Crime


बिहार के छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक ने रास्ते से गुजर रहीं महिला को जोरद

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:23 am
बिहार के छपरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के ताहीरपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक ने रास्ते से गुजर रहीं महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल महिला को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतका की पहचान ताहीरपुर गांव निवासी महेश बैठा की 56 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने इस संबंध में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ गड़खा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

रोहित शर्मा आज देर शाम राँची पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोहित को देखने और उनका वीडियो–फोटो लेने के लिए फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों के आने का सिलसिला अभी जारी है। कल दोपहर के

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:20 am
रोहित शर्मा आज देर शाम राँची पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोहित को देखने और उनका वीडियो–फोटो लेने के लिए फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों के आने का सिलसिला अभी जारी है। कल दोपहर के बाद टीम इंडिया के और भी खिलाड़ी राँची पहुंचेंगे, जिसके बाद टीम का पूरा दल एकजुट हो जाएगा।राँची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर माहौल बेहद उत्साहपूर्ण है।

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक मासूम बच्ची डॉग बाइट का शिकार हुई है. मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव का है, जहां पालतू बुलडॉग के हमले में गंभीर रूप बच्ची जख्मी हो गई. चार वर्षीय बच्ची शिवानी की बुधवार को इलाज के

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:19 am
बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक मासूम बच्ची डॉग बाइट का शिकार हुई है. मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव का है, जहां पालतू बुलडॉग के हमले में गंभीर रूप बच्ची जख्मी हो गई. चार वर्षीय बच्ची शिवानी की बुधवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. बच्ची के पिता ने बताया कि, मंगलवार को शिवानी अपने भाई-बहनों के साथ गांव के देवी स्थान की ओर पूजा देखने जा रही थी. इसी दौरान एक दबंग परिवार का युवक अपने बुलडॉग को जंजीर में बांधकर टहला रहा था. अचानक उसके हाथ से जंजीर छूट गई और कुत्ता बच्चों पर टूट पड़ा. इस दौरान दो बच्चे किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन कुत्ते ने शिवानी को जबड़े से दबोच लिया. करीब 5 मिनट तक बच्ची चीखती रही, लेकिन कुत्ते के जबड़े से उसे कोई बचा नहीं सका.

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर कार्यरत सिपन कुमार गर्ग को THDC इंडिया लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. बुधवार को सिपन कुमार गर्ग सीएमडी का एडिशनल चार्ज लिया है. वर्तमान में, गर्ग टीएचडीसी इंडिया लिम

News Pratyaksh | Updated : Thu 27th Nov 2025, 11:17 am
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर कार्यरत सिपन कुमार गर्ग को THDC इंडिया लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. बुधवार को सिपन कुमार गर्ग सीएमडी का एडिशनल चार्ज लिया है. वर्तमान में, गर्ग टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं. गर्ग कॉमर्स और विधि में ग्रेजुएट हैं. उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया के सदस्य हैं. वे कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में रैंक होल्डर भी हैं.बीते 14 नवंबर की शाम टीडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आर बिश्नोई का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था. इसके बाद टीएचडीसी के सीएमडी पद रिक्त हो गया था. बिश्नोई लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 14 नवंबर को उनकी मौत के बाद अब सिपन कुमार गर्ग की टीएचडीसी चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति की गई है.THDC इंडिया लिमिटेड के सीएमडी पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में तैनात किए गए सिपन कुमार गर्ग को विद्युत क्षेत्र में वित्त, लेखा, कराधान और वाणिज्यिक कार्यों में 24 वर्ष से अधिक का अनुभव है. टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में अपनी नियुक्ति से पूर्व, गर्ग ने एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनियों अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में बतौर मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में कार्य किया है. वे एनटीपीसी के कॉर्पोरेट लेखा समूह और कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भी प्रमुख भूमिका में रह चुके हैं.है. बुधवार को सिपन कुमार गर्ग सीएमडी का एडिशनल चार्ज लिया है. वर्तमान में, गर्ग टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं. गर्ग कॉमर्स और विधि में ग्रेजुएट हैं. उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ इंडिया के सदस्य हैं. वे कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा में रैंक होल्डर भी हैं.बीते 14 नवंबर की शाम टीडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आर बिश्नोई का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था. इसके बाद टीएचडीसी के सीएमडी पद रिक्त हो गया था. बिश्नोई लंबे समय से बीमार चल रहे थे. 14 नवंबर को उनकी मौत के बाद अब सिपन कुमार गर्ग की टीएचडीसी चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति की गई है.THDC इंडिया लिमिटेड के सीएमडी पर अतिरिक्त प्रभार के रूप में तैनात किए गए सिपन कुमार गर्ग को विद्युत क्षेत्र में वित्त, लेखा, कराधान और वाणिज्यिक कार्यों में 24 वर्ष से अधिक का अनुभव है. टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में अपनी नियुक्ति से पूर्व, गर्ग ने एनटीपीसी लिमिटेड की सहायक कंपनियों अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में बतौर मुख्य वित्त अधिकारी के रूप में कार्य किया है. वे एनटीपीसी के कॉर्पोरेट लेखा समूह और कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में भी प्रमुख भूमिका में रह चुके हैं.

बिहार के लखीसराय में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 26th Nov 2025, 11:19 am
बिहार के लखीसराय में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. आईटीबीपी के जवान ने पहले पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा चेतन टोला में घटना को अंजाम दिया गया है. मृतकों की शिनाख्त उदय सिंह (पिता-68 वर्ष) और उसके बेटे लाटो उर्फ विकास कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.परिजनों ने बताया कि विकास कुमार आईटीबीपी में तैनात था और चुनाव ड्यूटी पर बिहार आया था. चुनाव खत्म होने के बाद विकास घर आया था. इसी बीच मंगलवार को किसी बात पर उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ. पिता ने बीच-बचाव की कोशिश की. तभी गुस्से में विकास ने पिस्टल निकाला और पिता को गोली मार दी.घटना के बाद पिता उदय शंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई. इसके बाद विकास पत्नी को मारने दौड़ा, लेकिन किसी तरह वो जान बचाकर घर से बाहर निकल गई. घरवालों की माने तो विकास पागल हो चुका था. उसने पिस्तौल से खुद को उड़ा लिया.घटना की सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार, डीएसपी शिवम कुमार, बड़हिया थाना अध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है. गांव में काफी गहमा-गहमी का माहौल है. लोगों में घटना के बाद से काफी रोष है.

आईआरसीटीसी (IRCTC) टेंडर घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तरफ से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अहम अर्जी दायर की गयी है. इस अर्जी में उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे मौजूदा स्पेशल जज विशाल गोगन

News Pratyaksh | Updated : Tue 25th Nov 2025, 12:22 pm
आईआरसीटीसी (IRCTC) टेंडर घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तरफ से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अहम अर्जी दायर की गयी है. इस अर्जी में उन्होंने मामले की सुनवाई कर रहे मौजूदा स्पेशल जज विशाल गोगने को बदलने की मांग की है. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी इस मामले में जज विशाल गोगने के रुख से संतुष्ट नहीं हैं. यही वजह है कि उन्होंने इन मामलों को किसी अन्य न्यायाधीश को हस्तांतरित करने की मांग की है.कानूनी विशेषज्ञ मानते हैं कि आरोपियों द्वारा जज परिवर्तन की मांग आम तौर पर तभी उठती है जब उन्हें लगता है कि अदालत का रवैया प्रतिकूल है या ट्रायल उनकी ओर से अपेक्षित दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है. वहीं विपक्षी दल इसे राजनीतिक बचाव की कोशिश बता रहे हैं, जबकि राजद समर्थक इसे न्यायिक निष्पक्षता की मांग के रूप में देख रहे हैं.