Crime


पुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त झड़प :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 11:06 am
पुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त झड़प :बक्सर जिले के देवल पुल के पास बुधवार को उत्पाद विभाग की पुलिस और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार यूपी से बिहार आ रहे थे और जब उन्हें जांच के लिए रोका गया तो वह भड़क गए और पुलिस से उलझने लगे।पुलिस ने बताया कि बाइक सवार जब जांच के लिए रोके गए तो उन्होंने खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए जांच से बचने की कोशिश की। इस दौरान उनका व्यवहार आक्रामक हो गया और पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने के बाद बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इससे कुछ पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।घटना के बाद इलाके में तनाव फैलने पर पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। साथ ही, स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। घटना के बाद पुलिस ने सात अज्ञात लोगों और शेष मुनि चौधरी, चंदन चौधरी और छोटू चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास; सहरसा में भागते समय फायरिंग :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 10:14 am
बिहार में एक तरफ शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है तो दूसरी तरफ चोरी छिपे शराब कारोबार में जुटे तस्कर पुलिस को कुचलने और फायरिंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर की है। चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और अन्य आपत्तिजनक सामान ले जाने की सूचना पर गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया को तस्करों ने कुचलने के अंदाज में गाड़ी का रुख कर दिया। इसमें असफल रहे तो भागने के क्रम में तस्करों ने सिमरी बख्तियारपुर पुलिस पर फायरिंग कर दी। सिमरी बख्तियारपुर पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। घिरता देख अपराधी पुलिस को चकमा देकर स्कॉर्पियो और अंग्रेजी शराब को छोड़ कर फरार हो गए।

पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास; सहरसा में भागते समय फायरिंग :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:26 am
पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास; सहरसा में भागते समय फायरिंग :बिहार में एक तरफ शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है तो दूसरी तरफ चोरी छिपे शराब कारोबार में जुटे तस्कर पुलिस को कुचलने और फायरिंग करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा घटना सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर की है। चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और अन्य आपत्तिजनक सामान ले जाने की सूचना पर गश्ती में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया को तस्करों ने कुचलने के अंदाज में गाड़ी का रुख कर दिया। इसमें असफल रहे तो भागने के क्रम में तस्करों ने सिमरी बख्तियारपुर पुलिस पर फायरिंग कर दी। सिमरी बख्तियारपुर पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। घिरता देख अपराधी पुलिस को चकमा देकर स्कॉर्पियो और अंग्रेजी शराब को छोड़ कर फरार हो गए।

शाम को गांव लौट रहे थे तीनों, ट्रक ने मारी ट्रक :

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:24 am
नालंदा में भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बुधवार शाम को तीनों टेम्पो में बैठकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना नालंदा के छबीलापुर थाना इलाके के प्रगति पेट्रोल पंप के पास हुई। इधर, तीन लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से तीनों की चिंताजन स्थिति को देखते हुए तीन लोगों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि सभी सरबहदा से टेंपो रिजर्व कर अपने गांव बरनौसा आ रहे थे। वहीं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। डॉक्टर गौरव ने बताया कि मृत महिला की पहचान बरनौसा निवासी गौतम कुमार की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई। वहीं अन्य दो की पहचान छपरा पंडारक निवासी दंगल प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार एवं किशोरी प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र बिंदी प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं घायलों में प्रियंका देवी, रिंकी देवी और रवि रंजन शामिल हैं। मृतक महिला कंचन देवी के पुत्र गौरव कुमार ने बताया कि सरबहदा बाजार में स्थित बैंक के काम से घर परिवार के लोग गए थे। वहीं वापस आने के क्रम में हादसा हुआ। हादसे के बाद अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं छबीलापुर एवं राजगीर थाना के थाना अध्यक्ष अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बिहार में व्यक्ति अपनी ‘‘हत्या’’ के 17 साल बाद जिंदा घर लौटा

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Jan 2025, 09:22 am
बिहार में रोहतास जिले के देवरिया गांव में उस व्यक्ति के बुधवार को घर लौट आने से हड़कंप मच गया जिसकी 17 साल पहले कथित ‘‘हत्या’’ के मामले में उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस ने बताया कि उसके चार रिश्तेदारों को 2008 में अकोढ़ीगोला पुलिस थाने में दर्ज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वे दो साल जेल में रहे थे जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।अकोढ़ीगोला थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर 2008 की रात देवरिया गांव निवासी नथुनी पाल की हत्या कर शव को गायब करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में देवरिया गांव के चार लोगों-रति पाल, विमलेश पाल, भगवान पाल और सत्येन्द्र पाल को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें दो साल बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया था।उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई अभी जारी है।दरअसल, नथुनी 2008 में घर छोड़कर चला गया था और उसे उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थानीय लोगों द्वारा एक ‘‘संदिग्ध व्यक्ति’’ के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान झांसी पुलिस को पता चला कि उसका नाम बिहार पुलिस के रिकॉर्ड में है।हत्या मामले के एक आरोपी भगवान पाल ने कहा, ‘‘हमारे जीवन के वे बहुमूल्य वर्ष कौन लौटाएगा, जो हमने जेल में और अदालत के चक्कर लगाते हुए बिताए?’’उन्होंने बताया कि उचित सत्यापन के बाद उसे उसके पैतृक गांव वापस लाया गया।

ओमान में बिहार का युवक हुआ टॉर्चर

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Jan 2025, 05:41 am
नौकरी और मोटा पगार का सपना हर किसी का होता है, लेकिन होटल मैनेजमेंट किये लड़के को यह अरमान तब अभिशाप बन गया जब वह ओमान बड़े सपने के साथ गया. लेकिन एजेंट के चक्कर मे फंस गया. विदेश में फंसने का जब एहसास हुआ तो सपना चकनाचूर हो गया. वीजा भी उसका जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों की मदद से अब वह वापस लौट आया है. एकलौते बेटे के घर वापसी से घर में खुशी लौटी है. भगवानपुर प्रखंड के दहिया के कारपेंटर बलवंत शर्मा के इकलौते पुत्र रौशन के घर वापस लौटने स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. ऐसा बताया जा रह है कि संसद गिरिराज सिंह की पहल पर युवक स्वदेश लौट पाया है.रौशन ने बताया कि वह देहरादून प्लेसमेंट एजेंसी के संपर्क में आया. कंपनी ने 80 हजार प्रतिमाह मिलने की बात कहकर ओमान भेजने की बात कही. पासपोर्ट बनवाया और उत्साह के साथ एक साल पहले 3 दिसम्बर 2023 को मुम्बई एयरपोर्ट से ओमान के मस्कट जाने के लिए पहुंचा. वहां फ्लाइट में जाने वक्त कंपनी ने कागज दिया, जिसमें 80 हजार की जगह 26 हजार का महीना ही लिखा था, लेकिन एयरपोर्ट से लौट नहीं सकता था. वह ओमान के मस्कट पहुंचा, जहां उसे पता चला कि कंपनी ने उसे भीएसफोर नामक कंपनी के हवाले किया है.उसकी ड्यूटी वहां फाइव स्टार मैरक्योर होटल में लगी. रौशन ने बताया कि 5 महीने के बाद उससे पासपोर्ट बैंक में एकाउंट खोलवाने के नाम पर कंपनी लिया और उसके बाद देने से इनकार कर दिया. समय के साथ उसे लगा कि यहां फंस चुके हैं. पासपोर्ट मांगने पर धमकी ही मिलती थी. अगस्त 2024 में वह उस कंपनी के चंगुल से भाग कर वहां कि भारतीय एम्बेसी से संपर्क किया. एम्बेसी कंपनी से बात कर फिर उसे उस कंपनी के पास भेजा लेकिन वहां उसे टॉर्चर किया गया तब वह उसी दिन छुपते छुपाते भाग निकला. रात कहीं कटी. अगले दिन एम्बेसी गया तो उसे गुरुद्वारा में रहने की व्यवस्था दिया गया. जहां भोजन फ्री में मिल जाता था
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories