Crime


बिहार के बगहा में अलग-अलग जगहों पर जमीनी विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले!

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:05 pm
बिहार के बगहा में अलग-अलग जगहों पर जमीनी विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले! एक घटना शास्त्रीनगर की है, तो दूसरी बड़गांव की. इन घटनाओं में दर्जनभर से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं.बगहा में शुक्रवार (27 अक्टूबर) की रात को कई सड़क दुर्घटनाएं भी देखने को मिली. बगहा में हुए सड़क दुर्घटनाओं में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई, तो चौतरवा में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बगहा में धान लदा ऑटो अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया. जिससे ऑटो में दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के परसा मोड़ के समीप की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 नम्बर पर कॉल कर के पुलिस को दी. मौके पर पहुचीं पुलिस ने ऑटो चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सभी घायलों को इलाज के लिए SDH में भर्ती कराया गया है. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. लिहाजा उन्हें बेतिया रेफर किया गया है. नगर थाना पुलिस मामलों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इन सभी घटनाओं की पुष्टि SDH के पूर्व डीएस डॉ एसपी अग्रवाल व चिकित्सा पदाधिकारी विनय कुमार ने की हैमृतक की पहचान बीबी बनकटवा निवासी के रूप में की गई है. वहीं दूसरी घटना चौतरवा थाना क्षेत्र के धनहा रतवल मुख्य सड़क पर हुई जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए. जिन्हें पुलिस के सहयोग से SDH में भर्ती कराया गया, नाज़ुक स्थिति के कारण फ़र्स्ट एड के बाद बेहतर इलाज़ के लिए उन्हें GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया है. #newspratyaksh #bihar  

तालाब में मिला मां और एक साल के मासूम का शव, इलाके में सनसनी!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 01:20 am
तालाब में मिला मां और एक साल के मासूम का शव, इलाके में सनसनी : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में बुधवार को एक तालाब से 22 साल की महिला और उसके मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वरिष्ट पुलिस अधिकारी से मिली सूचना के मुताबिक, मामला छतरपुर थाना इलाके के बगैया गांवा का बताया जा रहा है। छतरपुर थाना इलाके के उपमंडल पुलिस अधिकारी अजय कुमार के मुताबिक, शक की वजह से मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिसकी पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि हरिहरगंज निवासी कुसुम देवी की दो साल पहले सुधीर कुमार से शादी हुई थी। दोनों का एक साल का बच्चा भी था, लेकिन मंगलावर शाम से मां और बच्चा दोनों लापता थे और बाद में दोनों के शव गांव वालों को तालाब में मिले। ऐसे में मामला तब संदिग्ध लगा, जब मृतका के पति की ओर से गुमशुदगी की कोई भी रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं करवाई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पीड़िता और उसके पति के बीच रिश्ते तनावपूर्ण थे, क्योंकि उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। आशंका है कि महिला ने पारिवारिक समस्याओं से तंग आकर अपने बेटे के साथ तालाब में कूदकर जान दी है। फिलहाल, पीड़िता के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। #newspratyaksh #Jharkhand #palamu

लहेरियासराय थाना की गश्ती पुलिस को देर रात संदिग्ध कार सवार को रोकना महंगा पड़ गया!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 01:19 am
दरभंगा में कार चालक को बुधवार देर रात को रोकना एक होमगार्ड जवान को महंगा पड़ गया। नशे में धुत कार चालक ने होम गार्ड जवान को रॉड से वारकर जख्मी कर दिया। इससे जवान का हाथ टूट गया है। उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल जवान ने कार चालक को दबोच लिया है। लहेरियासराय थाना की गश्ती पुलिस को देर रात संदिग्ध कार सवार को रोकना महंगा पड़ गया। कार चालक ने रोड से प्रहार कर होमगार्ड के जवान का हाथ तोड़ दिया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद कार चालक को पुलिस ने दबोच लिया। जख्मी होमगार्ड साजन कुमार को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के दौरान उसका हाथ फैक्चर पाया गया है।उधर, गिरफ्तार कार चालक की पहचान सकतपुर थाना क्षेत्र के कुरसो नदियामी निवासी मनमोहन चौधरी की रुप में हुई है। बताया जाता है कि मनमोहन रात को नशे की हालत में पाया गया है। उसका भी मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस ने रोड सहित कर को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।बताया जाता है कि रात्रि में यातायात थाना के पास रहमगंज में लहेरियासराय थाना की पुलिस की गस्ती कर रही थी। इस दौरान तेज गति से आते हुए कार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। चालक ने आगे बढ़कर तेजी से कार में ब्रेक लगाया। कार रुकते ही चालक अचानक से गेट खोला और रोड लेकर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को समझ पाती उससे पहले वह गाली देते हुए होमगार्ड जवान पर रॉड से प्रहार कर दिया। इससे वह काफी चोटिल हो गया। साथ में ड्यूटी कर रहे अन्य पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार चालक को दबोच लिया। #newspratyaksh #Bihar #BiharPolice

बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के दो चर्चित चेहरे ट्रांसफर हो गए। इसके अलावा, राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने डीएसपी स्तर के 33 अधिकारियों का भी तबादला किया!

News Pratyaksh | Updated : Fri 15th Sep 2023, 01:16 am
बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा से बुधवार दोपहर एक बड़ी खबर आई। डीएसपी स्तर के 33 अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया। इससे भी बड़ी बात यह कि 2019 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी काम्या मिश्रा को फील्ड से हटा दिया गया। पटना सदर की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी काम्या मिश्रा को अपराध अनुसंधान विभाग में सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ट्रांसफर पोस्टिंग के ताजा आदेश में औरंगाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्वीटी सहरावत का भी नाम है। काम्या मिश्रा की जगह पटना सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।मधेपुरा के उदाकिशनगंज एसडीपीओ सतीश कुमार को गया में वजीरगंज का एसडीपीओ बनाया गया है। शिवहर के डीएसपी हेडक्वार्टर शशि शंकर कुमार को कटिहार सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। पटना में विधि व्यवस्था के डीएसपी की भूमिका देख रहे नुरुल हक को नालंदा में बिहार शरीफ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बिहार पुलिस के के डीएसपी स्तर के अधिकारियों का बुधवार को बड़े स्तर पर तबादला हुआ. राज्य के 33 डीएसपी का स्थानांतरण किया गया है. इसमें मो. अमानुल्लाह खान को औरंगाबाद के एसडीपीओ बनाया गया है. रमेश कुमार को खगड़िया गोगरी के एसडीपीओ बनाया गया है. कृष्ण मुरारी प्रसाद को विधि व्यवस्था एसडीपीओ पटना बनाया गया है. परवेद्र भारती को मधेपुरा के सदर एसडीपीओ बनाया गया है. रहमत अली को खगड़िया के सदर एसडीपीओ बनाया गया है. धीरज कुमार को बक्सर के एसडीपीओ बनाया है. वहीं, इस लिस्ट में कई अधिकारी शामिल हैं.वहीं, बता दें कि कुछ दिन पहले आईपीएस अधिकारी स्वीटी सहरावत चर्चा में आ गई थीं. दरअसल, पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद एएसपी के बीच तू-तू-मैं-मैं जैसी स्थिति बन गई थी. पूर्व राज्यपाल एएसपी से कानून-व्यवस्था को लेकर बात करना चाहते थे, लेकिन वह मिलने का समय नहीं दे रहीं थीं. ऑफिस में भी फोन नहीं उठने के बाद पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सीधे एएसपी के घर ही पहुंच गए. पूर्व राज्यपाल ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा क्यों नहीं मिलेंगी आप? आपको सबसे मिलना है. पूर्व राज्यपाल ने उन्हें पुलिस मैन्युअल की याद दिलायी. पूर्व राज्यपाल ने शहर में बढ़ रही चोरी की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया था. #newspratyaksh #Bihar #policeofficer #NitishKumar

सीतामढ़ी में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी!

News Pratyaksh | Updated : Thu 14th Sep 2023, 01:38 am
सीतामढ़ी में अपराधियों ने दिनदहाड़े दो लोगों को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर : अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। घटना जिले के पुपरी थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग से अपराधियों ने चेन स्नैचिंग करने की कोशिश की। इसके बाद फिर पहले चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने को कोशिश की। बुजुर्ग द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने जांघ गोली मार दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने गए एक मिठाई दुकानदार को भी जांघ में गोली मार दी। दोनो की स्थिति गंभीर है और इलाज के लिए शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पुपरी थाना क्षेत्र के नागेश्वर नाथ मंदिर चौक के समीप अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले मिठाई दुकानदार के दीपक कुमार और ज्वेलरी दुकान के प्रोपराइटर सुरेश कुमार शाह से चैन स्कैनिंग की घटना को अंजाम दिया। सुरेश शाह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं लोगों की भीड़ बढ़ने पर 4 से 5 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए पुपरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुपरी थाना पुलिस पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं। एसडीपीओ पुपरी विनोद कमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नानपुर सहित अन्य मार्गों की घेराबंदी कर छानबीन की जा रही है। अपराधी अपाची बाइक पर सवार थे और हैमलेट लगा रखा था। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने दस लाख के एक इनामी नक्सली छोटे लाल यादव का शव जंगल से बरामद!

News Pratyaksh | Updated : Thu 14th Sep 2023, 01:34 am
झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने दस लाख के एक इनामी नक्सली छोटे लाल यादव का शव जंगल से बरामद किया है. उसकी हत्या गर्दन में रस्सी बांधकर की गई है. छोटे लाल यादव झारखंड जनमुक्ति परिषद नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का एरिया कमांडर था और उसके खिलाफ झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज थे.बताया गया कि गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत भंवराहा जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया. उसकी गर्दन पर रस्से बंधे होने के निशान मिले हैं. इससे यह संभावना जताई गई है कि वर्चस्व की लड़ाई में उसकी हत्या की गई है.पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है. 40 वर्षीय छोटे लाल गढ़वा जिले के चिनिया थाना अंतर्गत डोल गांव का रहने वाला था. कुछ दिन पहले पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी नक्सली गणेश लोहरा और संतोष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव का नाम सामने आया था.गणेश और संतोष की हत्या करने के बाद छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव एके-47 सहित कई आधुनिक हथियार लेकर गढ़वा के इलाके में भागे थे. बताया जाता है कि गढ़वा और पलामू के सीमावर्ती इलाके में छोटेलाल एक नया संगठन खड़ा करना चाहता था.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories