Crime


बिहार के गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड का 71 माइल मोड़ विकास के दावों के बीच कड़वी सच्चाई बयां कर रहा है. इस प्रखंड के 10 से अधिक गांवों में लोगों ने कई पीढ़ियों से पक्की सड़क नहीं देखी है. गया जिला प्रशासन की फाइलों में भले ही ये गांव नक्शे पर हों, लेकिन

News Pratyaksh | Updated : Sat 07th Feb 2026, 01:15 pm
बिहार के गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड का 71 माइल मोड़ विकास के दावों के बीच कड़वी सच्चाई बयां कर रहा है. इस प्रखंड के 10 से अधिक गांवों में लोगों ने कई पीढ़ियों से पक्की सड़क नहीं देखी है. गया जिला प्रशासन की फाइलों में भले ही ये गांव नक्शे पर हों, लेकिन धरातल पर सफर शुरू होते ही राहगीर खुद को बेबस महसूस करता है.दरअसल गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड से होकर गुजर रही नेशनल हाईवे 2 पर 71 माइल मोड़ है. यहां से प्रखंड मुख्यालय की लगभग 8 किलोमीटर दूरी है. 71 माइल से ही दुवाट, फुलगुनिया, खैरा, डांग, पिपराही, हरनाही, गुलक टांड़, शिष्या तरी जैसे 10 से अधिक गांवों को जाना होता है. 71 माइल से इन गांवों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है. कच्ची सड़क की स्थिति देख गाड़ी चलाने में भी डर लगता है. इन गांवों में आजादी के 7 दशकों बाद भी एक पक्की सड़क नहीं बन सकी है. 10 से अधिक बड़े गांवों की 20 से 25 हजार की आबादी का एक मात्र सहारा पैदल या घर में खुदकी व्यवस्था के रूप में मोटर साइकिल, ट्रैक्टर का होना ही है. पक्की सड़क नहीं होने के कारण इस सफर में लोग सिर्फ गिर कर घायल ही नहीं होते हैं बल्कि कई की जान भी चली गई है.

जमशेदपुर से अपहरण किए गए कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है. जमशेदपुर पुलिस ने कैरव गांधी को हजारीबाग बिहार बॉर्डर से बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने कैरव को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया. अपहरणकर्ता कैरव गांधी को ट्रांजिट कर रहे थे. इसी दौरान

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:22 pm
जमशेदपुर से अपहरण किए गए कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया है. जमशेदपुर पुलिस ने कैरव गांधी को हजारीबाग बिहार बॉर्डर से बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने कैरव को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया. अपहरणकर्ता कैरव गांधी को ट्रांजिट कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें धर दबोचा और कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया है.जमशेदपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार का एक बड़ा किडनैपिंग गिरोह इस वारदात के पीछे शामिल है. जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि कारोबारी कैरव गांधी को किडनैपर्स हर दिन एक जगह से दूसरे जगह शिफ्ट कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस को यह इनपुट मिला कि हजारीबाग के चौपारण के आसपास बिहार वाले इलाके से कारोबारी को एक बार फिर शिफ्ट किया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस की कई टीमों ने एक साथ दबिश बनाई. इस दौरान अपराधी कैरव को कार में ही छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लिया गया और जमशेदपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया.मामले को लेकर कोल्हान का सबसे बड़ा व्यवसायिक संगठन सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस द्वारा कैरव गांधी को बरामद कर लिया गया. पुलिस ने आज सुबह साढ़े चार बजे कैरव गांधी को उसके परिजनों को सौंप दिया. देवांग गांधी ने इस पूरे मामले में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, स्थानीय पुलिस एवं झारखंड पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.

आज, 27 जनवरी 2026 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशभर के सरकारी बैंकों में कामकाज ठप है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:20 pm
आज, 27 जनवरी 2026 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर देशभर के सरकारी बैंकों में कामकाज ठप है. बैंक कर्मचारी अपनी लंबे समय से लंबित 'पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह' की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं. इस हड़ताल के चलते नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और ड्राफ्ट जैसे सामान्य बैंकिंग कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.UFBU, जो नौ प्रमुख बैंक यूनियनों का एक संयुक्त मंच है, मांग कर रहा है कि सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित किया जाए. यूनियनों का तर्क है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुए वेतन समझौते में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई थी, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है. यूनियनों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और केंद्र सरकार के कार्यालयों में पहले से ही पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है.ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी हैं. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI लेन-देन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. देशभर में एटीएम चालू हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर नकदी की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. ग्राहक अत्यावश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए निजी बैंकों की सेवाओं या डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं. बैंक ग्राहक अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या स्थानीय शाखा से संपर्क कर सकते हैं.यह हड़ताल ग्राहकों के लिए विशेष रूप से परेशानी का सबब बन गई है क्योंकि 24 जनवरी (चौथा शनिवार) 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवकाश के बाद यह लगातार चार दिन है जब बैंक शाखाएं बंद हैं, जिससे शाखा-स्तरीय सेवाओं में चार दिन का लंबा अंतराल आ गया है.

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में CRPF का एक जवान भी है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यह हादसा हुआ, जब बस और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई.सीआरपीएफ 137 बटालियन के सेकंड इन कमांड करतार सिंह ने बताया, "श

News Pratyaksh | Updated : Tue 27th Jan 2026, 12:19 pm
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, मृतकों में CRPF का एक जवान भी है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यह हादसा हुआ, जब बस और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई.सीआरपीएफ 137 बटालियन के सेकंड इन कमांड करतार सिंह ने बताया, "श्रीनगर की तरफ माइलस्टोन 68 पर एक हादसा हुआ है. एक बस और पिकअप ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें CRPF की 52 बटालियन के एक जवान समेत 4 लोगों की मौत हो गई है... दुर्घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है... पुलिस मौके पर मौजूद है. शवों को निकालकर हॉस्पिटल भेज दिया गया है."

बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है.

News Pratyaksh | Updated : Tue 20th Jan 2026, 12:04 pm
बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक अधेड़ की सिर में गोली मार हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही रामविलास साह के पुत्र ललित साह (46) के रूप में की गई. वे ग्रामीण चिकित्सक का काम करते थे.बताया जा रहा है कि ललित साह देर रात किसी मरीज का इलाज करके मंदिर ढाला की ओर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया. अपराधियों ने उनके सिर में 3 गोली मारी. गोली सीधे सिर में लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की और दौड़े. लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.मृतक के छोटे भाई अजीत कुमार ने बताया कि जगनारायण साहू से उनका विवाद चल रहा है. उन्होंने बताया कि जगनारायण साहू और गौरव कुमार गलत काम किया करता था. विवाद को लेकर कुछ दिन पहले पंचायत भी हुआ था. उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया.

रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को सकुशल बरामद कर लिया हैं. कन्हैया को झारखंड के कोडरमा जिले से रेस्क्यू किया गया. बता दें कि, कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था. बच्चे के गायब होने के बा

News Pratyaksh | Updated : Mon 19th Jan 2026, 11:33 am
रांची पुलिस ने 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को सकुशल बरामद कर लिया हैं. कन्हैया को झारखंड के कोडरमा जिले से रेस्क्यू किया गया. बता दें कि, कन्हैया कुमार 22 नवंबर की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र से अचानक लापता हो गया था. बच्चे के गायब होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. रांची पुलिस की एसआईटी ने कई राज्यों में संभावित छापेमारी भी की. लगातार प्रयासों और जांच के बाद पुलिस को आखिरकार सफलता मिली. कन्हैया को कोडरमा से सकुशल बरामद किया गया.