बाजार गई युवती लापता, परिजनों ने अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई :
गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर युवती के परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को युवती परिजनों को बोलकर घर से बाजार के लिए निकली थी। लेकिन वह समय पर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह पढ़ाई में भी काफी अच्छी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामशिला पहाड़ी पर रहने वाले दिनेश प्रसाद के बेटे विक्की कुमार ने हमारी बेटी का अपहरण किया है, क्योंकि वह अपराधी है। वह कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पता चला है कि आरोपी युवक हमारी बेटी से शादी करना चाहता था। शायद इसी मकसद से मेरी बेटी का अपहरण किया है।उक्त मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के घर छापामारी भी की है, लेकिन आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद परिजन बेसब्री से अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm