अपराधियों ने अनंत सिंह पर की गोलीबारी
छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर अपराधियों ने बुधवार को गोलीबारीकी है। घटना पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत नौरंगा- जलालपुर गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि अनंत सिंह मोकामा में घूमकर लोगों से मिल रहे थे। तभी अचानक कुछ अपराधी वहां आये और उनपर फायरिंग करने लगे। तब तक पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग करने लगे। स्थान इय लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से लगभग 60-70 राउंड फायरिंग किया गया है। पुलिस ने भी फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है।अनंत सिंह एके 47 रखने के आरोप में लगभग 5 वर्षों तक पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में रहे। कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। इस कारण उन्हें विधायकी गंवाई पड़ी थी। फिर गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को 15 दिनों के लिए पैरोल मिला था। तब वह 5 मई 2024 को पटना के बेउर जेल से बाहर निकले थे। फिर पटना हाईकोर्ट ने उन्हें एके 47 और बुलेटपूफ्र जैकेट रखने वाले दो बड़े केस में बरी कर दिया और छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 14 अगस्त 2024 को जेल से रिहा कर दिए गये।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm