोजने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.बता दें कि पुलिस को पटना जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अपराधी सोनू कुमार के मनेर थानाक्षेत्र में होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पटना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान वांछित सोनू कुमार के पैर में गोली लगी. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.पटना पश्चिम के सिटी एसपी शरत आरएस ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों की संख्या कुल 3 से 4 थी. मुठभेड़ के दौरान वे भागने में सफल रहे. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद अपराधी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. अपराधियों की तरफ से पुलिस पर तीन चार राउंड फायरिंग की गई है. पुलिस की ओर से 2 राउंड फायरिंग की गई है. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधी का पिस्टल भी बरामद कर लिया है. अपराधी सोनू कुमार पर मनेर और दानापुर में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. दानापुर में छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रणजीत राय उर्फ दही गोप की दिसंबर 2004 में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में भी सोनू का नाम सामने आया था.

दो अलग-अलग घटनाओं में एटीएम से करीब 16 लाख की चोरी :

News Pratyaksh | Updated : Wed 19th Mar 2025, 01:15 pm
 जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे एक साथ चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पहला मामला कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम का है जहां बीती रात चोरों ने एसबीआई एटीएम मशीन से कैश चोरी की घटना को अंजाम दिया. वहीं दूसरी घटना हजारीबाग के बरसोत में हुई जहां कुछ चोरों ने पहले एटीएम का शटर तोड़ा फिर गैस कटर की मदद से लॉक काटकर कैश चोरी कर फरार हो गए.पुलिस के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक की ढाब शाखा से सटे एटीएम में चोरों ने गैस कटर की मदद से शटर का लॉक काटा और एटीएम का कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए. हालांकि चोरी के दौरान सायरन बजने के कारण स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और चोरी की सूचना चंदवारा थाना को दी. घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.घटना की जानकारी देते हुए चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिलने के बाद हमलोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने आला अधिकारियों को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी टीम की मदद से जांच की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार बैंक ने मंगलवार को ही उक्त एटीएम मशीन में कैश डाला था.पुलिस की ओर से बताया गया कि एटीएम के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि काली कार में सवार होकर तीन अज्ञात लोग एटीएम की ओर गए. रात 12:50 बजे गाड़ी एटीएम के पास पहुंची और वारदात को अंजाम देकर 1:04 बजे वहां से फरार हो गए. इस पूरी वारदात को अंजाम देने में उन्हें महज 12 मिनट लगे.कोडरमा के जैसे ही हजारीबाग के बरसोत में भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया. जहां चोरों ने एटीएम का शटर तोड़कर गैस कटर से लॉक काटा और एटीएम मशीन से कैश चोरी कर फरार हो गए. चंदवारा पुलिस को शक है कि उक्त वारदात और चंदवारा के ढाब में हुई वारदात को अंजाम देने वाला एक ही चोर गिरोह है. क्योंकि वहां भी काले रंग की गाड़ी में 3 लोग दिखे. जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया.इस बीच बुधवार की सुबह 10 बजे बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल और बरही थाना प्रभारी आभास कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया कि एटीएम से कैश चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. कोडरमा के थाम एटीएम से 9 लाख 99 हजार 500 रुपये और बरही के बरसौत से 6 लाख 17 हजार रुपये की चोरी की गई है. उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों की पहचान हो सके.

बाजार गई युवती लापता, परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई :

News Pratyaksh | Updated : Wed 19th Mar 2025, 11:58 am
बाजार गई युवती लापता, परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई :गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर युवती के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को युवती परिजनों को बोलकर घर से बाजार के लिए निकली थी। लेकिन वह समय पर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामशिला पहाड़ी पर रहने वाले दिनेश प्रसाद के बेटे विक्की कुमार ने हमारी बेटी का अपहरण किया है, क्योंकि वह अपराधी है। वह कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला है कि आरोपी युवक हमारी बेटी से शादी करना चाहता था। शायद इसी मकसद से मेरी बेटी का अपहरण किया है।उक्त मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापामारी भी की है, लेकिन आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद परिजन बेसब्री से अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बिहार में शिक्षकों का ट्रांसफर मार्च के अंत तक पूरा करने की तैयारी :

News Pratyaksh | Updated : Sat 08th Mar 2025, 11:51 am
बिहार में शिक्षकों का ट्रांसफर मार्च के अंत तक पूरा करने की तैयारी :बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी बड़ी खबर है. जानकारी के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक ट्रांसफर प्रक्रिया पूर्ण करने की तैयारी है. इसके तहत बिहार लोक सेवा और शिक्षक साक्षमता पास शिक्षकों का ट्रांसफर किया जाना है. शिक्षा विभाग के एसीएस एस सिद्धार्थ ने इसको लेकर अधिकारियों को टास्क दिया है और कहा है कि 2 दिन बीच कर सभी का लिस्ट जारी कर दें. उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि कटेगरी वाइज ही 2 दिन बीच कर सभी की लिस्ट जारी की जाए. जानकारी के अनुसार, 22 मार्च के बाद लिस्ट जारी करने का लक्ष्य रखा गया है और सॉफ्टवेयर के जरिए सभी का ट्रांसफर होगा. ऑप्शन और व्यक्तियों के आधार पर पोस्टिंग की जाएगी. 16 सदस्य कमेटी ने भी मार्च तक ट्रांसफर की सहमति जताई है, जबकि अब तक केवल 200 शिक्षकों का ही ट्रांसफर हो सका है. बता दें कि कुल 1 लाख 90 हजार शिक्षकों ने ट्रांसफर के आवेदन दिए हैं.नालंदा का डीटीओ अनिल कुमार दास बहुत बड़ा धन कुबेर निकला है. भ्रष्टाचार से उन्होंने अकूत कमाई की है. नालंदा में उनके घर से एक करोड़ की बरामदगी के बाद पटना स्थित आवास पर से भी एक करोड़ रुपए के आभूषण बरामद किये गये हैं. डीटीओ को नालंदा से लेकर स्पेशल विजिलेंस की यूनिट पटना पहुंची थी. ये जानकारी स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों ने दी है.

मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला :

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Mar 2025, 12:11 pm
मायके वाले बोले- ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला :पूर्णिया दहेज में 25 लाख की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या के रूप देने के लिए ससुराल वालों ने शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद विवाहिता के परिजनों ने जब विरोध किया तो ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे विवाहिता के पिता सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला को शांत कराया, साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज मिल्की की है। मृतका की पहचान फलका थाना क्षेत्र के सालेपुर निवासी आजाद आलम की पुत्री साबिया खातून (21 वर्ष) के रूप में हुई हैं।घटना के संबंध में मृतका की भाभी शबाना खातून ने बताया कि मेरी ननद साबिया खातून और लालगंज मिल्की निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र मोहम्मद सैफ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आठ माह पूर्व दोनों भाग कर शादी कर ली। शादी के एक माह तक सब कुछ ठीक रहा। साबिया के पिता आजाद आलम का ईंट का भट्ठा है। इसी लोभ के कारण एक माह बाद से ही 25 लाख रुपये दहेज की डिमांड करने लगे। जिसको लेकर परिजनों के द्वारा 2.50 लाख का सामान भी दिया गया। उसके बाद भी ससुराल पक्ष लोभ में आकर साबिया के साथ मारपीट करते रहते थे और घर से पैसा मनाने का दबाव डालते रहता था। मारपीट से तंग आकर तीन-चार दिन से साबिया खाना नहीं खा रही थी। बुधवार को सास, ससुर और लड़के ने पहले साबिया के साथ मारपीट की, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। फिर बेहोशी हालत में पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।