Crime


पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-30 ए स्थित बुढंनीचक गांव के पास

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Aug 2025, 08:42 am
पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक थार गाड़ी ने छह लोगों को कुचल दिया. इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे पटना रेफर किया गया है. यह घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के एनएच-30 ए स्थित बुढंनीचक गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि थार चालक नशे में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के नवादा जिले में साइबर ठगी के विवाद ने एक दिल दहलाने वाली घटना को जन्म दिया, जहां 14 वर्षीय किशोर सूरज कुमार उर्फ सुंदरम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी सूरज का 19 अगस्त को अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने प

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Aug 2025, 10:38 am
बिहार के नवादा जिले में साइबर ठगी के विवाद ने एक दिल दहलाने वाली घटना को जन्म दिया, जहां 14 वर्षीय किशोर सूरज कुमार उर्फ सुंदरम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के फतहा गांव निवासी सूरज का 19 अगस्त को अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी, लेकिन रकम नहीं मिलने पर उन्होंने किशोर की निर्मम हत्या कर दी। गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की। फरीदाबाद पुलिस और यूपी एसटीएफ के सहयोग से पांच आरोपियों—सूरज कुमार, शिवम कुमार, कन्हैया कुमार, सुमन कुमार और एक अन्य शिवम कुमार—को फरीदाबाद के पल्ला से गिरफ्तार किया गया है।

लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Aug 2025, 05:49 am
लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल निवासी पवन कुमार की पत्नी नेहा ने अपने देवर अंशु कुमार के संग भागकर मंदिर में विवाह रचा लिया। पवन कुमार, उसकी पत्नी नेहा और उसका ममेरा भाई अंशु तमिलनाडु के एक धागा फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। इस दौरान नेहा को अंशु से प्यार हो गया। इसकी भनक पवन को लग गई और उसने एक दिन दोनों को साथ देखकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद वह पत्नी को लेकर अपने घर लौट आया। लेकिन इन दोनों के पीछे-पीछे अंशु भी सिकंदरा पहुंच गया। इसके बाद पवन की पत्नी नेहा एक दिन मंदिर जाने का बहाना बनाकर अपने घर से अंशु के साथ भाग गई। फिर दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया। इस घटना को लेकर पवन कुमार की ओर से लछुआड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नेहा और अंशु को शेखपुरा जिले के देवरा गांव से बरामद कर लिया।

जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याणबीघा ओपी के बड़ी आमर गांव में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 12:06 pm
जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याणबीघा ओपी के बड़ी आमर गांव में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतका बड़ी मेघन मांझी की 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी है। मृतका के भतीजे मनोज मांझी ने बताया कि मेघन मांझी ने मोकीमपुर गांव के कुछ बदमाशों के साथ शराब पी थी। इसके दौरान दो–तीन सौ रुपये का विवाद हो गया।रुपये नहीं देने पर सोमवार को तीन–चार बदमाश घर पर चढ़ आए और परिजनों से मारपीट करने लगे। बदमाश उनकी बच्ची को जबरन उठा ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली संजू देवी के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ,कल्याणबीघा ओपी प्रभारी और हरनौत थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं। डीएसपी ने बताया कि मोकीमपुर गांव के बदमाशों द्वारा रुपये के विवाद में घर पर हमला कर फायरिंग की गई, जिसमें महिला की मौत हो गई है। परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। खासकर इसलिए भी कि सोमवार की शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत प्रखंड के पाकड़ पंचायत के नूरनगर गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उससे पहले ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शराब के खिलाफ छापेमारी करने विक्रमगंज के धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 12:05 pm
शराब के खिलाफ छापेमारी करने विक्रमगंज के धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दरोगा अजिताभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल उनका इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर गांव के वार्ड नंबर 21 की बताई जाती है।मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान शराब तस्करों ने जब्त शराब को भी पुलिस से छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बिक्रमगंज उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, इसके बाद सूचना का सत्यापन कर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो अचानक शराब तस्करों ने हमला कर दिया। घटना में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं।मामले में उत्पाद विभाग ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार की देर रात जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर में छापेमारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम को भेजा गया था, तभी कुछ मनचलों ने शराब तस्करों के साथ मिलकर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और बरामद शराब छीन ले गए। प्रभारी भिखारी राम के अनुसार घायल अजिताभ कुमार को सिर में गंभीर चोट है। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है तथा जल्द हीं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Aug 2025, 10:35 am
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहम्मद अब्बास के बेटे मोहम्मद शारिक आलम उर्फ चुन्ना के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, अपराधियों ने शारिक आलम को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका जमीन का विवाद चल रहा था और उसी दुश्मनी की वजह से शारिक की हत्या की गई है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories