Crime


#newspratyaksh #Bihar बिहार के जमुई जिले में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि थाना के बेहद पास भी वे बड़ी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं।

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:30 am
#newspratyaksh #Bihar बिहार के जमुई जिले में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि थाना के बेहद पास भी वे बड़ी वारदात को अंजाम देने से नहीं डर रहे हैं। शुक्रवार रात मलयपुर थाना से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग के लोहा पुल के पास करीब 50 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना हुई।जानकारी के अनुसार, सात हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने थोक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाया। घायल व्यवसायी की पहचान जमुई शहर के पुरानी बाजार निवासी 35 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की सोनी के रूप में हुई है। विक्रम सोनी ने बताया कि वह थोक स्तर पर सोना-चांदी का कारोबार करते हैं।विक्रम सोनी शुक्रवार रात बाइक से जमुई रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही उनकी बाइक जमुई–मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी के लोहा पुल के पास पहुंची, तभी दो बाइकों पर सवार छह हथियारबंद बदमाश और एक अपराधी ऑटो से वहां आ गए। बदमाशों ने चारों तरफ से घेरकर हथियार के बल पर उनके पास मौजूद नकदी लूटनी शुरू कर दी।जब व्यवसायी ने लूट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके सिर पर हथियार के बट से जोरदार वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी धमकी देते हुए क्यूल की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत दयाल, मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल व्यवसायी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद एसपी स्वयं अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से घटना की पूरी जानकारी ली।

बिहार में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 10th Jan 2026, 11:30 am
#newspratyaksh #Bihar बिहार में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत भारतीय पुलिस सेवा के 71 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई पोस्टिंग दी गई है. इस बड़े प्रशासनिक फैसले को राज्य की कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, 1991 से 1996 बैच के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसमें पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, रेलवे पुलिस, प्रशिक्षण और विशेष सशस्त्र बल जैसे अहम विभाग शामिल हैं. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. तबादला सूची के अनुसार, 1991 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा वर्तमान में पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, बिहार, पटना के पद पर कार्यरत थीं. अब उन्हें बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना में महानिदेशक-सह-अध्यक्ष और सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह पद गैर-संवर्गीय है, लेकिन पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

बिहार विजिलेंस की टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में टीम ने वैशाली में एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. कर्मचारी की पहचान राजेश रौशन के रूप में हुई है, जो अमृतपुर, महमदपुर और भागवतपुर पंचायत में पदस्थापित था.निगरानी के

News Pratyaksh | Updated : Wed 07th Jan 2026, 11:06 am
बिहार विजिलेंस की टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में टीम ने वैशाली में एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. कर्मचारी की पहचान राजेश रौशन के रूप में हुई है, जो अमृतपुर, महमदपुर और भागवतपुर पंचायत में पदस्थापित था.निगरानी के डीएसपी अखिलेश कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है. बताया कि कर्मचारी को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इसकी गिरफ्तारी वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रघवापुर मंदिर के पास से की गई.महमदपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह से जमीन के दाखिल-खारिज और परिमार्जन के लिये राजस्व कर्मचारी द्वारा लगातार 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी. पीड़ित ने बताया कि बिना रिश्वत दिए काम करने से साफ इनकार कर दिया गया था. कई दिनों तक अंचल कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे.

मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दुःखद और शर्मनाक घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले से सामने आई है. इस घटना ने स्वास्थ्य सिस्टम को सवाल के कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक परिजन अपने बच्चे का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे. जहां बच्चे की जान तो नहीं बच सकी लेकिन मास

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Dec 2025, 06:16 am
मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद दुःखद और शर्मनाक घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले से सामने आई है. इस घटना ने स्वास्थ्य सिस्टम को सवाल के कटघरे में खड़ा कर दिया है. एक परिजन अपने बच्चे का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे. जहां बच्चे की जान तो नहीं बच सकी लेकिन मासूम को आखिर में शव वाहन भी नसीब नहीं हुआ. जिसके चलते परिजन को अपने बच्चे का शव एक थैले में डालकर गांव ले जाना पड़ा.प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिम्बा चतोम्बा अपने बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे. परिजनों को उम्मीद थी कि अस्पताल में बेहतर इलाज मिलेगा, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. मासूम की मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में चला गया.दरअसल, नोवामुंडी प्रखंड के बालजोड़ी गांव निवासी डिम्बा चतोम्बा को अपने 4 वर्षीय मासूम बच्चे के शव को सम्मान के साथ घर ले जाना था, जिसके लिए शव वाहन नसीब नहीं हुई. मजबूरन टूटे हुए पिता ने बच्चे के शव को थैले में रखकर बस से गांव ले जाने का फैसला किया.

बिहार के गोपालगंज में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी. अपराधियों ने एक 8वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी. वह घर के बाहर गेमघटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के खैरटीया गांव की है. मृतक की पहचान चंदन प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा आलोक कुमार उर्फ संजय के रूप में ह

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Dec 2025, 10:54 am
बिहार के गोपालगंज में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी. अपराधियों ने एक 8वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर दी. वह घर के बाहर गेमघटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के खैरटीया गांव की है. मृतक की पहचान चंदन प्रसाद का 15 वर्षीय बेटा आलोक कुमार उर्फ संजय के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली.घटना के संदर्भ में पिता ने बताया कि शुक्रवार को कार में सवार होकर दोस्तों के साथ कहीं गया था. वापस आने के बाद से कुछ बेचैन था. पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया. कुछ देर के बाद खाना खाया और मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया. दरवाजे पर लगा ट्रैक्टर पर बैठकर गेम खेल रहा था.परिजनों के अनुसार मृतक तीन भाईयों में बीच वाला था. पिता चंदन प्रसाद रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है. स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. पुलिस से अतिशीघ्र कार्रवाई की मांग की है.