आईपीएल-2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में रजत पाटीदार का कैच आउट होना विवाद बना हुआ है। आरसीबी के कप्तान के कैच को लपका था गुजरात के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने। आरसीबी ने कैच को गलत बताया था, वहीं अंपायरों ने नियमों को देखने के बाद पाटीदार को आउट करार दिया था।बात आरसीबी की पारी के आठवें ओवर की है। गेंदबाजी कर रहे थे अरशद खान। अरशद ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी जिस पर पाटीदार ने पुल किया। गेंद गई डीप स्क्वायर लेग पर। वहां खड़े थे होल्डर। होल्डर ने अपने दाईं तरफ भागते हुए डाइव मारी और कैच लपक लिया।दरअसल, जब होल्डर ने डाइव मारते हुए कैच लपका तो वह कुछ देर स्लाइड भी कर गए और इस दौरान गेंद जमीन पर लगती हुई दिखाई दे रही थी। वहीं होल्डर जब उठे थे वो गेंद के सहारे से यानी गेंद को जमीन पर टच करते हुए उठे थे। इसी को लेकर आरसीबी ने अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन अंपायर ने उनकी बात नहीं मानी। अंपायरों ने नियमों का हवाला देकर पाटीदार को पवेलियन भेज दिया। वह 15 गेंदों पर 19 रन ही बना पाए।अब जहां तक नियम की बात है तो इसके मुताबिक कैच पूरा तभी माना जाता है जब फील्डर गेंद के साथ-साथ अपने आप के कंट्रोल में हो। यानी फील्डर जब स्लाइड कर रहा हो और अपने आप को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा हो तब तक गेंद जमीन पर नहीं लगनी चाहिए।क्रिकेट की नियामक संस्था एमसीसी के 33.3 नियम के मुताबिक, "एक कैच तभी पूरा माना जाएगा जब फील्डर का गेंद और अपने ऊपर पूरा नियंत्रण हो। इससे पहले गेंद जमीन को छू नहीं सकती।"वहीं नियम 33.2.2 इसमें कुछ जोड़ता भी है। इस नियम के मुताबिक, "कैच सही तब तक है जब तक गेंद फील्डर के हाथ में है, फिर चाहे जिस हाथ में गेंद है वो अगर जमीन पर लगा भी है या शरीर से चिपका है तो भी कैच माना जाएगा। और फील्डर द्वारा पहने गए कपड़ों के अलावा बचाव करने के लिए पहने गए उपकरणों में गेंद है तब भी कैच सही है।"

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm