Crime


झारखंड के सिमडेगा में आदिवासी समुदाय की दो लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात!

News Pratyaksh | Updated : Thu 14th Sep 2023, 01:28 am
झारखंड के सिमडेगा में आदिवासी समुदाय की दो लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। गैंगरेप के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खम्हन भदरा जंगल में हुई। पुलिस ने जंगल से दोनों लड़कियों के साथ तीन अन्य बच्चियों को बरामद किया है। पुलिस ने पांचों लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। सदर थाना प्रभारी जय गोविंद गुप्ता ने बताया कि संरक्षण में ली गई पांच बच्चियों में दो ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। तीन अन्य नाबालिग किशोरियों का बयान संदेहास्पद है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शोभ के श्मशान घाट में गोली मारकर एक शख्स की बदमाशों ने हत्या कर दी!

News Pratyaksh | Updated : Thu 14th Sep 2023, 01:20 am
बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शोभ के श्मशान घाट में गोली मारकर एक शख्स की बदमाशों ने हत्या कर दी:/ घटना मंगलवार (12 सितंबर) देर शाम की है. युवक की पहचान विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डॉन के रूप में की गई. वह बाराचट्टी थाना क्षेत्र के लहुवारी गांव का रहने वाला था. उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज हैं.घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया गया. इसके बाद बाराचट्टी थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. जांच के बाद पता चला कि शख्स का नाम विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डान है.अपराधियों द्वारा आपसी गैंगवार में मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. छह से सात गोली मारी गई है. गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूट कर गांव आया था.इस संबंध में सीटी एसपी हिमांशु ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि घटनास्थल पर शव से कुछ दूरी पर बिना नंबर प्लेट की एक बाइक मिली है. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. कांड की जांच के लिए शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है.इसके साथ-साथ तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. थाना स्तर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दीपू एक गरीब फैक्ट्री मजदूर था और उसके एक सहकर्मी ने मामूली विवाद के बाद उस पर झूठा ईशनिंदा का आरोप लगा दिया,

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Dec 2022, 12:00 am
बांग्लादेश प्रदर्शन लाइव: मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या को लेकर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दीपू एक गरीब फैक्ट्री मजदूर था और उसके एक सहकर्मी ने मामूली विवाद के बाद उस पर झूठा ईशनिंदा का आरोप लगा दिया, जिसके बाद भीड़ ने उस पर हमला किया. तस्लीमा नसरीन ने एक वीडियो जारी किया. इसमें दिख रहा है कि वह पुलिस हिरासत में है. उनके मुताबिक दीपू ने पुलिस को बताया था कि वह निर्दोष है और साजिश का शिकार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद उसे भीड़ के हवाले कर दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि दोषी लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. तस्लीमा ने कहा कि दीपू अपने परिवार का अकेला सहारा था और अब उसके माता पिता, पत्नी और बच्चे के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है, जबकि गरीब परिवार के लिए न्याय और सुरक्षा दोनों ही दूर नजर आ रहे हैं.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories