#newspratyaksh #CentralGovernment #SalaryStructure
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आमतौर पर माना जाता है कि कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) या फिटमेंट फैक्टर पर निर्
News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:05 pm
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ी खबर आ रही है. आमतौर पर माना जाता है कि कर्मचारियों की सैलरी सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) या फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करती है. लेकिन इस बार वेतन तय करने वाले एक बेहद महत्वपूर्ण और छिपे हुए नियम यानी "फैमिली यूनिट फॉर्मूला" में बड़े बदलाव की सिफारिश की गई है. अगर सरकार इस नए फॉर्मूले को मंजूरी देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर सीधे ₹69,000 हो सकती है.7वें वेतन आयोग तक एक कर्मचारी के परिवार को 3 यूनिट माना जाता था. इसमें कर्मचारी और पत्नी को 1-1 यूनिट और दो बच्चों को आधा-आधा (0.5) यूनिट गिना जाता था. अब नेशनल काउंसिल ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने सरकार को सौंपे ज्ञापन में इसे बदलकर 5 यूनिट करने की जोरदार पैरवी की है:
कर्मचारी और जीवनसाथी: 1 - 1 यूनिट (कुल 2)
दो बच्चे: 0.8 यूनिट प्रति बच्चा (कुल 1.6)
आश्रित माता-पिता: दोनों मिलाकर 0.8 यूनिट
कुल जोड़: 5.2 यूनिट, जिसे राउंड ऑफ करके 5 यूनिट माना गया है