Crime


बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव के पहियार खंधा में रविवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान दंपती की बिजली के कटे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 40 वर्षीय चिट्टू बिं

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Nov 2025, 12:10 pm
बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव के पहियार खंधा में रविवार दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब खेत में सिंचाई कर रहे एक किसान दंपती की बिजली के कटे तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 40 वर्षीय चिट्टू बिंद और उनकी 38 वर्षीय पत्नी बबीता देवी शामिल हैं.घटना की जानकारी के अनुसार, चिट्टू बिंद अपनी पत्नी बबीता देवी के साथ इलेक्ट्रिक मोटर से खेत में पानी चला रहे थे. इसी दौरान पाइप में लीकेज हो गया. पानी बंद करने पहुंचे चिट्टू का पैर पास में लटके कटे हाई-वोल्टेज तार से छू गया और वे करंट की चपेट में आ गए. पति को तड़पता देख बबीता देवी उन्हें बचाने दौड़ीं, लेकिन वे भी करंट लगने से मौके पर ही गिर गई.आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने दोनों को गिरा देख शोर मचाया. ग्रामीणों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई. सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया.

जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के गोराडीह प्रखंड के खुटाहा गांव में बुधवार शाम जदयू प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी कर दी।

News Pratyaksh | Updated : Thu 06th Nov 2025, 11:28 am
जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के गोराडीह प्रखंड के खुटाहा गांव में बुधवार शाम जदयू प्रत्याशी के प्रचार वाहन पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी कर दी। इस घटना से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पत्थरबाजी में वाहन के पिछले हिस्से का शीशा टूट गया और कुछ बैनर-पोस्टर भी फाड़ दिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।कहलगांव सीट से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने बताया कि इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने चिंता व्यक्त की है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, जदयू के जिला महासचिव ओमप्रकाश अमर अपने सहयोगियों के साथ प्रचार अभियान के तहत गांव-गांव घूम रहे थे। शाम के समय वे खुटाहा क्षेत्र में प्रचार वाहन के माध्यम से पार्टी का संदेश जनता तक पहुँचा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने वाहन के पीछे से पत्थर फेंक दिए। इससे वाहन का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक अन्य वाहन पर लगे बैनर-पोस्टर फाड़ दिए गए।

गोपालगंज जिले के भोरे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही कार्रवाई के बीच भाकपा माले (CPI-M) के स्थानीय कार्यालय पर निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापेमारी की है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:43 am
गोपालगंज जिले के भोरे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रही कार्रवाई के बीच भाकपा माले (CPI-M) के स्थानीय कार्यालय पर निर्वाचन विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने छापेमारी की है. इस दौरान माले कार्यालय से 1 लाख 87 हजार रुपए की नगद राशि जब्त की गई है.दरअसल बताया जा रहा है कि निर्वाचन विभाग की उड़नदस्ता दल को गुप्त सूचना मिली थी कि माले कार्यालय में नकदी रखी गई है. इसी सूचना के आधार पर सीओ सह उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी अनुभव कुमार राय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की.छापेमारी के दौरान अलमारी में रखे 1,87,000 नगद बरामद किए गए, जिसे टीम ने जब्त कर लिया. सीओ का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बीच इतनी बड़ी मात्रा में नगद राशि का रखा जाना संदेह पैदा करता है, इसलिए राशि जब्त कर ली गई है. इस संबंध में माले अध्यक्ष को नोटिस जारी कर इस रकम के स्रोत और उपयोग के बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस पूरी कार्रवाई पर माले ने कड़ा विरोध जताया है. माले के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने प्रेस वार्ता कर इस छापेमारी को सता पोषित बताया है. मीडिया को संबोधित करते हुए चौरसिया ने बताया कि भोरे के अंचला अधिकारी जिसे बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं तो मैं प्रेस के माध्यम से यह बता दूं कि यह पैसा पार्टी के खाते का पैसा था और कल ही पंजाब नेशनल बैंक से पैसे की निकासी की गई थी.

किश्तवाड़ जिले के चटरू के वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.अधिकारियों ने ईटीवी भारत को बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल ने कि

News Pratyaksh | Updated : Wed 05th Nov 2025, 11:41 am
किश्तवाड़ जिले के चटरू के वन क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलीबारी जारी है.अधिकारियों ने ईटीवी भारत को बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल ने किश्तवाड़ जिले के चटरू क्षेत्र के नैदगाम गाँव के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया और छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है.एक अधिकारी ने कहा, "प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो से तीन आतंकवादी जंगलों में छिपे हुए हैं और सुरक्षा बल पिछले कुछ महीनों से उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आतंकवादी बार-बार चकमा दे रहे थे। संपर्क स्थापित हो गया है और गोलीबारी जारी है।"नवंबर महीने की शुरुआत के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहली मुठभेड़ है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. हालांकि आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जबर्दस्त फायरिंग की खबर है. इससे पहले बीते महीने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर और दुदनियाल के पास नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया.गौर करें तो श्रीनगर पुलिस ने बीते महीने प्रतिबंधित संगठनों जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड डाली थी. उस वक्त पुलिस ने कहा था कि यह कार्रवाई घाटी में आतंक और अलगाववादी तंत्र को ध्वस्त करने के व्यापक प्रयास के रूप में किया गया. इसके तहत इसके समर्थक नेटवर्क और समर्थकों को निशाना बनाया गया. सूत्रों का कहना है कि आतंकी बौखलाए और डरे हुए हैं.