Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त :

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Jan 2025, 10:10 am

बिहार में 800 करोड़ रुपये का लॉटरी टिकट जब्त :
पटना एसटीएफ और जिला पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन दूसरे दिन बुधवार को भी प्रतिबंधित लॉटरी के विरुद्ध जारी रहा. दूसरे दिन का ऑपरेशन मुख्य रूप से रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के खुर्माबाद स्थित राइस मिल गजानन सिद्धिविनायक फूड प्रालि में रहा. यहां से करीब 800 करोड़ रुपये के लॉटरी के टिकट अब तक जब्त किये जाने का अनुमान है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई खबर लिखे जाने तक जारी थी.इधर इस संबंध में शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि इस मामले की निगरानी मुख्यालय से की जा रही है. पूरी जानकारी गुरुवार को प्रेसवार्ता कर साझा की जायेगी. वहीं एसपी रौशन कुमार ने बताया कि राइस मिल सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. भारी मात्रा में लॉटरी टिकट सहित अन्य सामान जब्त किये गये हैं. गिनती पूरी होने के बाद ही कुछ कहना सही होगा. अभी 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है.इधर पुलिस सूत्रों के अनुसार गजानन सिद्धिविनायक फूड प्राइवेट लिमिटेड परिसर में पुलिस सहित सिविल प्रशासन के अधिकारी लॉटरी के टिकटों की गिनती में लगे हैं. अब तक तीन हजार, 2500, 2300, एक हजार, 500, 100, 50 रुपये के लॉटरी की करीब दो ट्रक टिकटें, करीब पांच ट्रक लॉटरी का टिकट का कागज, करीब छह की संख्या में प्रिंटिंग मशीन, करीब 20 से 30 की संख्या में कंप्यूटर व प्रिंटर और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये हैं.इस मामले में 40 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पता चला है कि इस राइस मिल से टिकट छाप बिहार के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सप्लाई होती थी.