News Pratyaksh


चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने आकिब नबी को टीम इंडिया में न चुने जाने का कारण बता दिया : भारतीय क्रिकेट टीम IPL 2026 खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलने वाली है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (19 मई)

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th May 2026, 12:43 pm
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने आकिब नबी को टीम इंडिया में न चुने जाने का कारण बता दिया : भारतीय क्रिकेट टीम IPL 2026 खत्म होने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलने वाली है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (19 मई) को टेस्ट और वनडे स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया. जिसमें बुमराह और जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है तो वहीं चार नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल भी किया गया है.
लेकिन क्रिकेट फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी और मोहम्मद शमी को टीम में नहीं चुना गया. जिसकी वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से भी सवाल किए गए. उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान शमी के नाम पर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन नबी के नाम पर बातचीत जरूर हुई.