Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


#newspratyaksh #bihar #education बिहार के दरभंगा जिले से एक अलग और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अचानक शिक्षक की भूमिका में नजर आए. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह

News Pratyaksh | Updated : Fri 29th May 2026, 12:04 pm
बिहार के दरभंगा जिले से एक अलग और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अचानक शिक्षक की भूमिका में नजर आए. उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, जाले विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवेश कुमार मिश्रा निरीक्षण के दौरान कमतौल गर्ल्स स्कूल पहुंचे थे. स्कूल में बच्चों को पढ़ाई करते देख विधायक खुद को रोक नहीं सके और सीधे क्लासरूम में पहुंच गए. वहां उन्होंने हाथ में मार्कर उठाया और ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को केमिस्ट्री का पाठ पढ़ाने लगे. वीडियो वायरल होने के बाद विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह वीडियो कमतौल गर्ल्स स्कूल का है. उनका शिक्षा से पुराना जुड़ाव रहा है. उन्होंने बताया, ''विद्यालय निरीक्षण के दौरान बच्चों को पढ़ते देखा तो अंदर से इच्छा हुई कि मैं भी कुछ पढ़ाऊं. सोचा देखूं जो पढ़ा था, वो अब भी याद है या नहीं. बच्चे भी बहुत अच्छे तरीके से पढ़ रहे थे.