दरभंगा में युवक की हत्या :
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बाघमोड़ स्थित धर्मकांटा के पास देर रात एक युवक की हत्या चाकू मारकर अपराधियों ने कर दी है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राजू साह के पुत्र संजय साह के रूप में कई गई है। घटना की सूचना मिलते ही विश्विद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। इधर, घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया है।
मृतक के पिता राजू साह ने बताया कि देर रात बेला मोर पर हत्या की सूचना उन्हें पुलिस से मिली तो आनन फानन डीएमसीएच पहुंचे जहां उनके पुत्र की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से उन्हें जानकारी मिली कुछ युवकों के साथ पहले बहस हुआ। इसके मारपीट के दौरान एक अपराधी ने चाकू मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से डीएमसीएच पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पिता ने कहा कि उनका बेटा दो वर्ष पूर्व एक धर्मकांटा में काम किया करता था। जहां किसी अपराधियों के साथ मालिक का जमीनी विवाद चलता था उस समय मालिक से हुए मारपीट में मृतक ने अपने मालिक का सहयोग किया था। इस मामले को लेकर कुछ अपराधियों ने उसे टारगेट कर लिया था। उन्होंने कहा कि उनका किसी से दूसरा कोई और विवाद नहीं था। उसी पुरानी रंजिश में अपने पुत्र की हत्या करने की बात कही है। इस सम्बंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिलते ही मृत युवक को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm