Crime


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ हुई

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Sep 2025, 10:48 am
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ हुई. मैनपुर क्षेत्रातंर्गत के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद गरियाबंद E30, STF और COBRA की टीम रवाना हुई. जवानों के जंगल पहुंचने की सूचना के बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसका जवानों ने जवाब दिया. इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए.गरियाबंद नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सराहना की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-" नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है. समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें. आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है.सीएम विष्णुदेव साय ने गरियाबंद एनकाउंटर पर जवानों का हौसला बढ़ाया. एक्स पर उन्होंने लिखा-"अदम्य साहस और वीरता के पर्याय CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के जवानों को नक्सलवाद के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं, जिसमें ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज को भी न्यूट्रलाइज किया गया है."गरियाबंद मुठभेड़ से एक दिन पहले बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने दंडकारण्य की कमान हिड़मा को सौंपने और देवजी को नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी बनाने पर बयान दिया था. उन्होंने कहा कि नक्सली किसी को भी सचिव या अध्यक्ष बना ले लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. माओवादी संगठन अपनी अंतिम सांस गिन रहा है. जिसके लिए फोर्स लगातार अभियान चला रही है. बस्तर आईजी ने बचे खुचे नक्सलियों से सरेंडर करने को कहा.

बिहार के रोहतास में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Sep 2025, 10:17 am
बिहार के रोहतास में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. बताया जा रहा है कि हॉस्टल में काम करने वाले कर्मियों ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बहरहाल पीड़िता को स्वास्थ्य जांच के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया. इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया.मिली जानकारी के अनुसार उसी निजी स्कूल द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई केन्द्र में पीड़िता की बुआ सिलाई-कढ़ाई सिखाने का कार्य करती है. इसी बीच बुआ से मिलने उसकी भतीजी (पीड़िता) आई थी. पूर्व में पीड़िता इसी स्कूल की छात्रा भी रही है, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन फिर वापस घर चली गई थी.दो दिन पूर्व दोबारा से वह (पीड़िता) पढ़ने के लिए आई थी, इसलिए वो अपने बुआ के साथ निजी स्कूलों में रहती थी. पीड़िता चौथी क्लास की छात्रा है. पीड़िता के पिता का देहांत हो चुका है.सूचना मिलने के बाद डेहरी के एएसपी अतुलेश झा और इंद्रपुरी थाना की थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की. इसके बाद केस दर्ज कर चार आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया.

बिहार के पूर्णिया में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया

News Pratyaksh | Updated : Tue 09th Sep 2025, 09:14 am
बिहार के पूर्णिया में हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतका को 2 गोली लगी हैं. पहली गोली सीने में तो दूसरी गोली पैर में लगी है. घटना मधुबनी बाजार इलाके की है. भई ने बहन की हत्या: मिली जानकारी के अनुसार मृतका का अपने भाई के दोस्त के साथ प्रेम-प्रंसग था. जिससे दोस्त भाई को ताना देते थे. तानों की वजह से भाई नाराज था. उसने बहन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बहन अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी. जिससे उसने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. मौके से फरार आरोपी भाई: घटना के समय मां रसोई में खाना बना रही थी, तभी मृतका के चीखने की आवाज सुनाई दी. जिससे वो दौड़कर कमरे में गई, तो देखा कि बेटी खून से लथपथ थी और बेटे के हाथ में पिस्टल थी. बेटा मां को देखते ही घर से भाग निकला.घटना के बाद परिजन मृतका को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

झारखंड के गढ़वा इलाके में गुरुवार को धार्मिक संगठनों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक मवेशियों का रेस्क्यू किया था.

News Pratyaksh | Updated : Mon 08th Sep 2025, 09:16 am
झारखंड के गढ़वा इलाके में गुरुवार को धार्मिक संगठनों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक मवेशियों का रेस्क्यू किया था. रेस्क्यू के बाद सभी मवेशियों को गढ़वा जिले के टाउन थाना लाया गया. इस दौरान गढ़वा के टाउन थाना में करीब 24 घंटे तक मवेशी वही रहे.जिसके बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर सभी मवेशियों को पलामू के सतबरवा स्थित गौशाला में ट्रांसफर किया गया है. गढ़वा के जिस इलाके से मवेशियों का रेस्क्यू किया गया था, वहां साप्ताहिक बाजार लगता है और वहां इसका कारोबार भी होता है. आरोप है कि मवेशियों को कत्ल करने के लिए ले जाया जा रहा था. हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई है. गढ़ना पुलिस ने मवेशियों के साथ तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.इससे पहले धार्मिक संगठनों को सूचना मिली थी कि कंटेनर से गढ़वा में मवेशियों को लाया जाता है और बाद में कच्चे रास्तों की जरिए सभी मवशियों को तस्करी के लिए भेज दिया जाता है. संगठन को जैसे ही पता चला कि मवेशियों को यहा लाया गया है वे मौके पर पहुंच गए. इसी दौरान सूचना पाकर प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने सभी मवेशियों का रेस्क्यू किया और उन्हें पलामू के सतबरवा में ट्रांसफर किया गया.

अररिया के फारबिसगंज की रहने वाली महिला के कश्मीर में मजदूरी कर रहे पति से सुबह में फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस के बाद महिला घर से अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर निकल गई। फिर महिला ने बच्चों के साथ खुदकुशी की कोशिश की। कटिहार जोगबनी रेलखंड में फारबि

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Sep 2025, 09:43 am
अररिया के फारबिसगंज की रहने वाली महिला के कश्मीर में मजदूरी कर रहे पति से सुबह में फोन पर किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस के बाद महिला घर से अपने तीन छोटे बच्चों को लेकर निकल गई। फिर महिला ने बच्चों के साथ खुदकुशी की कोशिश की। कटिहार जोगबनी रेलखंड में फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित रेलवे गुमटी संख्या केजे 65 के पास महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला के दोनों पैर ट्रेन से कट गए, जबकि उनके बच्चों को चोट लगने से वे घायल हो गए।