पटना से घोड़ा रेस देखने आए युवक की हत्या :
वैशाली में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर प्रखंड की है। मृतक की पहचान पटना जिले के माल सलामी थाना क्षेत्रअंतर्गत नीरदीगंज निवासी अभिरंजन कुमार के पुत्र नितिन कुमार उर्फ़ अभिषेक कुमार (21) के रूप में की गई है। अभिषेक को सिर में गोली मारी गई है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अभिषेक रुस्तमपुर में आयोजित घोड़ा रेस देखने के लिए आया था। घोड़ा रेस में किसी बात को लेकर मौके पर मौजूद लोगों से विवाद हो गया। इसी विवाद में बदमाशों ने अभिषेक को गोली मार दी। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आननफानन में अभिषेक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर पहुंचाया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राघोपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के संबंध में अभिषेक के दोस्त ने बताया कि हम लोग खड़ा होकर घोड़ा रेस देख रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। जब हमलोग उधर देखने गये तो पाया कि अभिषेक को गोली लगी हुई है। अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm