Crime


बिहार में अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये थानेदार :

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:52 am
बिहार में अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये थानेदार :बिहार के सारण में एक थानेदार अपने ही थाने में गिरफ्तार हो गये. उत्पाद विभाग ने थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों को थाने से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान थाने में शराब पार्टी करने का आरोप है. सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सफल बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेवारी मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की है, लेकिन सारण जिले के मशरक थाने में पुलिसकर्मी ही शराब पार्टी करते पाये गये. तीनों पुलिसकर्मियों को मशरक थाने में रखा गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.छपरा में जिनके ऊपर शराब पीनेवालों को पकड़ने की जिम्मेवारी थी, वे लोग खुद ही शराब के नशे में टल्ली पकड़े गए है. जानकारी के अनुसार छपरा के मशरक उत्पाद थाने में शराब पार्टी की गुप्त सूचना सारण एसपी कुमार आशीष को मिल गई. उन्हें जांच और कार्रवाई के लिए टीम बनाई. कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीती रात उत्पाद थाने में बार डांसरों को बुलाया गया था और शराब की पार्टी चल रही थी. एसपी के आदेश पर मढ़ौरा के डीएसपी और मशरक थाने की पुलिस ने छापेमारी की तो आपत्तिजनक स्थिति देख सभी हैरान रह गए. पुलिस के पहुंचते ही अफरतफरी मच गई.

हार सरकार ने पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया :

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:48 am
हार सरकार ने पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया : बेऊर जेल के अधीक्षक विधु कुमार को बिहार सरकार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) द्वारा की गई जांच और छापेमारी के आधार पर हुई है।4 जनवरी 2025 को आर्थिक अपराध इकाई ने विधु कुमार के पटना और अन्य स्थानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनकी संपत्तियों और आय के स्रोतों की गहन जांच की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए की जमीन के दस्तावेज, बैंक खातों में बड़ी धनराशि, लग्जरी सामान, और निवेशों से संबंधित जानकारी बरामद की गई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 146 प्रतिशत अधिक है।आर्थिक अपराध इकाई की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधु कुमार को उनके पद से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा मामले की गहन जांच जारी है। उनकी संपत्ति के सभी दस्तावेजों का फोरेंसिक ऑडिट किया जा रहा है।

अपराधियों ने अनंत सिंह पर की गोलीबारी

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jan 2025, 08:46 am
अपराधियों ने अनंत सिंह पर की गोलीबारी छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर अपराधियों ने बुधवार को गोलीबारीकी है। घटना पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत नौरंगा- जलालपुर गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि अनंत सिंह मोकामा में घूमकर लोगों से मिल रहे थे। तभी अचानक कुछ अपराधी वहां आये और उनपर फायरिंग करने लगे। तब तक पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग करने लगे। स्थान इय लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से लगभग 60-70 राउंड फायरिंग किया गया है। पुलिस ने भी फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है।अनंत सिंह एके 47 रखने के आरोप में लगभग 5 वर्षों तक पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में रहे। कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। इस कारण उन्हें विधायकी गंवाई पड़ी थी। फिर गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को 15 दिनों के लिए पैरोल मिला था। तब वह 5 मई 2024 को पटना के बेउर जेल से बाहर निकले थे। फिर पटना हाईकोर्ट ने उन्हें एके 47 और बुलेटपूफ्र जैकेट रखने वाले दो बड़े केस में बरी कर दिया और छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 14 अगस्त 2024 को जेल से रिहा कर दिए गये।

पटना में झारखंड की छात्रा से रेप, बीमार होने का बहाना बनाकर घर बुलाया, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस -

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jan 2025, 11:55 am
पटना में झारखंड की छात्रा से रेप, बीमार होने का बहाना बनाकर घर बुलाया, आरोपी को ढूंढ रही पुलिस -                                                                 पटना: बिहार की राजधानी पटना में छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. उसके दोस्त ने ही पहले नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया, फिर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद से आरोपी फरार है. वहीं, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.पीड़ित छात्रा झारखंड के गिरिडीह की रहने वाली है. 22 वर्षीय पीड़िता पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में किसी निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. पढ़ाई के दौरान ही आरोपी युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. कई बार दोनों के बीच मुलाकात हुई थी. इसी बीच कुछ दिन पहले आरोपी ने उसे अपनी बीमारी के बहाने कमरे में बुलाया. लड़की जब उसके पास आई तो उसने धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया. जब लड़की बेहोश हो गई, तब उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस के मुताबिक पिछले साल पीड़िता की लड़के से दोस्ती हुई थी. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे अपने बीमार होने का हवाला देकर घर बुलाया था. जब वो आरोपी के घर पहुंची तो वो अकेला था. वहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया. होश में आने के बाद किसी तरह वो अपने घर पहुची. पीड़िता की मानें तो आरोपी बार-बार उसे धमकी देता था और घर बुलाता था. धमकी और ब्लैकमेलिंग के कारण मजबूरन वह कई बार युवक से मिलती रही. उसके साथ लगातार इस तरह की घिनौनी हरकत होने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजनों ने उसे कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया."बीमार बोलकर उसने मुझे अपने घर बुलाया था. जहां कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और मेरे साथ गलत किया. उसने मुझे धमकी भी दी. जब वह बार-बार मेरे साथ जबर्दस्ती करने लगा तब मैं भागकर अपने के घर चली गई."- पीड़ित छात्रा वहीं, पीड़ित छात्रा के बयान पर प्रियांशु सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपी कंकड़बाग का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार है. थाना प्रभारी नीरज ठाकुर ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का जा रही है.

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 76 हजार की जाली भारतीय-नेपाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार -

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jan 2025, 11:53 am
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 76 हजार की जाली भारतीय-नेपाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार -                                                             मधुबनी: बीते दिनों बिहार पुलिस की ओर से जाली नोट को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी थी कि बाजारों में नकली नोट सर्कुलेट हो रहा है. पीएमसीएच के हॉस्टल से 12 लाख के जाली नोट बरामद किए गए थे. इसी बीच मधुबनी में एसएसबी ने जाली नोट की तस्करी का खुलासा किया है. इंदो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने जाली मुद्रा के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सीमावर्ती इलाकों में मानव तस्करी, जाली मुद्रा, हथियारों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान यह कार्रवाई की गयी. दरअसल, एसएसबी को सूचना मिली थी कि बॉर्डर इलाके से जाली नोट की तस्करी होने वाली है. कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया. निरीक्षक भगवान सहाय मीणा एवं अन्य जवानों ने मिलकर सीमा पिलर संख्या 271/01 से लगभग 2 किलोमीटर दूर जयनगर के थाना क्षेत्र से लगभग 1 km की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया.तस्करों के पास से भारतीय जाली मुद्रा 23,300, भारतीय मुद्रा के असली नोट 2200 और नेपाली जाली मुद्रा 53000 बरामद किया गया. तस्कर की पहचान प्रभात यादव(36), पिता स्वर्गीय महादेव यादव लक्ष्मीपुर मधुबनी के रूप में की गई. गिरफ्तार तस्कर को जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

पटना ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली वाहनों पर की बड़ी कार्रवाई :

News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Jan 2025, 10:49 am
पटना ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली वाहनों पर की बड़ी कार्रवाई :बिहार की राजधानी पटना के स्कूल वाहनों में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की है. अभियान चलाकर लोयला और संत जेवियर्स की 25 गाड़ियों को जब्त किया है. ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जब्त की गाड़ियों में ओवरलोड बच्चे थे. ये एक बड़ी लापरवाही है. बाद में जब कागजों की जांच की गयी तो किसी का इंश्योरेंस फेल, किसी पॉल्यूशन, किसी का परमिट नहीं आदि कई सारी लापरवाही सामने आयी है. लोयला और संत जेवियर्स से अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.जानकारी के अनुसार पटना के लोयला और संत जेवियर्स स्कूल पर ये करवाई हुई है. पटना के दो नामी स्कूलों के लगभग 25 चार पहिया वाहनों को जब्त किया है. इन गाड़ियों में क्षमता से अधिक बच्चों को ढोया जा रहा था, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है. पटना में पहली बार ऐसा हुआ है जब ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से अधिक बच्चों को ढोने को लेकर स्कूल वैन को जब्त किया है. वहीं इस कार्रवाई से स्कूल वैन के संचालकों के साथ प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया है.पटना ट्रैफिक अपराजित लोहान ने बताया कि जब्त वाहनों के पास कोई कागजात नहीं मिले हैं. इसके साथ ही जिन स्कूलों में यह चल रहा था, उन्होंने अपना कोई रिकॉर्ड आरटीओ में उपलब्ध नहीं कराया है. जबकि यह जानकारी देना अनिवार्य है. इस संबंध में स्कूल प्रशासन से जानकारी मांगी गई है. वहीं संतोष जनक जवाब नहीं दिए जाने पर सभी जब्त वाहनों सहित निजी स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी.