जमीन विवाद में कातिल बन गया सगा! भाई की चाकू गोदकर हत्या :- बिहार के सिवान में भाई की हत्या उसका अपना सगा ही कर दी. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के चकरी मठिया गांव की है. जहां पुरानी जमीन को लेकर पहले तो दोनों सगे भाइयों में कहा सुनी हुई. फिर गाली गलौज हुई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी कि एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. तब तक हमला करता रहा जब तक वह बुरी तरह जख्मी ना हो गया.जख्मी के शरीर और पेट में चाकू लग गए. कुछ ही देर में वह खून से लथपथ हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में घायल को महराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राम ईश्वर भारती के पुत्र जयनाथ भारती के रूप में हुई है.छानबीन में जुटी पुलिस, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने मृतक के परिजन राजेश भारती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. दो नामजद और दो अज्ञात कुल 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के बाद से ये सभी आरोपी फरार हैं.घटना के संबंध में जयनाथ भारती की पत्नी ने बताया कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ शख्स था. जयनाथ भारती के एक पुत्र एवं 4 पुत्रियां हैं. परिजनों को अब इंसाफ का इंतजार है. परिवार कैसे चलेगी इसकी चिंता भी सता रही है. इन चार बच्चियों की पढ़ाई और शादी विवाह को लेकर बड़ी चिंता बढ़ गयी है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm