Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Crime


पत्नी का काटा सिर फिर बेंच पर रख घंटों ताकता रहा पति:

News Pratyaksh | Updated : Fri 16th Feb 2024, 12:04 pm
पारिवारिक कलह के चलते पति ने बड़े चाकू से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह दिलदहलाने वाली घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर में बुधवार को सामने आई है। पुलिस ने हत्यारोपित पति गौमत गुछाईत गिरफ्तार कर लिया है और उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गौतम गुछाईत के परिवार में कई दिनों से पारिवारिक अशांति चल रही थी।यह दिलदहलाने वाली घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर में बुधवार को सामने आई है। पुलिस ने हत्यारोपित पति गौमत गुछाईत गिरफ्तार कर लिया है और उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पटाशपुर थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव निवासी गौतम गुछाईत के परिवार में कई दिनों से पारिवारिक अशांति चल रही थी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हत्या उसी की वजह से हुई है। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि गौतम अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर एगरा-बाजकुल की सड़क आ गया। इसके बाद उसने खुद एक जगह को रस्सी से घेर लिया और अपनी बीवी का कटा सिर बेंच पर रखा और पास में बैठ गया। उसके हाथ में खून से सना चाकू था। उसके शरीर पर भी खून थे।कुछ स्थानीय लोगों ने युवक के पास जाने की कोशिश की लेकिन डर के कारण वह नहीं जा सके। ऐसे में वह हाथ में खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा। खबर पटाशपुर थाने को मिली इसके बाद पुलिस आई और आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि गौतम को मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे पहले एक बार वह अलीपुर चिड़ियाघर में बाघ के पिंजरे में घुस गया था।

बिहार के भोजपुर में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई

News Pratyaksh | Updated : Fri 16th Feb 2024, 12:02 pm
भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र से करीब सात दिनों पूर्व अगवा नारायण कुमार सिंह नामक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की शाम पीरो थाना के तिलाठ मोड़ -गटरिया पुल से पांच सौ मीटर पूरब खेत से अपहृत युवक का शव बरामद किया गया।मृतक 32 वर्षीय नारायणपुर कुमार सिंह पीरो थाना के रजेयां गांव निवासी जय भगवान सिंह के पुत्र थे। वे आरा विधिक सेवा प्राधिकार में पारा विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत थे। शरीर पर जख्म के निशान पाए गए है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई।नौ फरवरी को अपराह्न ढाई बजे पीरो के रजेयां गांव निवासी नारायण कुमार सिंह ने अपने घर पर यह बताकर निकले थे कि किसी जरूरी काम से बिहिया जा रहे है। लेकिन, जब रात 11 बजे तक घर नहीं लौटे थे तो स्वजनों ने खोजबीन शुरू की थी । लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिली।इस घटना को लेकर 10 फरवरी को अपहृत के चचेरे भाई पूर्व मुखिया राकेश सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध कराई थी। जिसके बाद पुलिस अपहृत की बरामदगी के प्रयास में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के अलावा तकनीकी सूत्र की मदद से जांच की जा रही थी। इस बीच गुरूवार की शाम शव बरामद होते ही आक्रोश भड़क उठा। 11 फरवरी को ही शादी का तिलक था।इधर,शव मिलने के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और पीरो लोहिया चौक के पास आरा सासाराम स्टेट हाइवे व बिहटा-बिहियां हाइवे को जाम कर दिया। गुस्साए लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान चल रहा है। सबूत के लिए डॉग स्कवॉयड टीम को बुलाया गया है।

पति-पत्नी के बीच आपसी क्लेश की खबरें तो आपने सुनी होगी, लेकिन झारखंड के लोहरदगा से जो सनसनीखेज खबर आई है!

News Pratyaksh | Updated : Tue 31st Oct 2023, 04:45 pm
पति-पत्नी के बीच आपसी क्लेश की खबरें तो आपने सुनी होगी, लेकिन झारखंड के लोहरदगा से जो सनसनीखेज खबर आई है! जी हां, यहां एक पत्नी ने पति की पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी. घटना के पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है. यह घटना जिले के खतरा गांव की है. पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम प्रदीप उरांव (34 साल) बताया जा रहा है. खतरनाक वारदात के पीछे महिला के शामिल होने की घटना से क्षेत्र में दहशत है.मृतक प्रदीप उरांव इन दिनों रांची में अपनी दो पत्नियों के साथ रह रहा था. पुलिस के मुताबिक उसकी एक और पत्नी भी है. परिजनों के अनुसार पहली पत्नी अब छोटे भाई के साथ रहने लगी है. कहा जा रहा है कि दूसरी पत्नी बरती उराईन ने इस आपराधिक वारदात को अंजाम दिया. तीसरी पत्नी देवकी उरांव घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी.परिजनों ने बताया कि रविवार के दिन प्रदीप अपने गांव में जतरा मेला देखने के लिए आया था. दिनभर सबकुछ ठीक ठाक रहा, फिर रात में प्रदीप उरांव खाना खाने के बाद अन्य मेहमानों के साथ अपने कमरे के बाहर सो गया. आधी रात में उसे पत्नी अपने कमरे में ले गई. सोमवार सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो देखा कि कमरे में बाहर से ताला लगा है. पति-पत्नी का पता नहीं और बाहर से ताला बंद प्रदीप के छोटे भाई गुंजन उरांव व अन्य लोगों को शक हुआ. भाई ने दरवाजे का ताला तोड़ा, तो देखा कि प्रदीप मृत अवस्था में पड़ा है, बगल में एक पत्थर रखा है जिसपर खून लगा हुआ है.घटना के बाद से आरोपी पत्नी बरती उराईन फरार है. पूरे मामले पर लोहरदगा एसपी हरीश बीन जमा ने कहा कि कैरो थाना क्षेत्र की घटना में मृतक की पत्नी पर ही आरोप लगे हैं. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर जब्त कर लिया है. फरार पत्नी की तलाश की जा रही है. #newspratyaksh #Jharkhand #MurderCase  

पति की सुरारी ... कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये !

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:09 pm
पति की सुरारी ... कीमत 1 लाख 45 हजार रुपये ! जमुई में मंगलवार को अपराधी एक ई-रिक्शा चालक को तीन गोली मारकर फरार हो गये। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान महिला सहित पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने दी। घटना सिकंदरा के जाजल मोड़ के पास की है।घटना के संबंध में एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि सिकंदरा निवासी राजा कुमार ई-रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी शादी से पहले ही मरकट्टा निवासी अमित के साथ प्रेम करती थी। शादी के बाद भी लक्ष्मी अमित को भूल नहीं पा रही थी। इसलिए अब वह अपने पति राजा को रास्ते से हटाने का मन बना ली।राजा की पत्नी ने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर सुपारी किलर अभयपुर निवासी छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार और विष्णु कुशवाहा को 1 लाख 45 हजार रुपए की सुपारी दी। योजना के मुताबिक 24 अक्टूबर की देर शाम सिकंदरा निवासी राजा कुमार ई-रिक्शा से कुछ लोगों को लेकर सिकंदरा थाना क्षेत्र के जाजल मोड़ की तरफ गया था। तभी उसे सुपारी किलर छोटू कुमार उर्फ नामदेव ठाकुर, सोनू कुमार तथा विष्णु कुशवाहा ने एक-एक कर तीन गोली मारी और फरार हो गये। आननफानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन स्थिति गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज पटना में चल रहा है।घटना के बाद पुलिस ने घायल राजा की पत्नी लक्ष्मी देवी और उसके प्रेमी अमित के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस किया। इस आधार पर पूरी घटना का उजागर करते हुए इलाजरत राजा की पत्नी लक्ष्मी देवी, प्रेमी अमित कुमार, सुपारी किलर छोटू, सोनू और विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 80 हजार रूपये, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किये हैं #newspratyaksh #crime #jharkhand #extramarital

बिहार के बगहा में अलग-अलग जगहों पर जमीनी विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले!

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:05 pm
बिहार के बगहा में अलग-अलग जगहों पर जमीनी विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले! एक घटना शास्त्रीनगर की है, तो दूसरी बड़गांव की. इन घटनाओं में दर्जनभर से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं.बगहा में शुक्रवार (27 अक्टूबर) की रात को कई सड़क दुर्घटनाएं भी देखने को मिली. बगहा में हुए सड़क दुर्घटनाओं में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई, तो चौतरवा में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बगहा में धान लदा ऑटो अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया. जिससे ऑटो में दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के परसा मोड़ के समीप की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 नम्बर पर कॉल कर के पुलिस को दी. मौके पर पहुचीं पुलिस ने ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए SDH में भर्ती कराया गया है. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. लिहाजा उन्हें बेतिया रेफर किया गया है. नगर थाना पुलिस मामलों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इन सभी घटनाओं की पुष्टि SDH के पूर्व डीएस डॉ एसपी अग्रवाल व चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार ने की हैमृतक की पहचान बीबी बनकटवा निवासी के रूप में की गई है. वहीं दूसरी घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के धनहा रतवल मुख्य सड़क पर हुई जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए. जिन्हें पुलिस के सहयोग से SDH में भर्ती कराया गया, नाज़ुक स्थिति के कारण फ़र्स्ट एड के बाद बेहतर इलाज़ के लिए उन्हें GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया है. #newspratyaksh #bihar  

तालाब में मिला मां और एक साल के मासूम का शव, इलाके में सनसनी!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 01:20 am
तालाब में मिला मां और एक साल के मासूम का शव, इलाके में सनसनी : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में बुधवार को एक तालाब से 22 साल की महिला और उसके मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वरिष्ट पुलिस अधिकारी से मिली सूचना के मुताबिक, मामला छतरपुर थाना इलाके के बगैया गांवा का बताया जा रहा है। छतरपुर थाना इलाके के उपमंडल पुलिस अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक, शक की वजह से मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिसकी पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि हरिहरगंज निवासी कुसुम देवी की दो साल पहले सुधीर कुमार से शादी हुई थी। दोनों का एक साल का बच्चा भी था, लेकिन मंगलावर शाम से मां और बच्चा दोनों लापता थे और बाद में दोनों के शव गांव वालों को तालाब में मिले। ऐसे में मामला तब संदिग्ध लगा, जब मृतका के पति की ओर से गुमशुदगी की कोई भी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं करवाई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़िता और उसके पति के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे, क्योंकि उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आशंका है कि महिला ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर अपने बेटे के साथ तालाब में कूदकर जान दी है। फिलहाल, पीड़िता के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। #newspratyaksh #Jharkhand #palamu
Follow us
Categories
Latest News
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

Sat 13th Jun 2026 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म

Sat 13th Jun 2026 12:18 pm
Popular Categories