Crime


कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Aug 2025, 09:51 am
कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष डब्लू सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह झारखंड में पहला ऐसा आपराधिक गिरोह का सरगना है जिसने पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए हैं.गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह मूल रूप से पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग का रहने वाला है. 2006-07 से डब्लू सिंह अपराध की जगत में सक्रिय रहा है. डब्लू सिंह का नेटवर्क पलामू जिला के साथ साथ गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर समेत कई इलाकों में फैला हुआ था. पलामू पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार डब्लू सिंह पर 37 मामले दर्ज हैं. जिनमें कई संगीन मामले भी शामिल हैं. 3 जून 2020 को पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड का आरोप डब्लू सिंह गिरोह पर लगा था जिसके बाद से डब्लू सिंह लगातार फरार चल रहा था. डब्लू सिंह मुख्यधारा में शामिल होते हुए पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने आपराधिक गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है.

जिले में अपराध और नक्सलवाद से निपटने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है

News Pratyaksh | Updated : Mon 18th Aug 2025, 07:39 am
जिले में अपराध और नक्सलवाद से निपटने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. पूरे कंट्रोल रूम में पुलिस को जिले की पल-पल की जानकारी मिलेगी और यहीं से मॉनिटरिंग की जाएगी. पलामू एसपी कार्यालय के ऊपरी तल पर यह हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान और अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं.एसपी रीष्मा रमेशन खुद इस हाईटेक कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग कर रही हैं. दरअसल, मेदिनीनगर पलामू प्रमंडल का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है. इस शहरी क्षेत्र की आबादी करीब ढाई लाख है. पूरे इलाके में 130 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो हाई रेजोल्यूशन वाले हैं. सभी कैमरों का कंट्रोल रूम हाईटेक कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगा. इंटर स्टेट बॉर्डर एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी हाईटेक कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी.एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पहले से ही एक कंट्रोल रूम है. लेकिन अब एक हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है. सीसीटीवी के माध्यम से पलामू के शहरी क्षेत्र को कवर किया गया है. जिला प्रशासन की मदद से कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. सिंगल स्क्रीन पर सारे कुछ उपलब्ध हो गए हैं और हर चीज को अपग्रेड किया जा रहा है. कंट्रोल रूम में इंडिविजुअल सिस्टम दिया जाएगा और पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी. हाइ टेक कंट्रोल रूम में 112 और यूनिफाइड सिस्टम भी मौजूद रहेगा.

पटना, बिहार: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह जहानाबाद में तैनात डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है, जिसके तहत पटना, खगड़िया और

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th Aug 2025, 10:17 am
पटना, बिहार: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह जहानाबाद में तैनात डीएसपी संजीव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है, जिसके तहत पटना, खगड़िया और जहानाबाद में उनके अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में 81 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त रहने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सभी खाली पदों पर 30 सितंबर 2025 तक नियुक्ति की जाए। अदालत ने अगली सुनवाई से पूर्व इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th Aug 2025, 10:12 am
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में 81 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त रहने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सभी खाली पदों पर 30 सितंबर 2025 तक नियुक्ति की जाए। अदालत ने अगली सुनवाई से पूर्व इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

प्रयागराज में बुधवार देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आए

News Pratyaksh | Updated : Thu 07th Aug 2025, 08:59 am
प्रयागराज में बुधवार देर रात एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आए झारखण्ड के कुख्यात माफिया अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह से शंकरगढ़ इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की मुठभेड़ हो गई। आशीष ने STF की टीम पर AK-47 और 9 एमएम की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह खुद गोली लगने से घायल हो गया।अपराधी आशीष रंजन झारखण्ड के धनबाद जिले स्थित जेसी मालिक रोड का रहने वाला है और उस पर कई हत्या, रंगदारी और गंभीर अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। वह प्रयागराज के शिवराजपुर चौराहे के रास्ते किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। STF को इसकी गुप्त सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई।

(ED) ने गुरुवार सुबह राजधानी रांची में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की

News Pratyaksh | Updated : Thu 07th Aug 2025, 08:58 am
(ED) ने गुरुवार सुबह राजधानी रांची में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ छह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे शहर में हलचल मच गई और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ईडी की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय से सुबह सात गाड़ियों में रवाना हुई और विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनमें पीपी कंपाउंड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट का चौथा फ्लोर प्रमुख है। इसके अलावा पांच अन्य जगहों पर भी ईडी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम इन ठिकानों पर वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े जरूरी दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य खंगाल रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किससे संबंधित है, लेकिन अधिकारियों की गतिविधियों को देखकर माना जा रहा है कि यह मामला आर्थिक अपराधों से जुड़ा हो सकता है। ईडी की यह छापेमारी किस केस से जुड़ी है, इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह छापेमारी किसी बड़ी जांच का हिस्सा हो सकती है।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories