झारखंड के धनबाद जिले के बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में कार्यरत भेलव मेन सुभाष बाउरी (52) की बुधवार सुबह खोदो नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह मिर्गी बीमारी से ग्रसित थे. साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि नदी में नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं बरोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैमृतक मुराइडीह कॉलोनी में जलापूर्ति कार्य में वाटर सप्लाई का काम करते थे. उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्री हैं. उनका पैतृक आवास बोकारो जिले के पिंडराजोड़ा थाना क्षेत्र में है
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm