Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Crime


जहानाबाद में छह अंतरराज्यीय महिला शराब तस्कर गिरफ्तार :

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th Mar 2024, 12:01 pm
बिहार के जहानाबाद और पटना जिले की सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट की पुलिस टीम ने गया से पटना जा रही बस में सवार छह महिला शराब तस्करों को पकड़ा है। पकड़ी गईं सभी महिलाएं शराब तस्कर उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से शराब अपने शरीर में इस तरह छिपाकर ला रही थीं, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सभी महिला तस्करों ने कमर के नीचे झोला बनाकर उसमें अंग्रेजी शराब की महंगी बोतलें रखी थीं। साथ ही उत्पाद विभाग के पुलिस ने उनके पास शराब के पाउच भी बरामद किए हैं।इस मामले को लेकर एक्साइज सुपरिंटेंडेंट संजय चौधरी ने कहा कि गिरफ्तार की गईं सभी महिला शराब तस्कर इस प्रकार से भी शराब की तस्करी कर सकती हैं, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। एक्साइज पुलिस ने छह महिला अंतरराज्यीय शराब तस्करों को 102 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सभी महिला शराब तस्कर होली के त्योहार को लेकर शराब की जमाखोरी कर रही थीं। राजधानी पटना में इन महिला शराब तस्करों का एक बड़ा रैकेट है। फिलहाल पुलिस उस रैकेट का पता लगा रही है।जानकारी के मुताबिक, गया से पटना जाने के दौरान नदौल के पास एक्साइज पुलिस की चेक पोस्ट के पास बस की जांच की जा रही थी। इस दौरान छह महिला शराब तस्कर अपने कमर में शराब की बोतलें बांधे मिलीं। इसके बाद एक्साइज पुलिस के महिला पुलिस बल ने इन सभी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरी छानबीन में तकरीबन 102 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसमें विभिन्न कंपनियों की शराब शामिल है।एक्साइज सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं यूपी से शराब खरीद कर मुगलसराय के रास्ते गया होकर पटना सिटी जा रही थीं। उसी दौरान नदौल में जांच के दौरान पकड़ी गई हैं। ये सभी महिलाएं पटना सिटी की रहने वाली हैं, जो हर दो महीने के अंतराल पर इसी तरह से शराब की डिलीवरी करने जाती थीं। ये सभी पेशेवर महिला शराब तस्कर हैं। जहानाबाद और पटना जिले की सीमा पर स्थित उत्पाद विभाग की चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है।

बिहार से ही बदलाव की शुरुआत होती है

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:15 pm
रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि इस देश में नफरत क्यों फैल रही है। नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण अन्याय है। युवाओं, किसानों और ग़रीबों के प्रति हो रहा अन्याय। मोदी जी केवल दो-तीन अरबपतियों के लिए काम कर रहे हैं। उनके लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए गए, लेकिन किसानों के कर्ज क्यों नहीं माफ किए जा रहे? एक उद्योगपति को हिंदुस्तान के बंदरगाह, रेलवे और रक्षा का नियंत्रण सौंप दिया गया है। हिंदुस्तान में 50% आबादी दलित और आदिवासी हैं, लेकिन बड़ी कंपनियों में इनका प्रतिनिधित्व नगण्य है। पहले गरीबों को सरकारी नौकरी मिल जाती थी, लेकिन मोदी ने उन रास्ते बंद कर दिए हैं। अग्निवीर योजना से दो प्रकार के शहीद होंगे। एक को सारी सुविधाएँ मिलेंगी और दूसरे को नहीं। पाकिस्तान और चीन के सैनिकों की तुलना में हमारे जवानों की ट्रेनिंग बहुत कम है। यह अन्याय है। हम भाजपा और आरएसएस से नहीं डरते। हम इंडी गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसके पति को बंधक बनाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया:

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:10 pm
इस दौरान आरोपी उसके पति के साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता ने आरोपियों पर उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में ये जानकारी दी है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि शाम सात बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। इस पर वे दोनों टेंट से बाहर आए तो वहां दो लोग बात कर रहे थे। थोड़ी देर में ही वहां सात लोग आ गए। पीड़िता के अनुसार, उन लोगों ने उसके पति से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेंट में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनसे 300 डॉलर, 11 हजार रुपये और एक डायमंड रिंग आदि भी लूटकर ले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों में एक करीब 30 साल का और अन्य 20-22 साल के थे। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीवित हूं।' घटना के बाद पीड़िता ने स्पेन में अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा किया। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो मामला दर्ज हुआ। दुमका पुलिस ने रविवार शाम को बताया कि आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया गया है और चार अभी भी फरार है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। महिला आयोग ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने रविवार को पीड़ित महिला से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर दुनिया घूमने निकली है। वे दोनों अपनी मोटरबाइक पर कोलकाता से एक मार्च को नेपाल के लिए निकले थे। दुमका में कुरमाहाट के पास अंधेरा होने पर उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। दोनों ने सड़क से एक किलोमीटर दूर टेंट लगाया, जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।

सीतामढ़ी और बेतिया में एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत :

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th Mar 2024, 12:09 pm
बिहार के पूर्णिया जिले में कर्ज से परेशान एक शख्स ने अपनी जान दे दी। घटना रविवार सुबह खजांची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास की है। जहां दवा दुकानदार ने अपने ही घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जेल चौक निवासी स्वर्गीय सुशील चंद्र प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार सिन्हा के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई प्रणव कुमार सिन्हा ने बताया कि विक्रम कुमार सिन्हा लाइन बाजार में एक दवाई का दुकान है। बैंक से उन्होंने लोन लिया था। सुबह में पत्नी के साथ बैठकर चाय पिया। कुछ देर के बाद रूम बंद कर लिया। काफी समय तक रूम नहीं खुला। उसके बाद अंदर जाकर देखा तो देखा कि पंखे से लटक रहा था। पुलिस की मौजूदगी में लाश को उतारा गया। आसपास खोजबीन में एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बिहार में सीतामढ़ी जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर सीतामढ़ी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, पड़ोसी जिला शिवहर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है। इस मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा कारोबारी फरार होने में सफल रहा है। ध्यान रहे कि जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सड़क सुरक्षा समिति की हर माह बैठक के बावजूद दुर्घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है।

रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा से चीनी नागरिक गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Fri 01st Mar 2024, 11:28 am
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गुरुवार को एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चीन के हेनान प्रांत के मूल निवासी फेंग जेनशान (57) के रूप में की गई है। जेनशान को आव्रजन और एसएसबी अधिकारियों ने उस समय पकड़ लिया जब वह बिहार में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। रक्सौल रेंज के डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने कहा, “हमने रक्सौल सीमा से एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। चूंकि वह अंग्रेजी नहीं जानता, इसलिए हमें उससे पूछताछ करने में दिक्कत हो रही है। केंद्रीय एजेंसियां भी उनसे पूछताछ कर रही हैं। भारत में प्रवेश करने का उसका मकसद अभी तक पता नहीं चला है।” जांच के दौरान पता चला कि जेनशान के पास वैध वीजा नहीं था। अधिकारियों को उसके मोबाइल फोन में चीनी सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी मिली, लेकिन उसके पास भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी कोई वैध वीजा नहीं था। उसके मोबाइल फोन में नेपाल सरकार द्वारा जारी पर्यटक वीजा की सॉफ्ट कॉपी मिली। वह इसी साल 23 जनवरी को नेपाल आया था। एक अधिकारी के मुताबिक, चीनी नागरिक बस से बीरगंज आया था और बुधवार को रक्‍सौल बाजार में घूम रहा था।

रिलायंस ज्वेलर्स में दो करोड़ के आभूषण की लूट :

News Pratyaksh | Updated : Thu 29th Feb 2024, 12:22 pm
समस्तीपुर में रिलायंस ज्वेलरी में डकैतों ने बुधवार देर शाम जमकर लूट मचाई। अपराधियों ने केवल 20 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया। पुलिसिया पूछताछ के बाद रात करीब 11.30 बजे शोरूम से बाहर निकले अधिवक्ता सुधाकर राय ने बताया कि शाम के करीब आठ बज रहे थे। वह जेवरात की खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान हाथ में पिस्टल लिए दो बदमाशों ने पहले प्रवेश किया, पीछे से पांच अन्य बदमाश भी अंदर घुस आए। उनके अलावा कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर सीढ़ी वाले रूम में बंद कर दिया। सभी के मोबाइल भी लेकर फेंक दिए गए। बदमाशों ने फिर आराम से 15-20 मिनट रहकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया भागने के दौरान एक बदमाश की पिस्टल भी शोरूम के अंदर ही छूट गई। जिसे बाद में पुलिस ने जब्त किया है। राय ने बताया कि सभी बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी। जिसके बल पर कर्मियों को बंधक बनाकर रखा था। सीढ़ी वाले गेट पर दो बदमाश पहरा दे रहे थे, ताकि कोई शोर नहीं मचाए। बाहर में भी कुछ बदमाश हो सकते थे, जिससे इंनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि रिलायंस के इस शोरूम के मुख्य गेट के दोनों ओर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। यह कई महीनों से काम नहीं कर रहा है। बताया गया है कि बदमाश शर्टर गिरा कर भागे, जिस कारण कर्मी यह नहीं देख पाये कि बदमाश किस दिशा में भागे हैं। चूंकी रात होने के कारण लोगों की भी चहलकदमी कम थी, जिससे यह जानकारी नहीं मिल पाई कि बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद किस दिशा में भागे हैं।इधर, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि लूट की घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर अनुसंधान कर रही है। फॉरेंसिक विभाग की टीम को भी बुलाया गया है। अभी शोरूम के कर्मी जेवरातों का मिलान कर रहे हैं। हालांकि मैनेजर ने कहा कि है बदमाशों ने डेढ़ से दो करोड़ रुपए की लूट की है। कुछ ग्राहक से भी लूटपाट किया गया है। इस मामले में अभी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories