News Pratyaksh


भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. हाल ही में उसने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो आज तक रोहित शर्मा जैसा धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं हासिल कर सका. वैभव IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th May 2026, 12:41 pm
भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. हाल ही में उसने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जो आज तक रोहित शर्मा जैसा धाकड़ बल्लेबाज भी नहीं हासिल कर सका. वैभव IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
15 वर्षीय वैभव ने ये कारनामा मंगलवार, 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मैच के दौरान किया. सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने जोरदार हिटिंग का शानदार प्रदर्शन करते हुए सात चौके और 10 छक्के लगाए.
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
क्रिस गेल (2012) – 59 छक्के
वैभव सूर्यवंशी (2026) – 53 छक्के
आंद्रे रसेल (2019) – 52 छक्के
क्रिस गेल (2013) – 51 छक्के
जोस बटलर (2022) – 45 छक्के
क्रिस गेल (2011) – 44 छक्के इसके साथ IPL 2026 में वैभव के छक्कों की कुल संख्या 53 हो गई. वो अब क्रिस गेल (2012, 2013) और आंद्रे रसेल (2019) के बाद एक ही IPL सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाला तीसरा बल्लेबाज बन गया