Crime


रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव

News Pratyaksh | Updated : Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव रामगढ़: जिले के न्यू बगिया स्थित दामोदर नदी रोड पर बुधवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झंडा चौक, कुम्हार टोली निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला धारदार हथियार, संभवतः चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सुमित अग्रवाल मंगलवार शाम करीब 7 बजे से लापता था। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिलने के कारण कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा और रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मंगलवार शाम सुमित किन लोगों के संपर्क में था, वह न्यू बगिया-दामोदर नदी रोड की ओर किस उद्देश्य से गया था और घटना से पहले उसकी गतिविधियां क्या थीं। इसके लिए परिचितों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। डीएसपी मुख्यालय अकरम रजा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 12:01 pm
JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मांग रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्य जमाल अहमद को पद से हटाने और उनकी कथित आय से अधिक संपत्ति की ACB से जांच कराने की मांग की है। 23 जुलाई 2026 को लिखे गए पत्र में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जमाल अहमद ने अपने पद का कथित दुरुपयोग कर बीते कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। उन्होंने दावा किया कि रांची में उनके पास हजारों वर्गफीट का आलीशान प्लॉट है और हजारीबाग समेत अन्य स्थानों पर भी संपत्तियां होने की जानकारी मिली है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जमाल अहमद की वर्ष 2008 में लेक्चरर पद पर हुई नियुक्ति की प्रक्रिया की कथित अनियमितताओं की जांच CBI द्वारा की जा रही है। ऐसे में जांच के दायरे में रहे व्यक्ति को JPSC जैसी संवैधानिक संस्था का सदस्य बनाए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि युवाओं के हित और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जमाल अहमद को तत्काल पदमुक्त किया जाए तथा उनकी कथित आय से अधिक संपत्ति की ACB से निष्पक्ष जांच कराई जाए। नोट: पत्र में लगाए गए आरोप राजनीतिक पक्ष की ओर से लगाए गए हैं। इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इस दस्तावेज़ में उपलब्ध नहीं है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी विकास महतो की पत्नी माधुरी कुमारी (30) की मौत

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 11:58 am
रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी विकास महतो की पत्नी माधुरी कुमारी (30) की मौत के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार को एनएच-75 स्थित काठीटांड़ चौक को जाम कर दिया।परिजनों का आरोप है कि माधुरी दहेज प्रताड़ना से परेशान थी, जिसके कारण उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मृतिका के पति विकास महतो को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके बावजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।जाम के कारण एनएच-75 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटी है।#RatuNews #JharkhandNews #RanchiNews #BreakingNews #NH75Jam #kathitandchowk #NEWSPRATYASKH

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jul 2026, 11:47 am
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर नई दिल्ली। मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की कथित हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द करते हुए तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और पी.बी. वराले की पीठ ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सोनम की रिहाई से चल रहे ट्रायल में बाधा उत्पन्न हो सकती है। हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट की टिप्पणी पर जताई आपत्ति सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया में कथित कमियों के आधार पर राहत देकर गलती की। अदालत ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी के आधारों से जुड़े विवाद जांच को प्रभावित करने का आधार नहीं बन सकते। पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि आरोपी को गिरफ्तारी से जुड़े आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। 'जमानत नियम है, लेकिन…' सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि "जमानत नियम है और जेल अपवाद", लेकिन इस मामले में पहले भी मेरिट के आधार पर जमानत याचिकाएं खारिज हो चुकी हैं और ट्रायल शुरू हो चुका है। ऐसे में इस चरण पर आरोपी को राहत देना उचित नहीं होगा। 6 महीने में ट्रायल पूरा नहीं हुआ तो दोबारा जमानत का विकल्प अदालत ने यह भी कहा कि यदि छह महीने के भीतर ट्रायल में पर्याप्त प्रगति नहीं होती या वह पूरा नहीं होता, तो सोनम रघुवंशी नई जमानत याचिका दाखिल कर सकती हैं। मेघालय सरकार ने दी थी चुनौती यह आदेश मेघालय सरकार की उस याचिका पर आया, जिसमें हाई कोर्ट द्वारा सोनम को दी गई राहत को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गई थी और सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का शव 10 दिन बाद मिला था और उसकी पहचान टैटू के आधार पर हुई थी। #SupremeCourt #SonamRaghuvanshi #RajaRaghuvanshi #Meghalaya #CourtNews #BreakingNews #CrimeNews #IndiaNews https://www.newspratyaksh.com/ #LatestNews #Judiciary #newspratyaksh

नवादा जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत | मां से मुलाकात के बाद उठाया बड़ा कदम

News Pratyaksh | Updated : Thu 23rd Jul 2026, 11:46 am
नवादा जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत | मां से मुलाकात के बाद उठाया बड़ा कदम नवादा। बिहार के नवादा मंडल कारा में पॉक्सो मामले के एक 20 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान घनश्याम कुमार उर्फ दुलारचंद के रूप में हुई है। वह नाबालिग से गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले में 15 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में नवादा मंडल कारा में बंद था। यह मामला मेसकौर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। सीढ़ी वाले कमरे में मिला शव जानकारी के अनुसार, कैदी ने वार्ड संख्या 14 और 15 के बीच स्थित सीढ़ी वाले कमरे को अंदर से बंद कर लिया और ऊपर लगी ग्रिल में गमछा बांधकर फंदा लगा लिया। जब जेल प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रिल काटकर उसे नीचे उतारा गया और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मां से मुलाकात के बाद हुई घटना बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले कैदी की मां उससे मिलने जेल आई थीं। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी चल रही थी। हालांकि, मां के लौटने के बाद उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जेल सूत्रों के मुताबिक, घटना से पहले वह सामान्य व्यवहार कर रहा था और दोपहर का भोजन भी किया था। अस्पताल में मृत घोषित जेल प्रशासन कैदी को ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने दोपहर 3:57 बजे क्लीनिकल परीक्षण और ईसीजी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। बिहार के नवादा मंडल कारा में पॉक्सो मामले के एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मामले में लापरवाही के आरोप में एक सिपाही को निलंबित किया गया है और जांच जारी है। #Nawada #Bihar #JailNews #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #POCSO #LatestNews #PoliceInvestigation #PratyakshNews

मुजफ्फरपुर डबल मर्डर: बेंगलुरु में बैठे बेटे ने CCTV पर लाइव देखी खौफनाक वारदात, उड़ गए होश

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:39 am
मुजफ्फरपुर डबल मर्डर: बेंगलुरु में बैठे बेटे ने CCTV पर लाइव देखी खौफनाक वारदात, उड़ गए होश मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित रामबाग चौरी में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में एक बेहद चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत बेटे ने घर के सीसीटीवी कैमरों के जरिए अपने माता-पिता के घर में संदिग्ध गतिविधियां लाइव देखीं, जिसके बाद उसने तत्काल पड़ोसी को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति के बेटे निखिल कुमार, जो बेंगलुरु में नौकरी करते हैं, ने सोमवार शाम अपने मोबाइल से घर के CCTV कैमरों का लाइव फीड देखा। फुटेज में घर के अंदर दो-तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। इसी दौरान उनकी मां नीलम कुंवर जान बचाने के लिए घर की छत की ओर भागती हुई नजर आईं। यह दृश्य देखकर निखिल के होश उड़ गए। निखिल ने तुरंत अपने माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले। अनहोनी की आशंका होते ही उन्होंने मुजफ्फरपुर में रहने वाले पड़ोसी अमित कुमार उर्फ चिक्कू को फोन कर तत्काल घर पहुंचने का अनुरोध किया। पड़ोसी जब टॉर्च लेकर मकान के प्रथम तल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य बेहद दर्दनाक था। कमरे में अशोक कुंवर का शव खून से लथपथ पलंग पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर ने धारदार हथियार से कई वार कर उनकी हत्या की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।#Muzaffarpur #Bihar #DoubleMurder #CCTV #BreakingNews #CrimeNews #MuzaffarpurNews #BiharNews #Mithanpura #PoliceInvestigation #LatestNews #IndiaNews #CrimeUpdate #PratyakshNew