News Pratyaksh


CBSE के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है. बोर्ड के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे तक पोर्टल पर 14,000 के करीब यूजर्स सक्रिय रहे, जबकि 28,000 से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके हैं.दरअसल

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:06 pm
CBSE के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है. बोर्ड के अनुसार मंगलवार रात 10 बजे तक पोर्टल पर 14,000 के करीब यूजर्स सक्रिय रहे, जबकि 28,000 से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके हैं.दरअसल, सोमवार को री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन ही पोर्टल बंद था. इसके बाद CBSE की ओर मंगलवार को पोर्टल फिर से चालू किए जाने की जानकारी दी गई, लेकिन कई छात्रों का कहना है कि समस्याएं अब भी बनी हुई हैं.
छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल में कई तकनीकी सुधार भी किए गए हैं. इनमें सबसे प्रमुख सत्र की समय-सीमा बढ़ाई गई है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सके. CBSE ने कहा कि तकनीकी और साइबर सुरक्षा टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, जिससे प्लेटफॉर्म सुरक्षित, विश्वसनीय और छात्र-अनुकूल बना रहे. बोर्ड ने छात्रों से आवेदन करते समय आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.