Crime


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही

News Pratyaksh | Updated : Fri 10th Apr 2026, 11:40 am
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात दो कारों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल है. वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर लाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. एसपी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव के पास की है. दोनों कारें तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं, जिससे भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

वासेपुर के डान के नाम से चर्चित जेल में बंद फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के चालक बबली पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार रकीब के निशानदेही पर बैंकमोड़ पुलिस ने कांड में दूसरा शूटर इजहार हुसैन उर्फ इजहार अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो पिस

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:29 pm
वासेपुर के डान के नाम से चर्चित जेल में बंद फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के चालक बबली पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार रकीब के निशानदेही पर बैंकमोड़ पुलिस ने कांड में दूसरा शूटर इजहार हुसैन उर्फ इजहार अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो पिस्टल तथा दो कारतूस कारतूस, मैगजीन पुलिस ने बरामद किया है।मामले में कई अन्य आरोपितों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार शूटर के खिलाफ बैंकमोड़ थाना में पदस्थापित दारोगा राजेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।इजहार हुसैन उर्फ इजहार अंसारी माल गोदाम रोड, उदितनगर, राउरकेला उड़ीसा का रहनेवाला है। पूछताछ के दौरान उसने 20 फरवरी 2026 को वासेपुर में हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इजहार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी मो. रकीब के साथ चक्रधरपुर से रांची होते हुए धनबाद आया था। दोनों को प्रिंस खान, ऋतिक खान और गोपी खान के कहने पर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान की हत्या की सुपारी दी गई थी। रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर एक व्यक्ति कृष कुमार सिंह ने उन दोनों को बैग में दो पिस्टल और कारतूस उपलब्ध कराए थे।इस मामले में इजहार हुसैन और मो. रकीब समेत कृष कुमार सिंह, प्रिंस खान, ऋतिक खान, गोपी खान, असगर अली और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया। बैंकमोड़ पुलिस ने बताया कि यह संगठित आपराधिक गिरोह का मामला है, जिसमें हत्या की साजिश, अवैध हथियार का इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र शामिल है।इस मामले में कुछ अन्य अपराधियों के नाम भी पुलिस को जानकारी हुई है, पुलिस अब उन सभी की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पुलिस पर्दाफाश करेगी।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान दो ड्रग्स पैडलर को मौके पर दबोच लिया गया. कार्रवाई बेला थाना क्षेत्र के मझौलिया (मुजौलिया

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:17 pm
बिहार के सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया. इस दौरान दो ड्रग्स पैडलर को मौके पर दबोच लिया गया. कार्रवाई बेला थाना क्षेत्र के मझौलिया (मुजौलिया) गांव में की गई, जहां तस्करों के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई.गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 108.64 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है. पुलिस के अनुसार इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹2 करोड़ 17 लाख बताई जा रही है. इस बड़ी मात्रा के बरामद होने से साफ संकेत मिलता है कि तस्कर सीमा पार से बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं.छापेमारी के दौरान आरोपियों से 35 मोबाइल फोन, 3 डिजिटल तराजू, लगभग 2 लाख की नेपाली करेंसी और 2 लाख 13 हजार 800 की भारतीय करेंसी भी बरामद की गई. बरामद सामान से यह स्पष्ट होता है कि ये तस्कर न केवल ड्रग्स की खेप ले जा रहे थे, बल्कि संगठित तरीके से सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चला रहे थे.

नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चल रहे जोरदार अभियान के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. तेज आंधी तूफान की वजह से सारंडा में एक पेड़ कोबरा के एक जवान पर जा गिरा. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में

News Pratyaksh | Updated : Wed 08th Apr 2026, 11:42 am
नक्सलियों के खिलाफ सारंडा में चल रहे जोरदार अभियान के बीच एक बुरी खबर सामने आई है. तेज आंधी तूफान की वजह से सारंडा में एक पेड़ कोबरा के एक जवान पर जा गिरा. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में खराब मौसम बड़ी बाधा बना हुआ है. मंगलवार देर रात तेज आंधी तूफान की वजह से बाबू डेरा कैंप के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया. इस हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गए. बुधवार के अहले सुबह उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान राकेश कुमार की मौत हो गई. झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉक्टर माइकल राज ने बताया कि सारंडा के बाबू डेरा कैंप के पास तेज आंधी-तूफान में एक पेड़ कैंप के पास गिर गया. इस हादसे में कोबरा के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई.

शाली जिले के हाजीपुर से बड़ी खबर है, जहां हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल छिनने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. पहले तो ग्रामीणों ने उसी लड़की से आरोपी युवक की बीच सड़क धुनाई करवाई और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. यह पूर

News Pratyaksh | Updated : Tue 07th Apr 2026, 12:43 pm
जिले के हाजीपुर से बड़ी खबर है, जहां हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल छिनने वाले एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. पहले तो ग्रामीणों ने उसी लड़की से आरोपी युवक की बीच सड़क धुनाई करवाई और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. यह पूरा मामला महुआ अनुमंडल क्षेत्र स्थित तीसीऔता थाना क्षेत्र का है. इस बारे में महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि तीसीऔता में जंदाहा के रहने वाले एक युवक ने हथियार के बल पर एक लड़की से मोबाइल लूट लिया. जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आरोपी बदमाश को पकड़ लिया. एसडीपीओ ने बताया की ग्रामीणो के सहयोग से पकड़े गए युवक के पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम मोहन कुमार है जो जंदाहा का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories