News Pratyaksh


#newspratyaksh #bihar #weather समस्तीपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार को मौसम ने बड़ी राहत दी. सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घने काले बादल छा गए. दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया, जिससे लोगों को लगा मान

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:06 pm
समस्तीपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार को मौसम ने बड़ी राहत दी. सुबह करीब 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घने काले बादल छा गए. दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया, जिससे लोगों को लगा मानो बारिश कभी भी शुरू हो सकती है. तेज हवाओं के साथ मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को चौंका दिया. कई जगहों पर लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते नजर आए.पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था. तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिख रही थीं और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी. ऐसे में शुक्रवार को बदले मौसम ने लोगों को राहत पहुंचाई और तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई