#newspratyaksh #sharemarket
सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. पिछले तीन दिनों की गिरावट पर विराम लगाते हुए बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. वैश्विक बाजारों म
News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Apr 2026, 12:33 pm
सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. पिछले तीन दिनों की गिरावट पर विराम लगाते हुए बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और घरेलू स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण कारोबारी समझौतों ने निवेशकों के उत्साह को बढ़ाने का काम किया.शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 457 अंक (0.59%) उछलकर 77,121.97 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 150 अंकों (0.62%) की बढ़त के साथ 24,047 के पार निकल गया. बाजार की शुरुआत तो मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते लिवाली (buying) तेज हो गई.आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चमक रियल्टी (2%) और फार्मा (1.75%) सेक्टर में देखी जा रही है. फार्मा सेक्टर में तेजी की मुख्य वजह सन फार्मा द्वारा अमेरिकी कंपनी ऑर्गनन (Organon) के अधिग्रहण की घोषणा है. यह डील करीब 11.75 अरब डॉलर की है, जिसने निवेशकों के भरोसे को मजबूती दी है. इसके अलावा आईटी, ऑटो और सरकारी बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है.