Crime


देवघर में आग ने मचाई तबाही, मीना बाजार की कई दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान :-

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Jan 2025, 10:27 am
देवघर में आग ने मचाई तबाही, मीना बाजार की कई दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान :-                                                                       देवघर: जिले के नगर थाना मीना बाजार के पास शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई. आग की घटना में कई दुकानें जलकर राख हो गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी दुकानदार जब अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे तभी उन्हें जानकारी मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है.दुकान के आसपास रहने वाले दुकानदार जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग काफी भयावह है. शुरुआत में लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करना शुरू किया. वहीं, कुछ लोगों के द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग से हुए नुकसान को लेकर आक्रोशित दुकानदारों ने कहा कि यह असामाजिक तत्वों द्वारा आग की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.खुदरा व्यापारी संघ के सदस्य प्रमोद केसरी ने बताया कि मीना बाजार के दुकानदारों ने नगर निगम एवं जिला अधिकारी को कई बार बाजार में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सूचित किया गया है लेकिन अभी तक बाजार के किसी भी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं हुई है. दुकानदारों ने बताया कि यदि दमकल की टीम नहीं आती तो देर रात मीना बाजार के सारे दुकानों में आग लग जाती. आगजनी की घटना में करीब एक करोड़ से ज्यादा रुपए के नुकसान हुए हैं. आठ से दस दुकानें जलकर राख हो गई है.

भाई ने चचेरे भाई को काट डाला, जानिए हत्या के पीछे की वजह ,पलामूः

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Jan 2025, 10:26 am
भाई ने चचेरे भाई को काट डाला, जानिए हत्या के पीछे की वजह ,पलामूः अंधविश्वास में एक भाई ने अपने चचेरे भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव की है.राजहरा गांव के साहिल चौहान आरोही चौहान के परिवार के बीच कई वर्षों से विवाद चल रहा है. दोनों आपस में चचेरे भाई हैं. कुछ दिनों पहले साहिल चौहान के भांजी की मौत हो गई थी. मौत का कारण साहिल रोहित चौहान के परिवार को मानता था. शुक्रवार की देर रात साहिल और रोहित के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई.इसी कहासुनी में साहिल चौहान ने रोहित चौहान पर टांगी से गंभीर रूप से वार किया. इस घटना में रोहित चौहान गंभीर रूप से जख्मी हुए, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.नया बाजार के थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि अंधविश्वास में साहिल चौहान ने रोहित चौहान की टांगी से हत्या कर डाली है. पुलिस ने साहिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है एवं आगे की छानबीन कर रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. हाल के दिनों में आरोपी की भांजी की मौत हुई थी. जिसके बाद अंधविश्वास में यह विवाद और बढ़ गया था. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन घर पहुंच गए हैं एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

जमीन विवाद में कातिल बन गया सगा! भाई की चाकू गोदकर हत्या :-

News Pratyaksh | Updated : Sat 18th Jan 2025, 10:25 am
जमीन विवाद में कातिल बन गया सगा! भाई की चाकू गोदकर हत्या :-  बिहार के सिवान में भाई की हत्या उसका अपना सगा ही कर दी. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव की है. जहां पुरानी जमीन को लेकर पहले तो दोनों सगे भाइयों में कहा सुनी हुई. फिर गाली गलौज हुई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. तब तक हमला करता रहा जब तक वह बुरी तरह जख्मी ना हो गया.जख्मी के शरीर और पेट में चाकू लग गए. कुछ ही देर में वह खून से लथपथ हो गया.  परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में घायल को महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राम ईश्वर भारती के पुत्र जयनाथ भारती के रूप में हुई है.छानबीन में जुटी पुलिस, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मृतक के परिजन राजेश भारती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. दो नामजद और दो अज्ञात कुल 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के बाद से ये सभी आरोपी फरार हैं.घटना के संबंध में जयनाथ भारती की पत्नी ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ शख्स था. जयनाथ भारती के एक पुत्र एवं 4 पुत्रियां हैं. परिजनों को अब इंसाफ का इंतजार है. परिवार कैसे चलेगी इसकी चिंता भी सता रही है. इन चार बच्चियों की पढ़ाई और शादी विवाह को लेकर बड़ी चिंता बढ़ गयी है.

एसपी ने थानेदार को किया निलंबित :

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Jan 2025, 10:29 am
एसपी ने थानेदार को किया निलंबित :बिहार के मोतिहारी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने चरस के साथ जिन तस्करो को डेढ़ साल पहले गिरफ्तार किया था उसमें से एक को पुलिस ने कोर्ट में पहचानने से ही इनकार कर दिया. जिसका फायदा मोटरसाइकिल चलाने वाले चरस तस्कर को मिला. वहीं चरस तस्कर को पहचानने से इनकार करने वाले थानाध्यक्ष को एसपी स्वर्ण प्रभात ने निलंबित करते हुए उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की जांच करने का आदेश दे दिया है. एसपी के इस सख्त कदम से मोतिहारी के कई थानेदारों की रात की नींद उड़ गई है.दरअसल रामगढ़वा के तत्कलीन थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने डेढ़ साल पहले मोटरसाइकिल सवार तीन तस्करो को गिरफ्तार किया था. तीनो में से दो के पीठ पर चरस से भरा बैग था जबकि एक मोटरसाइकिल चला रहा था. तीनों तस्कर को तत्कालीन थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने ना सिर्फ गिरफ्तार किया था बल्कि वो खुद इस एफआईआर के सूचक भी थे. मामला मोतिहारी के सिविल कोर्ट में चल रहा था. कोर्ट में NDPS act के तहत रामगढ़वा थाना में दर्ज कांड संख्या 277/23 केश के सुनवाई के दौरान पांच माह पहले सूचक इंद्रजीत पासवान का बयान हुआ था. जिसमें उन्होंने दो तस्करों को तो पहचान लिया था पर एक तस्कर को नहीं पहचान सके थे. जो अब इंद्रजीत पासवान के निलंबन का कारण बना है.

खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटने वाले एडीएम निलंबित :

News Pratyaksh | Updated : Fri 17th Jan 2025, 09:42 am
खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटने वाले एडीएम निलंबित :मधेपुरा के बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज करने के मामले में एडीएम (विभागीय जांच) शिशिर कुमार मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने डीएम के जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में शिशिर कुमार मिश्रा का मुख्यालय भागलपुर आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव उमेश प्रसाद ने अधिसूचना जारी कर दी है। 30 नवंबर 2024 को बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने के क्रम में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन रैकेट फेंककर मारने एवं गाली-गलौज करने की घटना वायरल वीडियो के माध्यम से प्रकाश में आने के उपरांत मामले की जांच मधेपुरा डीएम तरनजोत सिंह द्वारा की कराई गई। डीएम द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि शिशिर कुमार मिश्र द्वारा खिलाड़ी का पीछा करते हुए बैडमिंटन फेंक कर मारा गया है। साथ ही जब एडीएम शिशिर कुमार मिश्रा खिलाड़ी का बाहरी परिसर तक पीछा करने के बाद इंडोर स्टेडियम में वापस आए तो उपस्थित खिलाड़ी राजकुमार से उलझ गए और उनका महंगा बैडमिंटन रैकेट भी तोड़ दिया गया। बयान में यह भी वर्णित है कि पिटाई के कारण खिलाड़ी राजकुमार के माथे एवं गले पर चोट आई है, जिसके इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। पत्र के अनुसार शिशिर कुमार मिश्र द्वारा प्रदर्शित किया गया उक्त व्यवहार एवं आचरण किसी भी सरकारी सेवक से अपेक्षित नहीं है तथा यह कृत्य उनके पदीय गरिमा के विपरीत है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories