News Pratyaksh


बिहार के नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना घटी है. राजगीर मलमास मेले के दौरान सुनामी झूला झूलने के दौरान झूला का बेल्ट लूज होने के कारण युवक चलते झूला से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो र

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th May 2026, 01:29 pm

बिहार के नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना घटी है. राजगीर मलमास मेले के दौरान सुनामी झूला झूलने के दौरान झूला का बेल्ट लूज होने के कारण युवक चलते झूला से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. युवक को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी भेजा लेकिन वहां भी युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. लिहाजा विम्स से पटना रेफर किया गया. पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.