Crime


निरसा गोलीबारी मामले में पुलिस ने रॉकी को किया गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:05 am
निरसा गोलीबारी मामले में पुलिस ने रॉकी को किया गिरफ्तार :निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर पंचायत के भालूकसुंधा निवासी पिंटू यादव के घर एवं रेलवे फाटक समीप हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को सफलता मिली है. गोलीबारी मामले में पुलिस ने आरोपी रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया है. मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने इस बात की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि बीते 25 जनवरी की रात को निरसा के पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मुग्मा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग की गई. सूचना के तहत मौके पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां छानबीन में पता चला कि तीन अज्ञात लोगों के द्वारा मुग्मा रेलवे फाटक के समीप फायरिंग की गई है.घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार कंठ एवं पवन तिर्की ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी शुरू की. इसी क्रम में रॉकी कुमार से पूछताछ की गई. जिसमें रॉकी ने बताया कि उसके द्वारा दो राउंड एवं सहयोगी के द्वारा भी दो राउंड हवाई फायरिंग की गई थी. उसकी निशानदेही पर खोजबीन की गई, जिसमें मौके पर से दो खोखा बरामद किया गया है. वहीं, पुलिस ने रॉकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि रॉकी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी गई है.

गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रही पांचवी की छात्रा से घिनौनी करतूत :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:06 am
गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रही पांचवी की छात्रा से घिनौनी करतूत :गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल में झंडोत्तोलन को देख कर अपने घर लौट रही एक 5 वीं कक्षा की छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घिनौना आरोप गांव के ही 60 साल के बुजुर्ग पर लगा है। घटना के बाद नाबालिग छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल आरोपी बुजुर्ग से पुछताछ कर रही हैमिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह 5 वीं कक्षा की छात्रा अपने स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन देखने के लिए स्कूल गई हुई थी,जब वो झंडोत्तोलन को देख कर अपने घर लौट रही थी,इसी बीच स्कूल से कुछ दूरी पर गांव के 60 वर्षीय अजय सिंह नामक व्यक्ति ने जबरन छात्रा को गोद में उठाकर घर ले गया.इसके बाद बच्ची को खंभे में बांधकर मारपीट किया फिर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.जबकि इस दौरान बच्ची चिखती चिल्लाती रही,लेकिन हैवान ने उसकी एक ना सुनी और जबरन मुंह काला किया,इस बीच बच्ची किसी तरह से जान बचाकर अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती घटना को परिवार वालों से बताई,जिसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने इसकी तुंरत सूचना स्थानीय गिधा थाना पुलिस को दी.जहां गिधा थाना प्रभारी उमुस सलमा सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजय सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर लिया.फिलहाल पुलिस पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराने के साथ-साथ पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.जबकि पीड़िता की मां ने सरकार से गुहार लगाते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

दरभंगा में मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 11:05 am
दरभंगा में मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी :दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में रविवार मध्य रात्रि पुलिस और अपराधियों की भिड़ंत हो गई। अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। इसके बाद पुलिस की ओर से भी गोलीबारी की गई। इस दौरान भाग रहे एक अपराधी को पुलिस की गोली लग गई। अपराधी घायल हो गया। डीएमसीएच में पुलिस उसका इलाज करवा रही है। जख्मी अपराधी की पहचान शुभम कुमार रूप में कई गई है। फिलहाल पुलिस अभी इसके अपराध के विषय मे जानकारी देने से बच रही है। डीएसपी सदर अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जख्मी एक अपराधी शुभम का इलाज चल रहा है। उससे पूछताछ के बाद जानकारी दी जाएगी। बताया जाता है रविवार रात कमतौल थाना की पुलिस गश्ती कर रही थी। पुलिस को देखते ही अपराधी गोलीबारी करने लगे। इसके बाद फौरन कुछ और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और गोलीबारी करने लगे। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पहले वह आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे। अब तो पुलिस को देखते ही गोलीबारी करने लगते हैं। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए और पकड़ाए गए अपराधी के गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।

पटना से घोड़ा रेस देखने आए युवक की हत्या :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 10:58 am
पटना से घोड़ा रेस देखने आए युवक की हत्या :वैशाली में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर प्रखंड की है। मृतक की पहचान पटना जिले के माल सलामी थाना क्षेत्रअंतर्गत नीरदीगंज निवासी अभिरंजन कुमार के पुत्र नितिन कुमार उर्फ़ अभिषेक कुमार (21) के रूप में की गई है। अभिषेक को सिर में गोली मारी गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अभिषेक रुस्तमपुर में आयोजित घोड़ा रेस देखने के लिए आया था। घोड़ा रेस में किसी बात को लेकर मौके पर मौजूद लोगों से विवाद हो गया। इसी विवाद में बदमाशों ने अभिषेक को गोली मार दी। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आननफानन में अभिषेक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर पहुंचाया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में अभिषेक के दोस्त ने बताया कि हम लोग खड़ा होकर घोड़ा रेस देख रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। जब हमलोग उधर देखने गये तो पाया कि अभिषेक को गोली लगी हुई है। अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 10:54 am
आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत :सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में एनएच 106 पर रविवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की हालत गंभीर है। घटना करजाइन रोड स्थित यज्ञ स्थल के पास की बताई जा रही है, जहां दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यज्ञ स्थल के पास पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां सड़क संकीर्ण हो गया है, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद हुई जोरदार आवाज सुन कर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद सभी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया। लेकिन यहां जांच के बाद डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान झिल्ला डुमरी निवासी सदानंद मंडल के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में झिल्ला डुमरी निवासी जोगेंद्र मंडल के 14 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार, मानगंज निवासी शशि भूषण मेहता के 16 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार और कोहबारा निवासी ज्ञान देव मेहता के 23 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार शामिल हैं। इन तीनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा लक्ष्मीपुर वार्ड-9 निवासी बुधन मंडल के 15 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार को मामूली चोटें आईं, जिसका प्राथमिक उपचार राघोपुर के रेफरल अस्पताल में किया गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर राघोपुर थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंची। अचानक भीड़ जुटने से कुछ देर के लिए हालात अस्त-व्यस्त हो गए। हालांकि पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। वही घायलों से जरूरी जानकारी ली। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। पुलिस घटना के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर जांच और जरूरी कार्रवाई में जुट गई है।

यहां फर्जी IPS ही नहीं IAS भी घूमते हैं :

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jan 2025, 10:48 am
यहां फर्जी IPS ही नहीं IAS भी घूमते हैं :बिहार के जमुई में कुछ ही महीने पहले मिथिलेश मांझी नाम का एक फर्जी आईपीएस पकड़ा गया था. उसकी चर्चा धीरे-धीरे खत्म ही हुई है कि दरभंगा में पुलिस ने फर्जी एडीएम को उसके दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया है. बीते रविवार (26 जनवरी, 2025) को यह मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है. पकड़े जाने के बाद इनकी जो कहानी सामने आई है वह चौंकाने वाली है.पूरा मामला सोनकी थाना क्षेत्र के एक रिसॉर्ट का है. फर्जी एडीएम बनकर धौंस जमाने के लिए कुछ लोग यहां पहुंचे थे. इनमें से चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन शख्स मौके से फरार हो गए.पुलिस ने मौके से बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी निवासी अभिनव कुमार, इंदिरा कॉलोनी निवासी दीपक कुमार यादव, सदर थाना क्षेत्र के कोटी निवासी राजमुखी कुमार सिन्हा और सोनकी थाना क्षेत्र के कपछाही निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार किया है. भागने वालों में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी निवासी मोनू कुमार चौधरी, अजीत यादव सहित अज्ञात चालक शामिल हैं.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मुख्य अभियुक्त अभिनव खुद को समस्तीपुर का एडीएम बता रहा था. रिसॉर्ट में फोन उसने कहा कि वह समस्तीपुर का एडीएम बोल रहा है. रिसॉर्ट में अपने दोस्तों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में वो आएंगे. वीआईपी सुविधा मिलनी चाहिए. जब वो व्यक्ति रिसॉर्ट आया तो उसके मुंह से बदबू आ रही थी. शक हुआ तो रिसॉर्ट के मालिक ने पता कराया तो यह बात सामने आई कि समस्तीपुर में अभिनव नाम से कोई एडीएम नहीं है. व्यक्ति ने कोई पहचान पत्र भी नहीं दिखाया तो रिसॉर्ट के संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस पहुंची तो मामले का खुलासा हो गया.इस पूरे मामले में सोनकी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ चल रही है. कुछ लोगों के मौके से भागने की बात भी उन्होंने बताई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कैसे फर्जी एडीएम और उसके दोस्त धौंस दिखा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.