बिहार के भागलपुर में कब्र खोदकर नरमुंड काटने वाले गिरफ्तार किए गए :
भागलपुर के सन्हौला प्रखंड में असरफनगर कब्रिस्तान से कब्र खोदकर लगातार नरमुंडों की चोरी का मामला सामने आया तो पुलिस सक्रिय हुई. इस दौरान पुलिस को कुछ गुप्त सूचना मिली जिसके बाद सन्हौला और अमदंडा पुलिस के संयुक्त छापेमारी करके दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवक बांका जिला के रहने वाले हैं. जिनके पास से मानव खोपड़ी भी बरामद हुआ है. उन्होंने पुलिस को बताया कि किस मकसद से वो कब्र खोदकर नरमुंड काटकर ले जाते थे.कब्रिस्तान से नरमुंड काटकर ले जाने वाले दो युवक गिरफ्तार हुए हैं. बांका जिला के बौसी थाना अंतर्गत पोराय गांव के रहने वाले मो इमदाद आलम (44) और धनकुंड थाना क्षेत्र के बीरबलपुर गांव निवासी मो. आजाद (31) को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है और उनके पास से मानव खोपड़ी भी बरामद हुआ है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.बता दें कि हाल में ही सकरामा के मो. बदरूजमा ने अपनी मां बीबी नूरजवीं के कब्र से शव के सर काट लेने और चोरी होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया था. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप था कि इस कब्रिस्तान से पिछले पांच साल में हर जनवरी महीने में कब्र खोदकर शव का सर काटकर कोई ले जाता है. एक बच्ची की मौत के बाद भी उसके शव को कब्र से निकाला गया था. सिर काटकर कोई ले गया. अबतक 6 नरमुंडों की चोरी हो चुकी है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm