रक्सौल में कारोबारी का किडनैप, चंद घंटों में हो गया मुक्त :
मोतिहारी के रक्सौल में एक कबाड़ व्यवसायी का अहले सुबह अपहरण हो गया था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद अपहरण की पूरी वारदात को समझा और रक्सौल थानाध्यक्ष के अलावा कई थाना के साथ एसडीपीओ को टास्क दिया कि हर हाल में अपहृत व्यवसायी को तुरंत मुक्त करवाया जाए. एसपी के सख्त निर्देश के बाद रक्सौल थाना हरकत में आई और उसने अपने खबरी को लगाया फिर रक्सौल थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए व्यवसायी के परिजनों से जानकारी इकट्ठा किया. व्यवसायी के परिजन ने अपहरण में शामिल दो लोगों का नाम बताया. जोकियारी गांव के रामबाबू और सुजीत सिंह का नाम परिजन ने पुलिस को बताया. अब तक रक्सौल पुलिस समझ गई थी कि व्यवसायी का अपहरण पैसा के लेनदेन में हुआ है. इधर पुलिस की तत्परता को देखकर अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी को पंचायती की बात कहते हुए छोड़ दिया. अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुबह में ही मुक्त हो जाने के बाद व्यवसायी रात तक ना तो पुलिस के सामने आया और ना ही अपने घर पहुंचा. लिहाजा, पुलिस के माथे पर शिकन साफ दिखाई देने लगी थी. पुलिस रातभर व्यवसायी को बरामद करने में जुटी रही. इस बीच व्यवसायी खुद को छुपाकर इस कवायद में था कि मेरे अपहरण के मामले में रामबाबू और सुजीत सिंह को पुलिस जेल भेज दे ताकि उसके ऊपर से पैसा का तकादा खत्म हो जाए. दरअसल, व्यवसायी ने तीन कट्ठा जमीन लिखवाया था पर उसका पैसा नहीं दिया था. जिन लोगों ने जमीन लिखवाया था उन्हीं लोगों ने पैसा का दबाब बनाने के लिए जबरदस्ती व्यवसायी को कार में अपने साथ लेते गए थे. वहीं, पिस्टल के नोक पर रक्सौल के सैनिक रोड से कबाड़ व्यवसायी का अपहरण कर लिया गया था.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm